पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक ना करने पर क्या होगा, नहीं करने पर होंगे ये 5 बड़े नुक्सान?

आयकर विभाग ने पैन कार्ड और आधार लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। अगर ऐसे में आपका पैन कार्ड और आधार लिंक अन्तिम तिथि से पहले नही होता है तो आपको इसका खामियाजा भुगतना होगा।

आयकार विभाग ने पैन कार्ड और आधार लिंक करने को लेकर 2022 में नियम लागू किया था। और सभी पैन कार्ड धारक को 31 मार्च 2022 तक पैन आधार लिंक करने के लिए आदेश दिए थे लेकिन पैन कार्ड और आधार लिंक ना होने की वजह से एक बार फिर से आयकर विभाग को अन्तिम तिथि में परिवर्तन करना पड़ा और पैन आधार लिंक करने के लिए 30 जून तक का समय आयकर विभाग द्वारा निर्धारित किया गया।

30 जून 202 को भी लोगों ने अपने पैन आधार लिंक नही किया जिसकी वजह से आयकर विभाग ने 31 मार्च का टाईम एक बार और सभी पैन कार्ड धारक को दिया लेकिन लोगों ने फिर एक बार इस नोटिस को अनदेखा किया जिसके परिणामस्वरूप आयकर विभाग ने कठोर कदम उठाया और पैन आधार लिंक करने पर 1 हजार का जुर्माना रखा। और नई अन्तिम तिथि 30 जून तक पैन आधार लिंक ना होने पर पैन कार्ड को निरस्त करने का फैसला आयकर विभाग द्वारा निर्धारित किया गया।

पैन आधार लिंक करने के पीछे का कारण

पैन कार्ड और आधार लिंक करने के पीछे कई कारण है जैसे लगातार पैन आधार से संबन्धित धोखाधड़ी के मामले देखने को मिलते थे इस वजह से और एक व्यक्ति को एक से अधिक पैन कार्ड आवंटित किए गए और कई मामलों में एक समान पैन नंबर भी देखने को मिले।

पैन कार्ड और आधार से सम्बंधित किसी भी तरह की धोखाधड़ी को कम करने के लिए पैन आधार लिंक अनिवार्य किया गया है और पैन कार्ड को आधार से लिंक करना एक आसान और मजेदार प्रक्रिया भी है।

यह भी पढ़ें – PAN Card Aadhaar Card Link: पैन कार्ड और आधार कार्ड SMS भेज कर लिंक करें

पैन आधार लिंक करने किसके लिए जरुरी है

पैन आधार लिंक करना सभी के लिए जरुरी है। कुछ विशेष परिस्थिति को छोड़ कर आपके लिए पैन आधार लिंक करना अनिवार्य है जैसे अगर आप मेघालय या जम्मू कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में से है या आप भारत में अस्थाई निवासी है या आपकी उम्र 80 से अधिक है तो इस परिस्थिति में आपके लिए यह जरुरी नही है की आप पैन आधार लिंक करें। बाकि सभी के लिए पैन आधार लिंक करना अनिवार्य है।

पैन आधार लिंक ना करने पर क्या होगा

  • पैन आधार लिंक ना करने पर आपको आयकर रिटर्न दाखिल करने में समस्या का सामना करना होगा।
  • पैन आधार लिंक ना करने पर आपका पैन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा।
  • पैन आधार लिंक ना करने पर आपको ऑनलाइन पेमेंट बैंक संबन्धित कार्य और वित्तीय लेन देन करने में दिक्कत का सामना करना होगा।
  • पैन कार्ड निष्क्रिय होने पर आपका टैक्स ज्यादा लग सकता है क्योंकी इसका कोई उचित मिलान नही हो पाएगा।
  • पैन कार्ड निरस्त होने पर रिटर्न के मामले में लंबित कार्यवाही पूरी नहीं हो पाएगी।

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिल्म द केरला स्टोरी को किया टैक्स फ्री

पैन आधार आज ही लिंक करें

पैन आधार लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको आयकर विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा इसके बाद ‘Quick Links’ के अन्तर्गत Link Aadhar विकल्प पर क्लिक करके अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करना होगा। और पंजीकृत मोबाइल नंबर से OTP वेरिफाई करने के बाद आपका पैन कार्ड और आधार लिंक हो जाएगा।

आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि 31 मार्च 2023 के बाद से आयकर विभाग ने पैन आधार लिंक पर 1 हजार रूपये का जुर्माना रखा है अगर आप 31 मार्च 2023 के बाद पैन आधार लिंक करते हैं तो आपको 1 हजार रूपये का जुर्माना देना होगा।

यह भी पढ़ें – लाडली बहना योजना अधिकारिक लिस्ट देखें और बैंक DBT के तहत 1 हजार रूपये प्राप्त करें

पैन आधार लिंक करना सभी के लिए अनिवार्य है इस लिए आप 30 जून से पहले पैन आधार लिंक जरुर करें। इसी तरह की जानकारी के लिए आप हमसे जुड़ें रहें साथ आपके क्या विचार है इस बारे में अपने विचार हमारे साथ जरुर साझा करें।

धन्यवाद!!!

Author

Leave a Comment

Your Website
error: Alert: Content selection is disabled!!