MP News: मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की है जिसके तहत प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रमुख मार्गों को महान शासकों के नाम पर भव्य द्वारों का निर्माण किया जाएगा। जैसा की आपको पता है मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल अपने समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। इस गौरवशाली विरासत को और अधिक प्रकट करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।
जैसा की मध्यप्रदेश में रहने वाले सभी नागरिक भली भांति जानते हैं कि प्रदेश की पहचान उसके वीर शासकों से रही है। सम्राट विक्रमादित्य, जिन्होंने लगभग 2100 वर्ष पूर्व शासन किया, अपने न्यायप्रियता, वीरता, ज्ञान और पराक्रम के लिए प्रसिद्ध थे। उनके लगभग एक हजार वर्ष बाद, राजा भोज ने अपने अद्वितीय शासन और निर्माण कार्यों से भोपाल को विशेष पहचान दिलाई। बड़ा तालाब (भोजताल) उनकी रचनात्मकता का जीवंत प्रमाण है, जो आज भी शहर की शोभा बढ़ाता है।
जानिये मुख्यमंत्री ने क्या कहा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस निर्णय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हमारी राजधानी का गौरवशाली अतीत है, जिसे सामने लाने की आवश्यकता है। इसलिए, राजधानी के प्रमुख मार्गों पर राजा भोज, विक्रमादित्य जैसे महापुरुषों के नाम पर द्वार बनाए जाएंगे, जिससे भोपाल और मध्यप्रदेश का गौरवशाली इतिहास हमें उस दौर में ले जाए, जिसके कारण प्रदेश और देश गौरवान्वित हुआ है।
राजधानी भोपाल के सभी प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम से द्वार बनाए जाएंगे : CM@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #MP_जनजातीय_लोकोत्सव pic.twitter.com/UGiolLKMn5
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 4, 2025
इसे भी पढ़ें – MP कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को राहत, जल संरक्षण मिशन, और निवेश की नई राहें
मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस घोषणा से न केवल शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी, बल्कि यह नागरिकों और पर्यटकों को प्रदेश के इतिहास से जोड़ने का कार्य भी करेगी। इन द्वारों के माध्यम से लोग महान शासकों की उपलब्धियों और उनके योगदान को समझ सकेंगे साथ ही समाज में गर्व और प्रेरणा की भावना का संचार होगा।