मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का आरम्भ 2012 में किया गया था। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तीर्थ स्थल की निशुल्क यात्रा का आयोजन करवाया जाता है। जिससे कि प्रदेश के बुजुर्ग वर्ग के लोग सरकार के मदद से तीर्थ यात्रा कर पाते हैं। आपको बता दें की इस योजना के तहत सर्वप्रथम 3 सितंबर 2012 को रामेश्वरम की यात्रा कराई गई थी जो अब निरंतर चल रही है। आज हम आपको मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कराएँगे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना क्या है?
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2023
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 द्वारा मध्य प्रदेश के 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का आरंभ किया गया है। इसके अंतर्गत देश में उपस्थित सभी तीर्थ स्थलों में से एक तीर्थ स्थल आपको मध्यप्रदेश सरकार द्वारा योजना के तहत सभी पात्र बुजुर्गों को बिल्कुल मुफ्त में तीर्थ दर्शन कराया जायगा। इस तीर्थ दर्शन के दौरान नागरिकों के लिए सभी प्रकार की सुविधा खाना-पीना, रुकने की व्यवस्था, देखभाल सभी तरह से सरकार ही उनको सहारा देगी।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत वह सभी बुजुर्ग जिनकी आयु 60 वर्ष से ऊपर है या फिर 60% से अधिक विकलांग है वह अपने साथ अपनी देखभाल के लिए एक सहायक को भी ले जा सकते हैं। परन्तु आपको बता दे कि यदि आप 3 -4 बुजुर्ग एक ग्रुप में एक जगह से हैं तो आप अपने बीच में सिर्फ एक ही सहायक के ले जा सकते हैं।
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023
योजना का नाम | मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 |
आरम्भ की गयी | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
वर्ष | 2023 |
उद्देश्य | प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा प्रदान की जाए |
लाभ | 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक के साथ एक सहायक शामिल हो सकता है |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के 60 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिक |
आवेदन का प्रकार | ऑफलाइन आवेदन |
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 के अंतर्गत उपलब्ध तीर्थ स्थल
- श्री बद्रीनाथ
- श्री केदारनाथ
- जगन्नाथ पुरी
- श्री द्वारकापुरी
- हरिद्वार
- अमरनाथ
- वैष्णोदेवी
- शिर्डी
- तिरुपति
- अजमेर शरीफ
- काशी (वाराणसी)
- गया
- अमृतसर
- रामेश्वरम्
- सम्मेद शिखर
- श्रवणबेलगोला
- वेलाकानी चर्च (नागपट्टनम )
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 के लिए पात्रता
- आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- महिलाओं की आयु में 2 वर्ष की छूट है।
- नागरिक यदि 60% से अधिक विकलांग है तो वह 60 वर्ष से भी कम होने पर आवेदन कर सकता है।
- यदि पति पत्नी दोनों साथ में यात्रा करना चाहते हैं तो किसी एक के पात्र पर आप आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार समूह बनाकर भी आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार को नीचे दिए हुए किसी भी रोग का शिकार नहीं होना चाहिए वह मानसिक और शारीरिक स्वस्थ होना चाहिए।
- टीबी
- कंजेक्टिव
- कार्डियक
- शवास में अवरोध सम्बन्धी बीमारी
- शाबाश
- कोरोनेरी
- मानसिक व्याधि
- संक्रमण
- कुष्ठ रोग
सहायक के लिए पात्रता
- यदि बुजुर्ग की आयु 60 वर्ष से ज्यादा है और वह अकेला है या फिर 60% से ज्यादा विकलांग है तो उसके साथ एक सहायक होना अनिवार्य है।
- समूह में तीर्थ दर्शन यात्रा करने वाले 3 से 5 व्यक्तियों के समूह में एक सहायक जा सकता है।
इसे भी पढ़ें – मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत अब 6 नहीं बल्कि 10 हजार रुपये मिलेंगे सालाना
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 के तहत उपलब्ध कराये जाने वाली सुविधाएं
- विशेष रेल से यात्रा
- खाने-पीने की सामग्री
- रुकने की उत्तम व्यवस्था
- जहां आवश्यक हो बस द्वारा यात्रा
- गाइड एवं अन्य सुविधाएं
जिला कलेक्टर द्वारा की जाने वाली व्यवस्था
- आवेदक का पत्र प्राप्त करवाना
- आवेदक द्वारा दिए गए फॉर्म की जांच करना
- यात्रियों का चयन करना
- शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी की ड्यूटी करना।
- सुरक्षा कर्मी की तैनाती करना।
- स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सक की व्यवस्था करना।
- यात्रियों का टिकट वितरण करवाना।
- यात्रियों को प्लेटफार्म से विशेष ट्रेन में बैठाना।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम, आपको तीर्थ दर्शन पोर्टल योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://dharmasva.mp.gov.in/ पर जाना होगा।

- वेबसाइट में आने के बाद आपको डाउनलोड के ऑप्शन में क्लिक करना है
