Central Bank of India Vacancy: सेंट्रल बैंक में निकली 3000 पदों पर बंपर भर्ती, देखिये पद संख्या और अंतिम तिथि

Central Bank of India Vacancy – पढ़ाई पूरी कर बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर निकलकर आया है। बता दें अभी हाल ही में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की तरफ से अप्रेंटिस के 3000 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह है कि इसमें किसी भी विषय से ग्रेजुएट होने वाले छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। 

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा जारी की गई भर्ती प्रक्रिया की अधिसूचना के मुताबिक यह भर्ती ऑल ओवर इंडिया से की जा रही है। साथ ही बता दें यह भर्ती 1 साल की अवधि के लिए की जानी है। इस भर्ती के लिए योग्यता क्या रहेगी और अभ्यर्थी इसमें किस तरह आवेदन कर सकते हैं इसकी जानकारी हमने इस आर्टिकल में डिटेल में दी है। 

आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। CBI द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2024 से चालू हो गई है जो की अंतिम तिथि 4 मार्च 2024 तक चलेगी। अभ्यर्थी ध्यान दें अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

 CBI भर्ती के लिए योग्यता 

  •  अभियार्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। 
  •  अभियार्थी की ग्रेजुएशन की डिग्री 31 मार्च 2024 के बाद की होनी चाहिए। 

भर्ती के लिए आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का जन्म 1 अप्रैल 1996 से लेकर 31 मार्च 2004 के बीच होना चाहिए। 

कुल पद संख्या – सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा अप्रेंटिस के 3000 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

इन राज्यों में इतने पदों पर होगी भर्ती 

  • मध्य प्रदेश – 300 पद  
  • दादरा और नागर हवेली और दमन और दीव – 3 पद  
  • लद्दाख – 2 पद  
  • छत्तीसगढ़ – 76 पद  
  • गुजरात – 270 पद  
  • पंजाब – 11 पद  
  • चंडीगढ़ –  11 पद  
  • जम्मू और कश्मीर – 8 पद  
  • हरियाणा – 95 पद  
  • हिमाचल प्रदेश – 26 पद  
  • पुडुचेरी – 3 पद  
  • राजस्थान – 105 पद  
  • केरल – 87 पद  
  • दिल्ली – 90 पद  
  • आंध्र प्रदेश – 100 पद  
  • असम – 70 पद  
  • नागालैंड – 8 पद  
  • मिजोरम – 3 पद  
  • मणिपुर – 8 पद  
  • मेघालय – 8 पद  
  • कर्नाटक – 110 पद  
  • तेलंगाना – 96 पद  
  • त्रिपुरा – 7 पद  
  • अरुणाचल प्रदेश – 10 पद  
  • पश्चिम बंगाल – 194 पद  
  • ओडीशा – 80 पद  
  • सिक्किम – 20 पद  
  • उत्तर प्रदेश – 305 पद  
  • अंडमान और निकोबार – 1 पद  
  • महाराष्ट्र – 320 पद  
  • गोवा – 30 पद  
  • झारखंड – 60 पद  
  • बिहार – 210 पद  
  • उत्तराखंड – 30 पद  
  • तमिलनाडु – 142 पद  

आवेदन शुल्क: 

  • जनरल ओबीसी वर्ग  – ₹800  
  • ST/ SC/ महिला उम्मीदवार – ₹600  
  • दिव्यांग जीएसटी  – ₹400 

अभियार्थी इस तरह करें आवेदन 

विभिन्न पदों में भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की ऑफिशल वेबसाइट पर centralbankofindia.co.in  इस लिंक के माध्यम से जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती के लिए रिक्रूटमेंट लिंक मिलेगा उसको ओपन करते हुए आगे बढ़े। अब आपको भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदन फार्म प्राप्त होगा उसको ध्यान से पढ़ते हुए उसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करें। 

इसे भी पढ़ें –  सरकार ने शुरू की कृषि ऋण माफी योजना, 2 लाख तक लोन लेने वालों किसानों को मिलेगा छुटकारा  

आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक भरने के बाद आपको नेट बैंकिंग या डेबिट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसमें दर्ज की गई सारी जानकारी एक बार रिचेक करते हुए सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करके फॉर्म सबमिट करें जिसके बाद आपको रसीद प्राप्त होगी उसको अपने पास संभाल कर रखें। 

चयन प्रक्रिया

अप्रेंटिस के 3000 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन विभाग द्वारा लिखित परीक्षा (रिटन एग्जाम) के आधार पर किया जाएगा। 

Author

  • Srajan Thakur

    मेरा नाम सृजन है और मुझे लिखना काफी पसंद है। मैं एक जिज्ञासु वक्तितित्व का हूँ इसलिए मैं सम्पूर्ण विषयों के ऊपर लेख लिखने में सक्षम हूँ। में एक पूर्ण रूप से लेखक कहलाता हूँ।

Leave a Comment

Your Website