क्या एक से अधिक बैंक खाता होने पर होगा जुर्माना, देखें RBI के नए नियम के अनुसार बैंक खाता की लिमिट क्या है इसके बारे में हम यहां आज पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताने जा रहे हैं।
बैंक की उपयोगिता को देखते हुए आज एक व्यक्ति के पास एक से अधिक सेविंग अकाउंट रहते हैं। कभी कभी एक बैंक की सेवाएं पसंद नही आने पर हम दूसरा खाता किसी अन्य बैंक में भी खुलवा लेते हैं। तो कुछ लोग एक बैंक खाता में पैसे न रख कर अलग अलग बैंक खाता खुलवा कर पैसे रखते हैं। आज ज्यादातर लोगों के पास देश में 3 से 4 सेविंग अकाउंट है।
अगर आप एक से अधिक बैंक के साथ अलग अलग सेविंग अकाउंट मैनेज कर सकते है तो आप एक से अधिक खाता खुलवा सकते हैं भारत देश में RBI के नियम के अनुसार बैंक खाता खोलने के लिए किसी भी तरह की लिमिट नही है। आप अपनी सुविधा अनुसार 1,2,3,4,5 या इससे अधिक खाता खुलवा सकते हैं।
बैंक सलाहकार के अनुसार कितने खाते खोल सकते है
बैंक के बारे में गहराइयों के साथ जानकारी रखने वाले सलाहकारों की माने तो आपको 3 से अधिक खाते नही खुलवाना चाहिए। क्योंकी आपके खाते में विभिन्न तरह की चार्ज बैंक द्वारा लिए जाते हैं। जैसे – SMS चार्ज, एटीएम चार्ज इत्यादि। और आपके किसी भी तरह का कार्य 1 बैंक खाते में आसानी से हो जाता है। और इससे अधिक खाते खुलवाने के बाद मैनेज करना थोडा जटिल हो जता है। इस वजह से आपको 3 खातों तक खोलने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें – पैन कार्ड और आधार कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने दी छूट
भारत में विभिन्न तरह के बैंक खाते
भारत में आज विभिन्न तरह के बैंक खाते खोले जाते हैं जिसमे सेविंग अकाउंट, करंट अकाउंट, सैलरी अकाउंट, ज्वाइंट अकाउंट आदि शामिल हैं। लेकिन आम जानता द्वारा सेविंग अकाउंट ही ज्यादा खोले जाते हैं। और ज्यादातर लोगों की बैंक खाता खोलने के प्राथमिकता सेविंग खाते की ही होती है। इस खाते में आप अपने पैसे जमा कर सकते हैं। इस अकाउंट का उद्देश्य अपने पैसों की सेविंग करना है।
संयुक्त खाता के बारे में अधिक जानें
2 या अधिक व्यक्तियों के बीच खोले जाने वाले खाते संयुक्त खाते कहलाते हैं। यह खाता 2 पति पत्नी के बीच खोला जा सकता है। इस खाते को ज्वाइंट अकाउंट के नाम से भी जाना जाता है। आप ज्वाइंट अकाउंट भी एक से अधिक रख सकते हैं भारत में बैंक खातों की कोई लिमिट नही रखी गई है।
यह भी पढ़ें – स्टेट बैंक के एटीएम से पैसे कैसे निकाले?
बैंक द्वारा दी जानें वाली सुविधाएं
आज के समय में बैंक सिर्फ पैसे जमा करने तक सीमित नहीं है। बैंक द्वारा आज बहुत सारी सुविधाएं लोगों को दी जाती हैं। अगर आपको पैसों की जरुरत है तो आप बैंक से लोन प्राप्त कर सकते हैं। बैंक द्वारा विभिन्न तरह के लोन दिए जाते हैं। जैसी होम लोन, शिक्षा, आदि।
इसके साथ ही बैंक आज के समय में नेट बैंकिंग की सुविधा भी प्रदान करता हैं। आप बैंक खाता को अपने UPI पेमेंट से कनेक्ट करके अपने मोबाइल से ही पेमेंट कर सकते हैं। बैंक आपको SMS की सुविधा भी प्रदान करता है और ATM की सुविधा भी। आज के समय में बैंक की वजह से हमारे वित्तीय लेन देन बहुत आसनी से संभव है।
यह भी पढ़ें – घर बैठे योनो एप से एटीएम कार्ड कैसे अप्लाई करें
हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको कैसी लगी कृपया कॉमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही इसी तरह की खबरों के लिए हमारे साथ जुडे रहें।
धन्यवाद!!!