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा आवेदन पत्र के दाहिने ओर डाउनलोड बटन होगा।
- डाउनलोड करने के बाद आपको इसका प्रिंट आउट निकालना होगा।
- प्रिंट आउट निकालने के बाद में फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी आपको भरना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज लगाने होंगे।
- इसके बाद आपको इस फॉर्म को अपने क्षेत्र के तहसील, उप तहसील कार्यालय, नगर पालिका, नगर निगम, जनपद पंचायत कार्यालय में जाकर जमा कर देना है।
- आपका आवेदन हो जाएगा।
आप चाहें तो इस फॉर्म को आप यहाँ से भी डाउनलोड कर सकते हैं- तीर्थ दर्शन के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको तीर्थ दर्शन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
- होमपेज पर आपको ‘डैशबोर्ड ” के विकल्प पर क्लिक करना होगा
- आपको आवेदन की स्थिति जाने को सलेक्ट करना है।
- एक नया पेज खुलेगा इस पेज पर आपको समग्र ID दर्ज करना है।
- अब आपको आवेदन की स्थिति देखे विकल्प को सेलेक्ट करना होगा
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 परिपत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको तीर्थ दर्शन योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.tirthdarshan.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको वेबसाइट का होम पेज दिखेगा।
- आपको Form Download करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको परिपत्र डाउनलोड करें कि लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Download के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- परिपत्र डाउनलोड हो जाएगा।
आप चाहें तो परिपत्र को आप यहाँ से भी डाउनलोड कर सकते हैं – परिपत्र डाउनलोड करें
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 की महत्वपूर्ण बातें
- यात्रियों को किसी भी प्रकार के ज्वाला शील पदार्थ या मादक पदार्थ (दारु,बियर) ले जाना मना है।
- यात्रियों को बहुमूल्य रत्न (सोना, चांदी) आभूषण आदि साथ ले जाना भी मना है।
- यात्रियों को जो दिशा निर्देश दिए गए हैं उनका पालन करना अनिवार्य है
- यात्रियों को अकेले विचित्र स्थान में जाने अनुमति नहीं दी जायगी।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 के लाभ
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को 2012 में आरंभ किया गया है।
- इस योजना का लाभ 60 वर्ष से ज्यादा आयु के नागरिक उठा सकते हैं।
- देश में उपलब्ध सभी तीर्थ स्थलों में से किसी एक तीर्थ स्थल पर इस योजना के माध्यम से लाभार्थी तीर्थ यात्रा कर सकते हैं।
- यात्रा के दौरान प्रदेश के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं जैसे कि खाने-पीने की सामग्री, रुकने की व्यवस्था आदि भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत सभी नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष से ऊपर है या फिर 60% से ज्यादा विकलांग है वह अपने साथ देखभाल के लिए एक सहायक को भी ले जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – लाडली बहना योजना क्या है 2023 जानें कैसे करें ₹12000 के लिए आवेदन
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 की विशेताएं
- आवेदक के द्वारा आवेदन पत्र को हिंदी में भरा जाना अनिवार्य है।
- आवेदन पत्र में आवेदक को रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लगवाना अनिवार्य है।
- आपात स्थिति के लिए किसी संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर तथा पता प्रदान करना भी आवेदक के लिए अनिवार्य है।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 की सूची देखने की प्रक्रिया
-
- सर्वप्रथम आपको तीर्थ दर्शन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको यात्रा का विवरण के टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको तीर्थ यात्रा की सूची देखें पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें तीर्थ यात्रा की सूची होगी।
- आप संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
यात्री के बैठने एवं रेलवे स्टेशन का विवरण
- सर्वप्रथम आपको तीर्थ दर्शन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.tirthdarshan.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको ‘यात्रा का विवरण ” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपको स्टेशन जहां से संबंधित जिले के यात्री बैठेंगे उनका विवरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस पेज पर आप स्टेशन जहां से संबंधित जिले के यात्री बैठेंगे उनकी डिटेल्स को देख सकते है।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 उम्मीद करता हूँ आप को आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी इसी तरह की जानकारी के लिए आप हमारे साथ Apna Kal बने रहिये।
धन्यवाद !!