close

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बढ़ाया गेहूं का समर्थन मूल्य, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को राहत देते हुए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में उल्लेखनीय वृद्धि की है। अब किसानों को अपनी उपज का और बेहतर दाम मिलेगा। आज बजट सत्र 2025 के चौथे दिन में मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने बताया कि राज्य में 2023-24 में गेहूं का MSP ₹2,150 प्रति क्विंटल था, जिसे बढ़ाकर अब ₹2,600 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी सवा साल के अंदर ही लागू कर दी गई है, जिससे मध्य प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

बिचौलियों से बचाने के लिए लिया गया अहम फैसला

मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने कहा कि राज्य सरकार का यह फैसला किसानों को बिचौलियों से बचाने और उनकी मेहनत का उचित दाम देने के लिए लिया गया है। अक्सर देखा जाता है कि किसान अपनी उपज कम दाम में बिचौलियों को बेचने के लिए मजबूर हो जाते हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान होता है। अब MSP बढ़ने से किसानों को सीधा फायदा मिलेगा और वे अपनी फसल का उचित मूल्य प्राप्त कर सकेंगे। और अपनी फसल को सरकारी मंडी में बेचने के लिए भी प्रेरित होंगे। 

MSP बढ़ाने से किसानों को सीधा लाभ

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं के समर्थन मूल्य में की गई इस वृद्धि के कई सकारात्मक प्रभाव होंगे और किसानों को सीधा लाभ भी मिलेगा जैसे –

  • किसानों की आय में वृद्धि: अब किसानों को उनकी फसल का अधिक मूल्य मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • बिचौलियों की भूमिका होगी कम: किसान सीधा सरकार को गेहूं बेच सकेंगे, जिससे मुनाफा बढ़ेगा और दलालों की दखलअंदाजी घटेगी।
  • कृषि क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा: बेहतर दाम मिलने से किसान अधिक उत्पादन करने के लिए प्रेरित होंगे, जिससे राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक मजबूती: किसानों के पास अधिक पैसे आने से गांवों की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

मोहन सरकार का किसानों के प्रति संकल्प

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार लगातार किसानों के हित में फैसले ले रही है। इससे पहले भी मध्य प्रदेश सरकार ने विभिन्न कृषि योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना, कृषि उपकरण सब्सिडी योजना, और फसल बीमा योजना जैसी पहलें किसानों की मदद के लिए चलाई जा रही हैं।

मोहन सरकार का कहना है कि वह आने वाले समय में भी किसानों के लिए नई योजनाएं लाती रहेगी ताकि उन्हें खेती के लिए बेहतर सुविधाएं मिलें और उनकी आमदनी बढ़े। सीएम मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इस बात की जानकारी दे और एक ट्वीट साझा किया जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें – MP News: स्व सहायता समूहों के सशक्तिकरण पर मुख्यमंत्री ने ली अहम बैठक, महिलाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण

किसानों ने की सरकार के फैसले का सराहना

MSP बढ़ाने के इस निर्णय का मध्य प्रदेश के किसानों ने सराहना की। किसानों का कहना है कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। कई किसान संगठनों ने भी सरकार की इस पहल की सराहना की है और इसे कृषि क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया है।

मध्य प्रदेश सरकार का यह निर्णय किसानों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि राज्य में कृषि क्षेत्र को यह निर्णय किस हद तक मजबूत करता है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा गेहूं के समर्थन मूल्य में की गई बढ़ोतरी न केवल किसानों की आय को बढ़ाएगी, बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाएगी। सरकार का यह कदम मध्य प्रदेश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में एक बड़ा फैसला साबित होगा। आपको यह फैसला कैसा लगा अपनी राय नीचे कमेंट करके जरूर बताएं साथ ही अपने किसान भाइयों के साथ यह खबर साझा करें और उन्हें भी इस खबर के साथ खुशखबरी दें।

यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 2025 का आज चौथा दिन, सरकार का 2047 तक 28 लाख करोड़ के बजट का लक्ष्य

Author

  • Uma ApnaKAl

    मैं उमा, अपना कल की लेखिका हूँ। नीति, योजनाओं और सामाजिक विषयों पर लिखती हूँ, खासतौर पर मध्य प्रदेश और देश से जुड़े मुद्दों पर। मेरा लक्ष्य जटिल विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत कर जागरूकता बढ़ाना है।

    View all posts

Leave a Comment

Your Website