जय हिन्द दोस्तों सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बार फिर बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है प्रदेश कर्मचारियों की वेतन वृद्धि तो हो ही रही है परन्तु अब सरकार इन कर्मचारियों के लिए आयु वृद्धि भी बढ़ाना चाहती है खबर आ रही है कि बहुत जल्द इस पर अहम् बैठक होना है जिसके बाद सेवा आयु में वृद्धि होना संभव है।
प्रदेश में नियुक्त कर्मचारियों और शिक्षकों के आयु में 3 वर्ष की वृद्धि की जा सकती है। इस बड़े फैसले के लिए 21 अगस्त को बैठक आयोजित होना है। साथ ही खबर यह भी आ रही है कि सेवा आयु में वृद्धि के साथ साथ बायोमैट्रिक अटेंडेंस को बंद करने, एक समान शुल्क और ग्रेच्युटी पर भी बैठक में चर्चा होगी और इन पर भी अहम् फैसला लिया जायगा।
शिक्षा कर्मचारियों के रिटायरमेंट आयु में 3 वर्ष की वृद्धि संभव
आगामी विधानसभा के चलते अब उत्तर प्रदेश सरकार भी अपने शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़े अहम फैसले ले रही है जी हाँ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों के रिटायरमेंट आयु में 3 वर्ष की वृद्धि की जा सकती है। इस मांग पर 21 अगस्त को बैठक निर्धारित की गई है। उच्च शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में होने वाले इस बैठक में महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। आपको बता दें कि रिटायरमेंट आयु 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की मांग सरकारी कर्मचारियों द्वारा बहुत लम्बे समय से की जा रही है।
कर्मचारी वर्ग आयु वृद्धि के साथ साथ पुरानी पेंशन योजना एक समान शुल्क और ग्रेच्युटी की मांग भी रहे हैं अब देखना यह होगा कि 21 अगस्त को होने वाले बैठक में क्या निर्णय लिया जाता है।
डॉक्टरों की आयु में भी वृद्धि
उत्तर प्रदेश में डॉक्टरों की आयु भी 62 से 65 की जायगी क्योंकि देखा जाय तो उत्तर प्रदेश में डॉक्टरों की संख्या भी बहुत कम है जिसके चलते यहाँ पर पुराने डॉक्टरों को ही सेवा में रखते हुए उनकी सेवा आयु बढ़ाने का सरकार अहम फैसला ले सकती है। डॉक्टर के रिटायरमेंट आयु में 3 वर्ष की वृद्धि के आदेश जल्दी ही जारी किए जा सकते हैं। वहीं अभी शिक्षक कर्मचारियों को 21 अगस्त के बैठक का इंतजार करना होगा।
इसे भी पढ़ें – सीएम शिवराज सिंह 20 अगस्त को करेंगे रिपोर्ट कार्ड जारी, इन सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को मिलेगी हरी झंडी
सरकारी कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के बाद अब आयु वृद्धि की मांग को लेकर आप सभी की क्या राय है आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
अपना कल (apnakal.com)