पैन अधार लिंक: पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करने को लेकर आयकर विभाग ने पहले ही सूचना जारी कर दी गई थी। हालाकि कुछ लोगों ने अंतिम तिथि से पहले पैन आधार लिंक कर लिया था और कुछ लोगों ने पैन आधार लिंक नहीं किया था। पैन कार्ड और आधार लिंक करने को लेकर मार्च 2023 में जुर्माना निर्धारित किया गया था। और पैन आधार लिंक करने की अंतिम तिथि 30 जून 2023 निर्धारित की गई थी। किसी भी पैन कार्ड धारक को (CSS) कॉमन सर्विस सेंटर पर 1000 रुपए पैन आधार लिंक करने के और 200 रूपए CSS सेंटर में देना होता था। लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल से ही पैन आधार लिंक करने का तरीका बताने वाले हैं। जिससे आप भी अपने पैसे बचा सकते हैं।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दिया नोटिस
आयकर विभाग द्वारा पिछले कुछ वर्षों से लगातार पैन कार्ड और आधार लिंक करने को लेकर नोटिस दिया जा रहा था। हालाकि पैन कार्ड और आधार लिंक करने की अंतिम तिथि को 10 बार बढ़ाया जा चुका है। लेकिन मार्च 2023 में अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने के साथ साथ 1000 रुपए का जुर्माना निर्धारित कर दिया गया था। पैन कार्ड और आधार लिंक करने के लिए अंतिम तिथि 30 जून 2023 निर्धारित की गई थी। हालाकि आप अब भी पैन आधार बहुत आसानी से लिंक कर सकते हैं।
पैन आधार लिंक बिना नहीं होगा ये जरूरी काम
पैन कार्ड और आधार लिंक करना अनिवार्य है। क्योंकि पैन कार्ड और आधार दोनों ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक हैं। और आप पैन कार्ड के बिना बैंक संबंधित कार्य नहीं कर सकते हैं। एक नया बैंक खाता खोलना हो या एटीएम के लिए अप्लाई करना हो। बैंक संबंधित सभी कार्यों के लिए आपको पैन कार्ड की जरूरी होगी। इसके साथ ही आयकर दाखिल करने वालो के लिए पैन आधार लिंक करना अनिवार्य है।
भारत सरकार द्वारा लागू की जाने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए भी आपको पैन कार्ड और आधार लिंक करके रखना आवश्यक है। कयोंकि कुछ योजनाएं किसी विशेष वर्ग आदि के लिए होती हैं और उनमें सहायक दस्तावेजों में पैन कार्ड की आवश्यकता होती है।
पैन आधार लिंक करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
पैन कार्ड और आधार लिंक करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड और पंजीकृत मोबाइल नंबर ओटीपी वेरीफाई करने के लिए होना चाहिए। इन दस्तावेजों की मदद से आप ऑनलाइन आयकर विभाग की अधिकारिक वेबसाइट के जरिए घर बैठे मोबाइल से ही पैन आधार लिंक कर सकते हैं।
पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक कैसे करें
स्टेप 1: पैन आधार लिंक करने के लिए सबसे पहले आयकर विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आयकर विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए आप https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ इस लिंक पर क्लिक करके भी जा सकते हैं।
स्टेप 2: आयकर विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद ‘Quick Links’ सेक्शन के अन्तर्गत ‘Link Aadhaar’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3: आगे आपको पैन कार्ड और आधार कार्ड दर्ज करना होगा। और फिर नीचे दिए गए Validate बटन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 4: ओटीपी वेरीफाई करें। आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड प्राप्त होगा। जिसे दर्ज कर आप अपना ओटीपी वेरीफाई कर सकते हैं।
स्टेप 5: ओटीपी वेरीफाई करने के बाद आप Status वाले पेज पर चले जायेंगे। और आपका पैन आधार लिंक हो जाएगा। भारत में रहने वाले कुछ लोगों के लिए पैन कार्ड और आधार लिंक करना अनिवार्य नहीं है जैसे – भारत के अस्थाई निवासी, 80 की उम्र के अधिक होने पर और केंद्र शासित प्रदेश मेघालय और जम्मू कश्मीर में रहने वाले लोगों के लिए पैन आधार लिंक करना अनिवार्य नहीं है।
यह भी पढ़ें – CM शिवराज ने किसानों को दिया रक्षाबंधन का तोहफा, साथ ही किसान सम्मान निधि की राशि 2000 रुपये बढ़ी