MP News: नमस्कार दोस्तों, मध्यप्रदेश सरकार जनजातीय कला और संस्कृति के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है इसी कड़ी में 4 मार्च 2025 को भोपाल के मुख्यमंत्री निवास पर “जनजातीय देव लोक महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। आपको बता दें कि यह आयोजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में होने जा रहा है। इस महोत्सव का उद्देश्य जनजातीय समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करना और उसे बढ़ावा देना है। इस आयोजन के दौरान जनजातीय देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के साथ उनकी लोककथाओं, नृत्य, संगीत और शिल्पकला का प्रदर्शन होने वाला है।
जनजातीय परंपराएं हमारे समाज की सांस्कृतिक विविधता का प्रतिबिंब हैं। आज का यह महोत्सव जनजातीय समुदायों को अपनी कला और परंपराओं पर गर्व करने का अवसर देगा साथ ही इस आयोजन के माध्यम से जनजातीय देव लोक महोत्सव जनजातीय कला और संस्कृति को नई पहचान देने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
जनजातीय कला व संस्कृति का संरक्षण
मध्यप्रदेश सरकार का संकल्पमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में
जनजातीय देव लोक महोत्सव का आयोजन️ 4 मार्च 2025
अपराह्न 2 : 00 बजे
मुख्यमंत्री निवास, भोपाल@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh
@minculturemp… pic.twitter.com/f3WVXTSmO7— Jansampark MP (@JansamparkMP) March 4, 2025
इस आयोजन के माध्यम से जनजातीय समुदायों के पारंपरिक ज्ञान और कला को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश भी है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किया गया यह प्रयास बहुत ही ज्यादा सराहनीय है, क्योंकि यह जनजातीय कला और संस्कृति को संरक्षण और प्रोत्साहन देने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करता है।
इसे भी पढ़ें – लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर शुरू हुई 8 योजनाएं, हर महीने महिलाओं को मिलते हैं इतने रुपये
Author
-
मैं सृजन अपना कल के लिए आर्टिकल लिखता हूं। समाज में हो रहे घटनाओं, सामाजिक मुद्दों, और विकास से जुड़े विषयों पर लेख लिखना मुझे काफी ज्यादा पसंद है। मेरा उद्देश्य देश की जमीनी सच्चाइयों, स्थानीय संस्कृति और लोगों की आवाज को सामने लाना है।
View all posts