CM Ladli Bahne Yojana: लाडली बहनों के खाते में आया SMS और महिलाओं की चमक गई किस्मत

लाडली बहना योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने की थी और आज यह मध्य प्रदेश सहित पूरे देश की बहुचर्चित योजना है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें बैंक DBT के जरिए एक साथ सभी पात्र महिलाओं को लाभान्वित किया जाता है। यह योजना आज पूरे मध्य प्रदेश सहित देश में चर्चा का विषय है।

1 करोड़ 29 महिलाएं लाभान्वित हुई

मध्य प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख महिलाओं को आज सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 9वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की जिसका SMS सभी 1 करोड़ 29 लाख महिलाओं के पास पहुंचा। सभी महिलाओं के खाते में योजना की राशि ट्रांसफर होने के साथ एक SMS बैंक की तरफ़ से प्राप्त हुआ।

दरअसल SMS बैंक की तरफ से दिया जाता है। जब भी हमारे बैंक खाते में कोई भी राशि डेबिट या क्रेडिट होती है तो उसका SMS बैंक खाते से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर दिया जाता है। और इस बार भी लाडली बहनों को जब मुख्यमंत्री जी ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 9वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की तो महिलाओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बैंक द्वारा SMS भेजा गया जिसकी एक प्रति आप नीचे भी देख सकते हैं।

N APK 17

इसे भी पढ़ें – Ladli Bahna Yojana Update: इन महिलाओं का था DBT बंद इसलिए नहीं आई 9वीं किश्त, यहाँ देखें अपना नाम

मुख्यमंत्री जी ने 134 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया

लाड़ली बहनों को 9वीं किस्त की राशि मंडला में अयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दी गई। इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने संबोधित किया और लाडली बहनों को 9वीं किस्त ट्रांसफर करने के साथ ही मंडला वासियों को 134 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक कर पेंशन राशि प्रदान की।

लाड़ली बहनों को मिलेगा आवास योजना का लाभ

लाड़ली बहना योजना का लाभ ले रही महिलाओं को आवास योजना का लाभ भी दिया जाएगा। हालाकि आवास योजना के फॉर्म 17 सितंबर से 5 अक्टूबर 2023 तक ही भरे गए थे। और पात्र महिलाओं ने आवेदन कर दिया है। लेकिन अब तक आधिकारिक सूची और अपडेट नहीं आया है अनुमानित तौर पर 12 फरवरी को आधिकारिक सूची ग्राम पंचायत में जारी होगी और सूची में शामिल महिलाओं को बैंक DBT खाते में आवास योजना की राशि दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें – CM Ladli Bahne Yojana: लाडली बहनों के खाते में सीएम मोहन यादव ने जारी की 9वीं किस्त, ऐसे करें चेक

Author

Leave a Comment

Your Website