MP Food Safety Officer Bharti 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मध्यप्रदेश सरकार ने Food Safety Officer (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में थे तो यह आपके लिए सुनेहरा मौका है।
MP खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तारीख 10 अगस्त 2025 है। तो बिना देर किए जानिए इस भर्ती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी जैसे योग्यता, उम्र सीमा, फीस और सिलेक्शन प्रोसेस क्या रहने वाला है।
MP खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती
भर्ती का नाम | Food Safety Officer Bharti |
---|---|
पद का नाम | खाद्य सुरक्षा अधिकारी |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 11 जुलाई 2025 से |
आवेदन की अंतिम तारीख | 10 अगस्त 2025 |
आवेदन शुल्क | General – 500 / SC-ST-OBC-EWS – 250 |
आयु सीमा | 21 से 40 वर्ष (छूट नियमानुसार) |
योग्यता | संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर |
रजिस्ट्रेशन जरूरी | MP रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य |
MP खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती योग्यता
खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) पद के लिए निम्न में से किसी भी विषय में Bachelor / Master / Doctorate डिग्री होनी चाहिए:
- जैव-रसायन विज्ञान (Biochemistry)
- सूक्ष्म विज्ञान (Microbiology)
- रसायन विज्ञान (Chemistry)
- मेडिसिन (Medicine)
- खाद्य प्रौद्योगिकी (Food Technology)
- डेयरी प्रौद्योगिकी (Dairy Technology)
- जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology)
- तेल प्रौद्योगिकी (Oil Technology)
- कृषि विज्ञान (Agricultural Science)
- पशु चिकित्सा विज्ञान (Veterinary Science)
नोट: उम्मीदवार के पास दो से अधिक बच्चे नहीं होने चाहिए और मध्यप्रदेश का रोजगार पंजीयन अनिवार्य है।
पूरा विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में भी देख सकते हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग: 500 रुपये
- SC / ST / OBC / EWS: 250 रुपये
फीस ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करनी होगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती आवेदन
- MP Online पोर्टल पर जाएं।
- भर्ती सेक्शन में जाकर MP Food Safety Officer Bharti 2025 पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट जरूर रखें।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी के रिक्त पदों पर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इसके साथ ही वैकल्पिक रूप से आप नजदीकी ई मित्र की मदद से भी आवेदन करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें – MP पुलिस अब चलेगी AI के साथ, जंगल, बस्ती और चोरों पर होगी हाईटेक ट्रेनिंग
MP Food Safety Officer जैसी प्रोफाइल्स न सिर्फ स्टेबल करियर देती हैं बल्कि इसका वर्क-लाइफ बैलेंस और सैलरी पैकेज भी अच्छा होता है। और हाँ आप याद रखे ऐसी भर्ती बार-बार नहीं आती और जो लोग फूड, बायो, केमिस्ट्री, एग्री जैसे बैकग्राउंड से हैं, उनके लिए ये Golden Opportunity है।
तो दोस्तों, अगर आप सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं, तो ये मौका बिलकुल ना गंवाएं। अभी आवेदन करें और अपने सपनों की नौकरी के एक कदम करीब पहुंचें। बाकि आपकी मर्जी अगर आप पात्र है तो जरूर आवेदन करे और नहीं है तो भी कोई बात नहीं आप अपना कल न्यूज़ के साथ जुड़े रहिये हम आपके लिए आय दिन यहाँ मध्य प्रदेश से जुडी ख़बरें और नौकरियां की जानकारी लाते रहते है।
यह भी पढ़ें – CM मोहन यादव ने शुरू की नई योजना, गायों के लिए वृंदावन ग्राम, गौपालकों को मिलेगा विशेष लाभ