पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक कैसे चेक करें विस्तृत प्रक्रिया के साथ आज हम जानने वाले है। भारत सरकार ने सभी करदाताओं को पैन कार्ड के साथ आधार लिंक करना आवश्यक कर दिया है। आयकर विभाग के अनुसार सभी को 30 जून, 2023 तक अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। आयकर विभाग के अनुसार अगर आपने 30 जून तक पैन-आधार लिंक नहीं किया तो आपके पैन कार्ड की सभी सेवाएं बंद कर दी जायगी।
पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करना एक सरल और आसान प्रक्रिया है लेकिन 31 मार्च के बाद से आयकर विभाग द्वारा पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करने के लिए 1 हजार रुपये की फीस रखी गई है। जैसा की हम सभी को पता है की पहले आपको आयकर विभाग की वेबसाइट पर इस फीस का भुगतान करना होगा इसके बाद ही आप पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया को फॉलो कर पाएंगे।
पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करने से पहले हमारे लिए यह जरुरी हो जाता है कि हम पहले यह चेक करें कि हमारा पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक है या नहीं।
क्योकि हो सकता है कि आपका पैन कार्ड और आधार कार्ड पहले से ही लिंक हो और आप वापस से इस लिंकिंग की प्रक्रिया को फॉलो करके अपने पैसे बर्बाद कर सकते हैं। और इसके अलावा नए पैन कार्ड को आधार कार्ड की मदद से जारी किया जाता है जिससे यह स्वतः ही आपस में लिंक हो जाता है, इस लिए यह जरुरी हो जाता है कि आप पहले यह चेक करें।
आपको यह बात भी ध्यान रखनी है कि अगर आपकी उम्र 80 वर्ष से अधिक है तो पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करना आपके लिए आवश्यक नहीं है साथ ही अगर आप मेघालय या जम्मूकाश्मीर से है, आप अनिवासी है तो आपके लिए पैन कार्ड और आधार लिंक करने में छूट दी गई है और आप इस तरह 1 हजार रुपये बचा सकते है।
साथ ही अगर आप उपरोक्त सूची में नहीं आते हैं तो एक बार आप चेक कीजिये उसके बाद ही पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करने के बारे में विचार करें। पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक कैसे चेक करें इस बारे में हमने नीचे चरण दर चरण प्रक्रिया प्रदान की है।
पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक कैसे चेक करें
पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक कैसे चेक करें की चरण दर चरण प्रक्रिया निम्नलिखित है।
आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाएं।
पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए आप इस लिंक https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर क्लिक करके भी जा सकते हैं।
इसके बाद ‘Quick Links’ पर जाएं।
पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होमपेज पर ‘Quick Links’ सेक्शन के अंतर्गत जाना होगा।
‘Link Aadhaar Status’ पर जाएं।
पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक चेक करने के लिए आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको Quick Links सेक्शन के अंतर्गत ‘Link Aadhaar Status’ का विकल्प देखने को मिलेगा। इस ‘Link Aadhaar Status’ पर क्लिक करना होगा।
अब पैन और आधार नंबर दर्ज करें।
अब इसके बाद आपको अपना पैन कार्ड और आधार नंबर दर्ज करना होगा। जिसे आप आपस में लिंक करना चाहते हैं।
‘Link Aadhaar Status’ पर जाएं।
पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक चेक करने के लिए आपको पैन और आधार नंबर दर्ज करना है और इसके बाद अब आपको नीचे दिए गए राइट साइड में ‘Link Aadhaar Status’ पर क्लिक करना होगा।
अब आधार और पैन लिंक देखें।
Link Aadhaar Status पर क्लिक करते ही आपका पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक है या नहीं यह आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जायगा। अगर आपका पैन कार्ड और आधार लिंक है तो अच्छी बात है और अगर लिंक नहीं है तो आपको यह लिंक करना होगा।
यह भी पढ़ें – पैन कार्ड और आधार कार्ड फ्री में लिंक कैसे करें
पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक चेक करना एक सरल और आसान प्रक्रिया है आप ऊपर दिए चरण को फॉलो करते हुए पैन आधार लिंक चेक कर सकते हैं। और अपने हजार रुपये भी बचा सकते हैं।
हमे उम्मीद है आपको इस आर्टिकल में आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक कैसे चेक करें से संभंधित सभी जानकारी मिल गई होगी और आपको यह आर्टिकल पसंद भी आया होगा, उसके अलावा आपको कोई संदेह या सवाल है, तो आप हमे नीचे कमैंट्स बॉक्स में पूछ सकते हैं।
धन्यवाद !!!
यह भी पढ़ें – आयुष्मान कार्ड नया लिस्ट जारी 5 लाख तक फ्री इलाज देखिये