CM Ladli Bahna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएगी 9वीं किस्त की राशि, देखें सूची

CM Ladli Bahna Yojana: लाडली बहना योजना की 9वीं किस्त आज मंडला में अयोजित कार्यक्रम के दौरान 1 करोड़ 29 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है। लेकिन अभी तक कुछ महिलाओं के खाते में 9वीं किस्त के 1250 रुपए प्राप्त नहीं हुऐ हैं। और इसकी पीछे की क्या वजह है आज हम यहां जानने वाले हैं।

अपात्र महिलाओं को नहीं मिलेगी 9वीं किस्त

लाडली बहना योजना की राशि केवल पात्र महिलाओं के खाते में ही ट्रांसफर की गई है। जिसके लिए पहले से ही महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा सूची तैयार कर ली गई थी। और मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने आज सिंगल क्लिक के माध्यम से इन्हीं पात्र महिलाओं के खाते में 9वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की। और राज्य की पात्र महिलाओं के बैंक DBT खाते में 1250 रुपए की राशि प्राप्त हुई लेकिन अपात्र महिलाओं को लाभ नहीं दिया गया।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने आठवीं किस्त के दौरान भी 2 लाख महिलाओं के नाम पात्र सूची से हटा दिए थे और इसका कारण भी सार्वजनिक किया गया था। जिसके अनुसार यह बात सामने आईं थी कि कुछ महिलाओं द्वारा गलत तरीक़े से योजना का लाभ पिछले कुछ महीनों से लिया जा रहा था इसी वजह से उन्हें फिल्टर कर योजना की पात्र सूची से हटा दिया गया।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की अपडेट

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधिकारी ने अपना कल की टीम से बात करते हुए यह स्पष्ट किया कि ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है। उनका नाम लाडली बहना योजना से हटा दिया गया है क्योंकि अब उन्हें वृद्धा पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। इसके आलावा ऐसी महिलाएं जिनकी अब सरकारी नौकरी, सांसद, विधायक, शासकीय विभाग, उपक्रम, स्थानीय निकाय में संविदा, नियमित या स्थायीकर्मी या पेंशन प्राप्त करता होने पर उपरोक्त महिला को पात्र सूची से हटा दिया गया है।

हाल ही में जारी एक रीपोर्ट के अनुसार यह पाया गया था कि राज्य में ऐसी भी महिलाएं हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है और उन्हें भी प्रतिमाह लाडली बहना योजना की राशि दी जा रही है। लेकिन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा फिल्टर किए जानें पर ऐसी महिलाओं को पृथक किया गया और आठवीं किस्त से ही उनका नाम हटा दिया गया है। जिसमें छिंदवाड़ा और शिवपुरी की अधिकांश महिलाओं के नाम शामिल थे।

इसे भी पढ़ें  – MP News: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव का कार्यक्रम आज, इन योजनाओं का करें ऐलान

अधिकारिक वेबसाइट पर है अपात्र महिलाओं की सूची

लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर पात्र एवं अपात्र महिलाओं की सूची अपडेट की गई है आप ऑनलाइन पोर्टल की मदद से इसकी जांच कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा। फिर होम पेज पर दिए गए विकल्प ”अंतिम सूची” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करना होगा और फिर आप पात्र अंतिम सूची वा अपात्र अंतिम सूची की जांच कर सकते हैं।

आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगर आपका नाम पात्र महिलाओं की सूची में शामिल है और आपको लाडली बहना योजना की पहली किस्त से आठवीं किस्त तक की राशि प्राप्त हो चुकी है तो आपको 9वीं की राशि भी अवश्य प्राप्त होगी। हालांकि आपको इसके लिए एक से दो दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि एक साथ सभी महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर होने में समय लगता है और कभी-कभी आपके बैंक के ऊपर भी या निर्भर करता है कि आपकी बैंक की सुविधाएं किस तरह की है।

इसे भी पढ़ें  – CM Ladli Bahne Yojana: लाडली बहनों के खाते में सीएम मोहन यादव ने जारी की 9वीं किस्त, ऐसे करें चेक

Author

Leave a Comment

Your Website