UIDAI के अनुसार आधार कार्ड का नवीनीकरण कराना अनिवार्य, नहीं किया तो देना होगा 1 हजार रूपये का जुर्माना।
UIDAI ने हाल ही में एक नोटिस जारी किया है। कि जिन लोगों ने आधार कार्ड बनने के बाद या पिछले 10 सालों में अपने आधार में दर्ज जानकारी को अपडेट नही किया है, वे इसे 15 मार्च से 14 जून 2023 तक UIDAI की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
आधार कार्ड आज के समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाला और उपयोगी दस्तावेज है। आज आधार कार्ड का इस्तेमाल होटल में रूम लेने से लेकर बैंक में खाता खोलने और लोन लेने जैसे कार्यों में किया जाता है। इस वजह से हमारे लिए यह जरुरी हो जाता है कि हम अपने आधार कार्ड को अपडेट रखें।
हम सभी जानते है कि आज आधार कार्ड हम सभी भारतीयों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। और अगर आधार कार्ड में किसी तरह की त्रुटि रहती है तो हमे इसका खामियाजा भुगतना होगा। वैसे तो 15 मार्च से पहले आधार कार्ड में किसी भी तरह की जानकारी बदलनें के लिए UIDAI को भुगतान करना होता था लेकिन UIDAI ने यह 15 मार्च से 14 जून 2023 तक के लिए इसे फ्री कर दिया है।
UIDAI ने आधार कार्ड नवीनीकरन अनिवर्य कर दिया है। अगर किसी आधार कार्ड धारक ने आधार कार्ड जारी होने के 10 सालों में अब तक किसी भी तरह का अपडेट नही कराया है तो आपके लिए यह जरुरी हो जाता है कि आप आधार कार्ड का नवीनीकरण करें। लेकिन अगर आपने आधार कार्ड में किसी भी तरह का अपडेट करा लिया है तो आपके लिए यह जरुरी नहीं है।
आधार कार्ड में अगर आपको फोटो पसंद नहीं है तो फोटो बदल सकते हैं। अगर आपके नाम, पता या जन्मतिथि में त्रुटि है तो आप यह सहायक दस्तावेज की मदद से बदल सकते हैं। आमतौर पर बच्चों के आधार कार्ड 15 साल की उम्र के बाद फिंगरप्रिंट और आइरिस जैसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को अपडेट करना अनिवार्य है।
जिन लोगों ने 10 साल से अधिक समय से अपनी आधार जानकारी अपडेट नही किया है। उनके लिए UIDAI ने सूचना जारी की है और 15 मार्च से 14 जून 2023 तक फ्री में आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आपको UIDAI की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या आप नजदीकी आधार सेवा केंद्र में जाकर भी आधार कार्ड अपडेट करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें – नाम से आधार कार्ड कैसे निकाले
ऑनलाइन आधार अपडेट करें
ऑनलाइन आधार अपडेट करने के लिए आपको UIDAI की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद मेनू पर “My Aadhar” सेक्शन के अंतर्गत “Update Your Aadhar” विकल्प चुनें। और आधार अपडेट करने के लिए आगे बढना होगा। आगे के चरण में आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है, फिर OTP को सत्यापित करना होगा। और आगे बढना होगा।
यह भी पढ़ें – आधार कार्ड अपडेट करें
आधार कार्ड को अपडेट रखना हमारे लिए बहुत जरुरी है। आज किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने या ऑनलाइन पेमेंट करने जैसे सभी छोटे से बड़े कामों में हमे आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती है। अगर ऐसे में हमारे आधार कार्ड में किसी भी तरह की त्रुटि रहती है तो आपको समस्या का सामना करना पड़ेगा।
आधार कार्ड और सरकारी योजनाओं से सम्बंधित जानकारी के लिए आप हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो कर सकते हैं साथ ही आप इस बारे में क्या विचार रखते है अपने विचार हमारे साथ जरूर साझा करें।
धन्यवाद!!!
यह भी पढ़ें – UIDAI Recruitment 2023: UIDAI ने आधार कार्ड कार्यालय में काम करने के लिए निकाली भर्ती