MP News: अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, 1.95 करोड़ की पेंडिंग सैलरी हुई जारी

By
On:
Follow Us

MP News: मध्य प्रदेश के हजारों अतिथि शिक्षकों को लंबे समय से अटकी हुई सैलरी को लेकर अब बड़ी राहत मिली है। लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल ने ₹1.95 करोड़ की राशि जारी कर दी है, जिससे जल्द ही शिक्षकों को उनका पेंडिंग वेतन मिलना शुरू हो जाएगा।

एडिशनल डायरेक्टर फाइनेंस श्री संजय कुमार द्वारा विधिवत आदेश जारी किया गया है। आदेश में सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और संकुल प्राचार्यों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पेमेंट अगले 3 दिनों के भीतर पूरा होना चाहिए।

देखें किन जिलों के अतिथि शिक्षकों को मिलेगा लाभ

पेमेंट आदेश 20 जिलों के लिए जारी हुआ है, जिनमें शामिल हैं:- रीवा, नरसिंहपुर, सतना, टीकमगढ़, जबलपुर, ग्वालियर, गुना, सागर, नीमच, खंडवा, दतिया, पन्ना, छतरपुर, रतलाम, अलीराजपुर, शिवनी, अनूपपुर, सिंगरौली और छिंदवाड़ा। 

देरी या गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

अतिथि शिक्षकों को अटकी हुई सैलरी जारी करने के इस आदेश में चेतावनी दी गई है कि:

  • 3 दिन के भीतर वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें।

  • भुगतान में कोई भी देरी या गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित संकुल प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, आहरण संवितरण अधिकारी और लेखपाल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें – MP में NEET टॉपर्स को अब सिर्फ 1.5 लाख रैंक तक ही मिलेगा मेधावी योजना का फायदा, देखें नई शर्तें और नियम

आदेश GFMS पोर्टल पर उपलब्ध

शिक्षकों और अधिकारियों के लिए पूरी जानकारी और आदेश की कॉपी GFMS पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। इच्छुक व्यक्ति वहां जाकर आदेश पढ़ और डाउनलोड कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश के हजारों अतिथि शिक्षकों के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है। वर्षों से लंबित सैलरी का भुगतान अब जल्द होगा और इससे शिक्षकों की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। इस खबर को साझा करें, ताकि हर शिक्षक तक यह राहत की खबर पहुंचे। और मध्य प्रदेश से जुडी हर छोटी बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें।

यह भी पढ़ें – MP: संबल योजना में 150 करोड़ की बड़ी राहत, CM मोहन यादव एक क्लिक में जारी करेंगे राशि – जानिए कौन होंगे लाभार्थी

Author

  • ApnaKal Logo

    I have been writing for the Apna Kal for a few years now and I love it! My content has been Also published in leading newspapers and magazines.

    View all posts
Your Website