सरकार ने जारी की 803 करोड़ रुपए की राशि, कर्मचारियों को मिलेगी समय पर सैलरी

MSD कर्मचारियों को दिल्ली सरकार की तरफ से बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने MSD कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने के लिए 803.69 करोड रुपए की किस्त जारी करने के विभाग को निर्देश दिए हैं। अरविंद केजरीवाल के इस निर्देश के बाद MSD के सफाई कर्मचारी, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ को तय समय से सैलरी का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। 

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने नगर निगम के कर्मचारियों को समय पर वेतन उपलब्ध कराने के लिए वित्त मंत्री आतिशी को 803.69 करोड रुपए की तीसरी किस्त जारी करने के निर्देश दिए हैं। केजरीवाल सरकार द्वारा हर साल MSD को दिए जाने वाली राशि में बढ़ोतरी हो रही है। नगर निगम के कर्मचारियों को सीएम अरविंद केजरीवाल के आदेश पर वित्त विभाग द्वारा कर्मचारियों को मिलने वाली राशि को वर्ष 2014-15 की तुलना में अब वर्ष 2023-24 में लगभग 309 फीसदी बढ़ाया गया है। 

दिल्ली सरकार ने लगाई 809 करोड़ की राशि जारी करने पर मोहर  

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम के कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने के लिए अभी हाल ही में एक निर्देश जारी करते हुए 809 करोड रुपए की तीसरी किस्त MSD को उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा जारी किए गए एक निर्देश के अंतर्गत कर्मचारियों को बेहतर सुविधाओं उपलब्ध कराने में MSD को काफी सहायता मिलेगी, साथ ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने ये सन्देश दिया की वह दिल्ली के सभी वासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर है। 

कर्मचारियों को मिलेगी तय तारीख से सैलरी  

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा निर्देश जारी करने पर वित्त मंत्री आतिशी ने MSD को 809 करोड़ की राशि आवंटित की है। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल के इस निर्णय से दिल्ली नगर निगम के सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय से सैलरी का लाभ मिलेगा। केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली नगर निगम को वित्तीय वर्ष के अनुसार 809 करोड रुपए की तीसरी किस्त जारी की गई है। 

इसे भी पढ़ें –  हर महीने की 1 तारीख़ को वेतन भुगतान, लेकिन इन कर्मचारियों को नहीं मिली पिछले 6 महीने से सैलरी

प्रतिवर्ष बढ़ रही निगम को मिलने वाली राशि 

दिल्ली के केजरीवाल सरकार द्वारा MSD को प्रदान की जाने वाली राशि में प्रतिवर्ष बढ़ोतरी की जा रही है। यदि वर्ष 2014-15 की तुलना वर्ष 2023-24 से की जाए तो इसमें तकरीबन 309 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की गई है। MSD को दिल्ली सरकार द्वारा वर्ष 2014-15 में 854.5 करोड रुपए की राशि जारी की गई थी। वहीं वर्ष 2023-24 में सरकार द्वारा MSD को 2642.47 करोड रुपए की राशि प्रदान की गई है। 

Author

  • Karan Sharma

    मेरा नाम करण है और मैं apnakal.com वेबसाइट के लिए आर्टिकल लिखता हूं। हिंदी लिखने का मेरा जुनून है जो मुझे सब कुछ के बारे में लिखने के लिए प्रेरित करता है।

Leave a Comment

Your Website