मध्यप्रदेश की लाडली बहनों के लिए नारी सम्मान योजना में आवेदन करने का आखिरी मौका, हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी ने राज्य की महिलाओं के लिए नारी सम्मान योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को बिना किसी शर्त 1500 रुपए प्रतिमाह और 500 रुपए में गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। नारी सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन 9 मई 2023 से प्रारंभ किए गए थे और इस योजना के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 मई 2023 निर्धारित की गई थी जिसे बढ़ा कर 31 जुलाई 2023 कर दिया गया है। इस योजना में आवेदन करने वाली महिलाओं को बिना किसी शर्त लाभ दिया जाएगा।

भाजपा सरकार को टक्कर देते हुई कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी ने नारी सम्मान योजना की शुरुआत राज्य में महिलाओं एवं बहनों के हित में की। जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। साथ 500 रुपए में गैस सिलेंडर प्रदान करना ताकि बढ़ती महंगाई को मात दी जा सके।

नारी सम्मान योजना फॉर्म PDF

नारी सम्मान योजना का फॉर्म PDF प्राप्त करने के लिए आप नजदीकी कांग्रेस ऑफिस में जाकर संपर्क कर सकते हैं या फिर आप इस फॉर्म को ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं। नारी सम्मान योजना फॉर्म PDF ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल में जाकर ‘नारी सम्मान योजना फॉर्म PDF Apna Kal’ यह सर्च कर सकते हैं या फिर आप डायरेक्ट इस Nari Samman Yojana Form PDF Link पर क्लिक करके भी जा सकते हैं।

नारी सम्मान योजना के 1500 रुपए प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

नारी सम्मान योजना के 1500 रुपए प्राप्त करने के लिए आपकी टिप्पणी पास सहायक दस्तावेजों का होना अनिवार्य है। जिसमें आधार कार्ड, समग्र आईडी, मूल निवासी प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट आकार का फोटो और नारी सम्मान योजना का फॉर्म होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें – लाडली बहना योजना अपडेट: नए नियम में 23 से 60 वर्ष की महिलाओं को किया गया अपात्र

नारी सम्मान योजना फॉर्म कैसे भरें

नारी सम्मान योजना का फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आप इसका प्रिंटआउट निकलवा सकते हैं क्योंकि इसके फॉर्म ऑफलाइन भरे जा रहे हैं। और फॉर्म में दी गई समस्त जानकारी आपको साफ अक्षरों में भरना होगा।

नारी सम्मान योजना

  • नारी सम्मान योजना के फॉर्म में सबसे पहले फॉर्म के दाईं ओर आपको जिले का नाम दर्ज करना होगा।
  • नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरने की तारीख और पंजीयन क्रमांक दर्ज करना होगा। वैकल्पिक रूप से आप इसे छोड़ भी सकते हैं क्योंकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बाद में इस विकल्प को भर दिया जाएगा।
  • इसके बाद नीचे की तरफ आपको आवेदक का नाम, आधार नंबर, ग्राम पंचायत और जिले का नाम दर्ज करना होगा।
  • आगे आपको विधानसभा क्रमांक और विधानसभा क्षेत्र का नाम दर्ज करना होगा।
  • अंत में पंजीयक का नाम और हस्ताक्षर करना होगा।
  • नारी सम्मान योजना के फॉर्म सावधानीपूर्वक भरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्त्ता के पास आप जमा कर सकते हैं या फिर नजदीकी कांग्रेस कार्यालय में जाकर जमा करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री यशस्वी योजना के तहत सभी विद्यार्थियों को मिलेंगे 75000 रुपये, जल्दी करें आवेदन

नारी सम्मान योजना पात्रता एवं विशेषताएं

नारी सम्मान योजना में किसी भी तरह की विशेष पात्रता नहीं रखी गई है। जैसा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी ने प्रारंभ में अधिकारिक घोषणा कर यह सुनिश्चित किया था कि नारी सम्मान योजना में बिना किसी शर्त राज्य की 18 साल से 60 वर्ष की महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।

नारी सम्मान योजना में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑफलाइन की जा रही है जिसकी लिए किसी भी तरह का सर्वर डाउन होने जैसी समस्या नहीं है। और बिना किसी तकनीकी ज्ञान के कोई भी महिला इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकती है। इस योजना के अंतर्गत लाभ राशि डायरेक्ट बैंक खाते में दी जाएगी। जिसमें पहली किस्त 1500 रुपए प्राप्त होगी। और गैस सिलेंडर 500 रुपए में प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें – लाडली बहना योजना दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन हेतु इन कैंपों में करें संपर्क

Author

1 thought on “मध्यप्रदेश की लाडली बहनों के लिए नारी सम्मान योजना में आवेदन करने का आखिरी मौका, हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये”

Leave a Comment

Your Website
error: Alert: Content selection is disabled!!