Mahtari Vandana Yojana 2024: 1 मार्च को जारी होगी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त

1 मार्च से महतारी वंदन योजना 2024 लागू होगी। छत्तीसगढ़ में 1 मार्च से महतारी बंदन योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता धनराशि मिलेगी। विवाहित, तलाकशुदा, विधवा महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किया गया है। महिलाओं को योजना का लाभ हर महीने 1000 रुपए के रूप में और 12,000 रुपए सालाना दिए जाएंगे। यह धनराशि महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

महतारी वंदन योजना 2024 लॉन्च

कैबिनेट से महतारी वंदन योजना को मंजूरी मिल चुकी है। 1 मार्च से महतारी वंदन योजना का लाभ हितग्राहियों को मिलने लगेगा। महिला बाल विकास विभाग ने इस मामले में आदेश जारी किया है। और विधानसभा चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में ये वादा किया था कि विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए महीने के हिसाब से 12000 रुपए साल का मिलेगा। तो छत्तीसगढ़ राज्य के विवाहित महिलाओं को जिनकी आयु 21 वर्ष से अधिक है उन सभी को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जाएगा।

महतारी वंदन योजना 2024 के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

  • उम्मीदवार महिला का आधार कार्ड
  • उम्मीदवार महिला का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • उम्मीदवार महिला का बैंक खाता नंबर
  • उम्मीदवार महिला का आय प्रमाण पत्र
  • उम्मीदवार महिला का पहचान पत्र
  • उम्मीदवार महिला का आय प्रमाण पत्र
  • उम्मीदवार महिला की पासपोर्ट साइज फोटो
  • उम्मीदवार महिला का एक्टिव मोबाइल नंबर

महतारी वंदन योजना 2024 के लिए नियम और शर्त

  • महतारी वंदन योजना के लिए महिलाओं की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • महतारी वंदना योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना बहुत जरूरी है।
  • महतारी वंदन योजना के लिए जो कोई भी महिला आवेदन करना चाहती है। उस महिला की आयु 1 जनवरी 2024 के अनुसार 21 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए।
  • केवल विवाहित महिलाओं को ही महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा जो महिलाएं प्रदेश में विधवा, तलाकशुदा है। उन सभी महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जाएगा यदि उनकी आयु 21 वर्ष से अधिक है।
  • जिन महिलाओं के परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार या फिर राज्य सरकार के शासकीय विभाग में सरकारी सेवा में कार्यरत है। तो ऐसे परिवार की महिला को महतारी वंदन योजना के तहत लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • इसके अलावा यदि किसी महिला के परिवार में वर्तमान में कोई सदस्य भूतपूर्व सांसद या विधायक है तो इस प्रकार की महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – रेल कौशल विकास योजना 2024: 20 फरवरी से पहले करें आवेदन पाएं लाभ

महतारी वंदन योजना 2024 के लिए आवेदन की तारीख

महतारी वंदन योजना 2024 के लिए महिलाओं को 5 फरवरी से 20 फरवरी के बीच आवेदन करना है। मतलब यह है कि 5 फरवरी से आवेदन करना शुरू हो जाएगा। महतारी वंदन योजना 2024 के लिए महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करने लिए इसकी ऑफिशल वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाना है।

इसे भी पढ़ें – SBI Pashupalan Loan Yojana 2024: पशुपालन योजना के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, ऐसे उठाएं लाभ

Author

Leave a Comment

Your Website