MP News: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आने वाली है। आगामी 12 मार्च को पेश होने वाले बजट 2025-26 में राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को 14% महंगाई भत्ते (डीए) का तोहफा मिलने की संभावना है। इस नए प्रावधान के तहत कर्मचारियों का डीए 50% से बढ़कर 64% तक हो सकता है जो अगले वित्तीय वर्ष में लागू होगा।
आपको बता दें कि वर्तमान में राज्य कर्मचारियों को 50% डीए का लाभ मिल रहा है ।खबर है कि केन्द्र सरकार द्वारा जनवरी 2025 से फिर डीए बढ़ाए जाने के बाद मोहन सरकार भी 3% डीए बढ़ा सकती है, जिसके बाद डीए 50 से बढ़कर 53% पहुंच जाएगा।इसका लाभ राज्य के 7.50 लाख कर्मचारियों को होगा
राज्य और केंद्र के DA में अंतर
वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों पेंशनरों को 53% की दर से महंगाई भत्ते और राहत का लाभ मिल रहा है। नियम के तहत 1 जनवरी 2025 से फिर डीए की दरों में संशोधन होना है, जो श्रम मंत्रालय द्वारा AICPI Index के जुलाई से दिसंबर 2024 के आंकड़ों पर निर्भर करेगा। 12 मार्च बुधवार को होने वाली मोदी कैबिनेट बैठक में एक बार फिर डीए बढ़ने की उम्मीद है, जिसके बाद डीए 53 से बढ़कर 56 फीसदी पहुंच जाएगा।
इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री किसानों के लिए बड़ी खबर, शिवराज सिंह चौहान ने सभी अपात्र किसानों को पात्र करने का किया ऐलान
केंद्र सरकार का DA संशोधन
केंद्र सरकार साल में दो बार डीए में संशोधन करती है। यह दर अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) पर आधारित होती है। जनवरी और जुलाई से डीए संशोधन लागू होता है, जिसका ऐलान आमतौर पर मार्च और अक्टूबर में किया जाता है।