आधार कार्ड और पैन कार्ड धारकों के लिए 2 बड़े अपडेट निकल कर आय हैं। आयकर विभाग ने और UIDAI ने हाल ही में दोनों अपडेट के बारे में अधिकारिक तौर पर अपने अपडेट जारी किए है।
प्रथम अपडेट पैन कार्ड लिंक
दोस्तों अगर आपने अब तक पैन कार्ड और आधार लिंक नही किया है तो अपको यह 30 जून से पहले लिंक करना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो अपको 10 हजार रूपये तक का जुर्माना देना होगा। हालाकि 10 हजार रूपये के जुर्माने को लेकर आयकर विभाग ने कोई अधिकारिक घोषणा नही की है लेकीन आयकर विभाग ने ट्वीट करके यह बताया है कि पैन कार्ड और आधार लिंक ना करने पर 30 जून के बाद से पैन कार्ड को निरस्त कर दिया जाएगा।
अगर आपने अन्तिम तिथि 30 जून 2023 तक पैन आधार लिंक नही किया तो आपका पैन कार्ड निरस्त हो जाएगा। और आप पैन कार्ड से संबन्धित किसी भी सेवा का लाभ नही ले पायेंगे। जैसे बैंक के कार्, ऑनलाइन पेमेंट और ट्रेडिंग जैसी सुविधाएं और टैक्स रिटर्न दाखिल करने जैसी सुविधाएं आपकों नही मिल पाएगी। और भी बड़े नुकसान आपको हो सकते हैं। इस लिए जल्द से जल्द और अन्तिम तिथि से पहले पैन आधार लिंक जरूर करें।
दूसरा अपडेट आधार अपडेट करें
UIDAI ने भी अधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि सभी 10 साल पुराने आधार कार्ड अपडेट कराने जरुरी है। अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है और किसी भी तरह का अपडेट आपने अपने आधार कार्ड में नही किया है। तो आपके लिए यह भी जरूरी हो जाता है कि आप अपने आधार कार्ड को अपडेट करें।
10 साल पुराने आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए UIDAI ने आधार अपडेट करने के भुगतान को फ्री कर दिया है। मतलब अब आप फ्री में अपना आधार अपडेट करा सकते हैं। आप UIDAI की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार अपडेट कर सकते है या फिर आधार सेवा केंद्र में जाकर भी आधार अपडेट करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें – भारत सरकार: इनकम टैक्स ने जारी किया घर में पैसा रखने की नई लिमिट इससे ज्यादा पैसा घर में न रखें
आयकर विभाग और UIDAI द्वारा पैन आधार लिंक करना और आधार अपडेट कराना हमारे लिए बहुत जरुरी है। क्योंकि दोनों ही दस्तावेज हमारे लिए बहुत ज्यादा उपयोगी है। आपके क्या विचार है दोनों अपडेट के बारे में आप अपने विचार हमारे साथ जरुर साझा करें। और इसी तरह की खबरों के लिए हमारे साथ बनें रहे।
धन्यवाद!!!