एक साथ दो उपहार: होली पर करोड़ों महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर, फ्री गैस सिलेंडर के लिए यहां आवेदन करें

राज्य और केंद्र सरकार हमेशा ही महिलाओं के हित में विभिन्न योजनाओं को संचालित करती है ताकि महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाए और इसके साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं को महंगाई से राहत देने के लिए मुफ्त गै सिलेंडर रिफिल वितरण आभियान चलाया जा रहा है।

होली और दिवाली पर मिलेगा फ्री सिलेंडर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा होली और दिवाली में महिलाओं को फ्री गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। हालाकि इसके लिए विशेष पात्रता और आवेदन प्रक्रिया रखी गई है। दरअसल विगत वर्ष नवंबर 2023 में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा 1.75 करोड़ परिवारों के मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल वितरण अभियान चलाया गया और इसके तहत साल में 2 बार दिवाली और होली पर फ्री गैस सिलेंडर देने का प्रावधान रखा गया।

गैस सिलेंडर पर राज्य सरकार करेगी 2312 करोड़ खर्चे

गैस सिलेंडर रिफिल वितरण अभियान के अन्तर्गत सलाना 2 गैस सिलेंडर महिलाओं को फ्री दिए जाएंगे। जिसमें पहला सिलेंडर नवंबर के महीने में दिवाली के उपल्क्ष पर और दूसरा मार्च के महीने में होली के उपल्क्ष पर दिया जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नवंबर महीने में दिवाली के उपल्क्ष पर 1.75 करोड़ महिलाओं को लाभान्वित किया गया था। और अब होली पर भी महिलाओं को फ्री गैस सिलेंर दिया जाएगा और इस बार भी 1.75 करोड़ महिलाएं लाभान्वित होंगी। राज्य सरकार इस अभियान के लिए कुल 2312 करोड़ रुपए खर्च करने वाली है।

फ्री गैस सिलेंडर के लिए आप भी करें आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरु फ्री गैस सिलेंडर रिफिल वितरण अभियान में भाग लेने के लिए सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में आवेदन करना होगा क्योंकि इस योजना में शामिल महिलाओं को ही फ्री गैस सिलेंडर प्रदान किया जाता है।

मुफ्त गैस सिलेंडर

पीएम उज्जवला योजना के जरिए अब तक 9 करोड़ से अधिक महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन दिया जा चुका है और इस योजना मके तहत गैस सिलेंडर खरीदने पर सरकार द्वारा 300 रुपए की सब्सिडी हितग्राही महीला के बैंक खाते में दी जाती है। हालाकि पहले यह सब्सिडी 200 रुपए थी और अब इस योजना को विस्तार दिया गया है जिससे सब्सिडी राशि में 100 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई।

इसे भी पढ़ें –  मध्य प्रदेश की मोहन सरकार का बड़ा फैसला, गायों के आहार अनुदान की राशि की दोगुना

Author

Leave a Comment

Your Website