MP का ग्वालियर शहर बनेगा सिटी ग्रीन एंड अर्बन फॉरेस्ट, लगेंगे 5 लाख पौधे

By
On:
Follow Us

MP News: ग्वालियर अब सिर्फ इतिहास या किले के लिए नहीं, बल्कि अपनी हरियाली के लिए भी जाना जाएगा। घटते भूजल और बढ़ती गर्मी को देखते हुए नगर निगम ने 84 एकड़ से ज्यादा भूमि को ‘सिटी ग्रीन एंड अर्बन फॉरेस्ट’ में बदलने की बड़ी योजना बनाई है। ग्वालियर शहर में 5 जगहों पर 5 लाख से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। और यह योजना सफल होती है तो केंद्र सरकार से 25 करोड़ की भारी-भरकम राशि भी मिलेगी।

ग्वालियर शहर बनेगा सिटी ग्रीन

पिछले कुछ सालों में ग्वालियर में तापमान खतरनाक स्तर तक बढ़ा है और भूजल स्तर लगातार नीचे गिरता जा रहा है। यही वजह है कि नगर निगम ने अब पर्यावरण को लेकर एक बड़ी पहल की है। इसका लक्ष्य है कि शहरी क्षेत्रों को फिर से सांस लेने लायक बनाना। और यही कारण है कि ग्वालियर शहर को सिटी ग्रीन एंड अर्बन फॉरेस्ट बनाया जायगा। 

ग्वालियर में इन जगहों को बनाया जाएगा अर्बन फॉरेस्ट

नगर निगम ने शहर की पाँच प्रमुख जगहों को अर्बन फॉरेस्ट बनाने के लिए चुना है जिनमें शामिल है – कैप्टन हिल डोंगरपुर, हरी पर्वत (अलापुर), मानपुर गिर्द, जडेरूआ खुर्द (थीम पार्क के पीछे) और ग्राम बरा शामिल है। 

ग्वालियर शहर में इन पाँचों जगहों पर कुल मिलाकर 84.79 एकड़ जमीन पर पौधे लगाए जाएंगे। इस हरित क्रांति के तहत आम, नीम, शीशम, जामुन, बरगद जैसे देशी पेड़ लगाए जाएंगे जो न सिर्फ पर्यावरण को सुधारेंगे, बल्कि स्थानीय जैव विविधता को भी बढ़ावा देंगे।

सिटी ग्रीन एंड अर्बन फॉरेस्ट के लिए 25 करोड़ की मदद

सिटी ग्रीन एंड अर्बन फॉरेस्ट योजना को “Scheme for Special Assistance to States for Capital Investment 2025-26” के तहत लागू किया जा रहा है। यदि नगर निगम तय मानकों के अनुसार दिसंबर 2025 तक 50 एकड़ से अधिक क्षेत्र में हरित विकास कर लेता है, तो केंद्र सरकार 25 करोड़ की प्रोत्साहन राशि देगा। इसके लिए योजना का प्रस्ताव भोपाल होते हुए अब केंद्र के पास भेजा जाएगा।

देखें कबसे शुरू होगा सिटी ग्रीन एंड अर्बन फॉरेस्ट का काम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल, सभी पाँचों स्थानों पर सीमित पौधारोपण हो चुका है। जैसे ही केंद्र सरकार से मंजूरी मिलती है और निरीक्षण टीम की हरी झंडी मिलती है, 25 करोड़ की राशि रिलीज की जाएगी। उसके बाद बड़े पैमाने पर पौधारोपण शुरू हो जाएगा। नगर निगम की कोशिश है कि दिसंबर 2025 तक सभी काम पूरे हो जाएं।

यह भी पढ़ें – MP के स्कूल टीचर्स हो जाएं सावधान! 1 जुलाई से नहीं चलेगा गायब रहने का बहाना, सेल्फी के बिना नहीं मिलेगी सैलरी

देखें जनता क्या कहती है

भोपाल को सिटी ग्रीन एंड अर्बन फॉरेस्ट बनाये जाने को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। यहाँ कई आम नागरिकों का मानना है कि अगर सही तरह से यह योजना लागू हो जाए तो ग्वालियर का भविष्य हरियाली से भर जाएगा। कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं कि क्या पहले भी जो पौधे लगाए गए थे, उनका क्या हुआ? देखरेख और पारदर्शिता पर भी जनता की नजर है।

मेरा अनुसार भी यह पहल सराहनीय है, लेकिन असली काम तो तब शुरू होगा जब हर पेड़ को बड़ा होने तक संभाला जाए। शहर को हरा-भरा बनाना एक दिन का काम नहीं, लेकिन ग्वालियर जैसे ऐतिहासिक शहर में यह शुरुआत भविष्य की दिशा तय कर सकती है। आप इस योजना के बारे में क्या सोचते हैं? क्या इससे शहर का पर्यावरण सुधरेगा? नीचे कमेंट कर अपनी राय ज़रूर दें। और ऐसी मध्य प्रदेश से जुडी छोटी बड़ी सभी ख़बरों के लिए जुड़े रहें। 

यह भी पढ़ें – 22 June MP News: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक, प्रशासन अलर्ट, बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी

Leave a Comment

Your Website