MP Anganwadi Result 2025: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका भर्ती रिजल्ट और मेरिट लिस्ट कब और कैसे आएगी?

By
On:
Follow Us

मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बनने का सपना देख रहीं हजारों महिलाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 19,504 पदों के लिए आवेदन मंगाए थे, और मध्य प्रदेश की महिलाओं और बहनों ने 4 जुलाई तक आवेदन भी किये जिनकी मेरिट लिस्ट और रिजल्ट की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं कब आएगा रिजल्ट, कैसे बनेगी मेरिट लिस्ट और कैसे करें डाउनलोड – सबकुछ आसान भाषा में।

रिजल्ट में परीक्षा नहीं, सीधी मेरिट बनेगी देखें कैसे?

MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं रखी गई है। उम्मीदवारों का चयन केवल उनकी शैक्षणिक योग्यता और तय मानकों के आधार पर होगा। इसमें सबसे बड़ा रोल आपके 12वीं के नंबर का है। कार्यकर्ता पद के लिए 12वीं में 40% तक 25 अंक और सहायिका के लिए 35 अंक मिलते हैं। इसके बाद हर 2% ज्यादा नंबर पर 1-1 अतिरिक्त अंक जोड़ दिए जाएंगे। इसके अलावा ग्रेजुएशन, SC/ST प्रमाण पत्र, BPL राशनकार्ड, विधवा या तलाकशुदा महिला होने पर भी अतिरिक्त अंक मिलेंगे। यानि जिसने पढ़ाई सही की है और दस्तावेज पूरे हैं उसकी मेरिट पक्की।

जरूरी तारीखें – कब आएगा रिजल्ट, कब तक दावा-आपत्ति?

महविभाग कमे ने पहले ही मेरिट लिस्ट की टाइमलाइन जारी कर दी है। 16 जुलाई 2025 तक चयन समिति अपना काम पूरा करेगी। इसके बाद 18 से 24 जुलाई के बीच आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। अगर किसी को मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी लगे तो 24-25 जुलाई तक आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके बाद फाइनल रिजल्ट 6 से 12 अगस्त के बीच निकलेगा। और फिर अगस्त में ही चयनित महिलाओं को नियुक्ति पत्र मिलेंगे।

MP में आंगनवाड़ी के 2 लाख 74 हजार से ज्यादा आवेदन

इस बार MP में आंगनवाड़ी के 2 लाख 74 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं। इनमें 2027 पद कार्यकर्ता के लिए और 17,477 पद सहायिका के लिए रखे गए हैं। गांव-गांव, वार्ड-वार्ड के हिसाब से लिस्ट बनेगी ताकि किसी को भी मौका मिले। हर आंगनवाड़ी केंद्र की अलग मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

यह भी पढ़ें – MP Police Bharti Ghotala: मध्य प्रदेश में 2000 चयनित आरक्षक गायब? आधार अपडेशन में गड़बड़ी ने मचाया हड़कंप

MP आंगनवाड़ीरिजल्ट डाउनलोड कैसे करें? आसान तरीका जानें

MP आंगनवाड़ी रिजल्ट और मेरिट लिस्ट गांव या वार्ड के हिसाब से ऑनलाइन जारी होगी। इसके लिए पहले अपना संभाग, जिला, विकासखंड और फिर आंगनवाड़ी केंद्र चुनना होगा। इसके बाद पूरी लिस्ट स्क्रीन पर दिख जाएगी, जिसे आप आसानी से डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले Apna Kal वेबसाइट की ऑफिशियल लिंक से अपडेट लें।

गांवों में महिलाएं इस भर्ती को लेकर काफी उम्मीद लगाए बैठी हैं। कई जगहों पर पहले से ही महिलाओं ने डॉक्युमेंट सही कराने में पूरा जोर लगा दिया है ताकि मेरिट में उनका नाम ऊपर रहे। कुछ महिलाएं कहती हैं कि अगर चयन में पारदर्शिता रही तो हजारों घरों में रोजगार और सम्मान दोनों मिलेगा।

यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में किसानों से बड़ा धोखा! नकली खाद-बीज से बर्बाद हुई फसलें, शिवराज ने दिया मुआवजे का भरोसा

क्या आप भी आंगनवाड़ी भर्ती के रिजल्ट का इंतजार कर रही हैं? आपके हिसाब से इस प्रोसेस में क्या सुधार होना चाहिए? नीचे कमेंट करके अपनी राय जरूर बताएं – Apna Kal आपकी आवाज प्रशासन तक पहुंचाएगा। और हाँ ऐसी ख़बरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। 

Leave a Comment

Your Website