राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन के लिए क्या हैं नियम, कितना देना होगा शुल्क

भारत के करोड़ों भक्तों का इंतजार अब समाप्त हुआ। अयोध्या में बने राम मंदिर में भगवान श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारत के साथ-साथ विदेशों तक लोग राम में लीन हैं, हर गली चौराहा में भगवान राम के अयोध्या वापसी पर जय श्री राम के नारे और झांकियों को सजाकर देश में हर्ष उल्लास के साथ दिवाली मनाई जा रही है। 

भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को एक ऐतिहासिक पर्व बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य दिग्गज नेता, साधु संत व कई जाने माने चेहरे वहां अयोध्या राम मंदिर पर पहुंचे। आज 22 जनवरी सोमवार को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हुई, जिसके बाद रामलला देश के करोड़ों राम भक्तों के सामने आए। 

भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशवासियों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे थे जिनका जवाब उनको प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मिल गया, पर राम भक्तों के सवाल यहीं समाप्त नहीं होते। अब उनके मन में इस बात को जानने की उत्सुकता है कि कब आम जनता को भगवान राम के दर्शन का अवसर मिलेगा और क्या दर्शन के लिए उन्हें कोई शुल्क देना होगा? क्या उनको श्री राम आरती में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा? ऐसे ही कई सवालों के जवाब हमने आज इस आर्टिकल में दिए हैं। 

आम जनता को कब मिलेगा दर्शन का मौका

भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हुई, जिस दौरान आम जनता को रामलला के दर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी, पर 23 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन कर सकते हैं उनके लिए राम मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। 

क्या रामलला के दर्शन के लिए देना होगा कोई शुल्क

अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए राम भक्तों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। आम जनता के लिए राम दर्शन निशुल्क रखे गए हैं। 

क्या भक्तों को मिलेगा आरती में शामिल होने का सौभाग्य

राम मंदिर में रामलला की आरती दिन में तीन बार होती है। पहली सुबह 6:30 बजे दूसरी दोपहर 12:00 और तीसरी व अंतिम शाम 7:30 बजे। भगवान राम की आरती में शामिल होने का सौभाग्य आम जनता को भी प्राप्त हो सकता है, लेकिन उनके पास श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा प्रमाणित पास होना चाहिए, तभी वह रामलला की आरती में शामिल हो सकेंगे।  

कब से कब तक खुलेगा राम मंदिर

अयोध्या में बना भगवान राम का भव्य मंदिर प्रतिदिन सुबह 7:00 से खुल जाएगा जो की 11:30 तक खुला रहेगा, उसके बाद ढाई घंटे के लिए भोग व विश्राम के लिए मंदिर को बंद रखा जाएगा। फिर दोपहर 2:00 से मंदिर खोला जाएगा जो की शाम 7:00 तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। 

इसे भी पढ़ें –  CM मोहन यादव ने बांधवगढ़ SDM को किया निलंबित, बोले आम जनता से दुर्व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

किस तरह जा सकते हैं अयोध्या राम मंदिर

अयोध्या के राम मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को कोई समस्या ना हो इसके लिए भारत सरकार ने सारी सुविधाओं को अयोध्या में शुरू कर दिया है। राम मंदिर तक जाने के लिए भक्तजन एयरपोर्ट, रोडवेज या ट्रेन के माध्यम से जा सकते हैं। रेलवे स्टेशन से राम मंदिर की दूरी केवल 5 किलोमीटर है। 

Author

Leave a Comment

Your Website