Honorarium Hike: होली पर बड़ा उपहार, कर्मचारियों का DA 50 फीसदी तक पंहुचा, पेंशन धारकों को मिला DR का लाभ

Honorarium Hike: केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों को होली से पहले ही बड़ा उपहार दिया गया है। बता दें केंद्रीय कर्मचारियों का लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार अब खत्म हो गया है। केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों के DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने की घोषणा कर दी गई है। बढ़ोतरी के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 फीसदी तक पहुँच गया है। 

बता दें बीते दिन भारत सरकार की केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति से यह निर्णय लिया गया है। DA में वृद्धि की नई दर 1 जनवरी 2024 से लागू की जाएगी। केंद्रीय कर्मचारियों को भारत सरकार की तरफ से महंगाई भत्ते के साथ-साथ 2 महीने के एरियर का भुगतान भी किया जाएगा। DA में वृद्धि होने से अब कर्मचारियों की सैलरी में भी बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। 

कर्मचारियों को मिला होली से पहले बड़ा उपहार  

केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों को होली से पहले ही बड़ा उपहार मिला है। दरअसल बीते दिन गुरुवार को केंद्र सरकार की कैबिनेट मीटिंग हुई जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फ़ीसदी की वृद्धि करने की घोषणा की गई। कैबिनेट मीटिंग में कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए लिए गए इस निर्णय की जानकारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी और बताया कि DA अब 50 फीसदी तक पहुंच गया है।  

DA में हुई 4% की बढ़ोतरी  

केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 4 फीसदी की वृद्धि का ऐलान बीते दिन गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में किया गया। वृद्धि के बाद से अब कर्मचारियों का DA 46 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी तक पहुंच गया है। बता दें कर्मचारियों के DA में वृद्धि के साथ-साथ दो महीने के एरिया का भुगतान भी किया जाएगा जिससे उनकी सैलरी में बहुत बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें –  मध्यप्रदेश की मातृ वंदना योजना, 6 लाख महिलाओं का हुआ रजिस्ट्रेशन, खाते में आएंगे 6000 रुपये

सरकारी खजाने पर आएगा 12,868 करोड़ का बोझ  

भारत सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा के तहत 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को DA और 67.95 लाख पेंशन धारकों को DR का लाभ मिलेगा जिससे सरकारी खजाने पर 12,868 करोड रुपए का भारी बोझ आएगा जो कि भारत सरकार के लिए काफी बड़ा चिंता का विषय होगा। 

AICPI इंडेक्स के आधार पर होगा DA/DR का भुगतान 

केंद्रीय कर्मचारियों के DA/DR का भुगतान AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर किया जाएगा। सरकार द्वारा कर्मचारियों के बड़े हुए 50 फ़ीसदी महंगाई भत्ते का भुगतान 1 जनवरी 2024 से किया जाएगा। वहीं केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों को परिवहन भत्ता, प्रतिनियुक्ति भत्ता, कैंटीन भत्ता और मकान भत्ता सहित अन्य भत्तों में वृद्धि भी की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें –  CM मोहन यादव का बड़ा बयान, मध्य प्रदेश में गुड़ी पड़वा नहीं ‘गौवंश रक्षा वर्ष’ मनाया जायगा

Author

  • Srajan Thakur

    मेरा नाम सृजन है और मुझे लिखना काफी पसंद है। मैं एक जिज्ञासु वक्तितित्व का हूँ इसलिए मैं सम्पूर्ण विषयों के ऊपर लेख लिखने में सक्षम हूँ। में एक पूर्ण रूप से लेखक कहलाता हूँ।

Leave a Comment

Your Website