MP News Today 27 June: राजनीति से लेकर क्राइम और संस्कृति तक, जानिए क्या रहा खास

By
On:
Follow Us

MP Breaking News Today 27 June 2025: नमस्कार दोस्तों मध्यप्रदेश में राजनीति की हलचल से लेकर साहित्य की सरगर्मी और क्राइम की घटनाओं से लेकर सांस्कृतिक रंगों तक कई बड़ी ख़बरें हमें रोज सुनने को मिलती है लेकिन इन सभी को एक साथ एक जगह पढ़ पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है ऐसे में हम आपके लिए एमपी न्यूज़ टुडे को लेकर आये हैं जहाँ एमपी के हर जिले से जुड़ी सभी अपडेट मिलेंगी तो चलिए बिना देर किए जानते हैं आज मध्यप्रदेश में क्या रहा खास। 

सिरोंज बनेगा मध्यप्रदेश का नया जिला, विधायक की मांग पर गरमाई सियासत

विदिशा जिले की ऐतिहासिक तहसील सिरोंज को जिला बनाने की मांग कोई नई नहीं है। लंबे समय से यहां के स्थानीय नेता, जनप्रतिनिधि और आम जनता यह मांग कर रहे हैं। इस बार विधायक उमाकांत शर्मा ने भाजपा नेताओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से भोपाल में भेंट की और जनभावनाओं का हवाला देते हुए मांगपत्र सौंपा। लोगों का मानना है कि सिरोंज और लटेरी जैसे बड़े और प्रशासनिक रूप से सक्रिय इलाके को जिला बना देना चाहिए ताकि स्थानीय विकास में तेजी लाई जा सके।

पूरी खबर पढ़ें 

मध्य प्रदेश में एक बार फिर खाद की मारामारी

मध्यप्रदेश में यह कोई पहली बार नहीं है जब किसानों को खाद के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही हो। हर साल खरीफ और रबी के मौसम में यही हाल होता है। मांग बढ़ती है, लेकिन सप्लाई समय पर नहीं होती। सरकारी गोदामों में स्टॉक होने के बावजूद वितरण की अव्यवस्था और हालात बिगाड़ देती है। जिन किसानों को सबसे ज्यादा जरुरत है वो किसान ही सबसे ज़्यादा परेशान नजर आते हैं।

पूरी खबर पढ़ें 

MP में होगा IAS की तर्ज पर प्रमोशन 

सरकार द्वारा जारी इस नई प्रणाली के तहत अब एडवांस डीपीसी यानी (Departmental Promotion Committee) की बैठकें समय से पहले कर ली जाएंगी। यह बैठक बिल्कुल वैसी ही होगी जैसे हर साल IAS अधिकारियों के लिए होती है। इसका मतलब यह हुआ कि जैसे-जैसे पद खाली होते जाएंगे, वैसे-वैसे उस क्षेत्र के सम्बंधित अधिकारी को खुद ब खुद पदोन्नति मिलती जाएगी।

पूरी खबर पढ़ें 

भोपाल का 90 डिग्री ब्रिज बना मज़ाक

राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में रेलवे लाइन के ऊपर एक ओवरब्रिज बनाया गया। इस ब्रिज की सबसे चौंकाने वाली बात थी इसका पूरे 90 डिग्री का मोड़। जिस मोड़ पर चलते समय कोई भी वाहन अनियंत्रित हो सकता था। यही वजह रही कि सोशल मीडिया पर इसे “दुर्घटना का न्योता” बताया गया और यही कारण है कि मोहन सरकार की खूब आलोचना हुई। 18 करोड़ रुपये की लागत से बना ये ब्रिज ‘इंजीनियरिंग का कमाल’ नहीं, बल्कि ‘सरकारी लापरवाही की मिसाल’ बन गया। लोग तरह तरह के वीडियो इस ब्रिज के साथ बना रहे हैं और सोशल मीडिया में मोहन सरकार को दोष देते नजर आ रहे हैं। 

पूरी खबर पढ़ें 

उज्जैन को जल्द मिलेंगी 3 बड़ी सौगातें

उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए तीन अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स अब लोकार्पण के लिए तैयार हैं। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने हाल ही में इन सभी स्थलों का निरीक्षण किया। उनके साथ प्राधिकरण और नगर निगम के कई अधिकारी भी मौजूद थे। इन प्रोजेक्ट्स के जरिए उज्जैन शहर को व्यवसायिक, यातायात और जीवन स्तर के लिहाज़ से बड़ी सौगात मिलने जा रही है।

पूरी खबर पढ़ें 

आसमान से गिरा बादल का वीडियो वायरल

24 जून को कटका गांव में ग्रामीणों ने देखा कि एक सफेद, रुई जैसी वस्तु हवा में तैरती हुई खेतों की तरफ आ रही है। कुछ ही देर में यह ज़मीन पर गिर गई, और फिर पूरे गावं में हड़कंप मच गया और लोग दौड़-दौड़कर बदल के पीछे मौके पर पहुंचे। मौके पर उपस्थित लोगों ने उसे छूने की कोशिश की तो किसी ने वीडियो बना लिया।

पूरी खबर पढ़ें 

Leave a Comment

Your Website