MP Anganwadi Bharti 2025: अगर आप 12वीं पास हैं, और घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ एक स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश (WCD MP) ने पूरे मध्य प्रदेश में 19,500 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की आखिरी तारीख 4 जुलाई 2025 है।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे पूरी भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, आवेदन का तरीका और जरूरी टिप्स जो आपके काम आएंगे। और आप इनको फॉलो करके यहाँ से जानकारी लेकर इन रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर नौकरी कर सकते हैं।
MP Anganwadi Bharti 2025
MP Anganwadi Bharti 2025 उन महिलाओं के लिए है जो स्थानीय स्तर पर अपने गांव या वार्ड में काम करना चाहती हैं और सरकारी सेवा का हिस्सा बनना चाहती हैं। यह न केवल एक रोजगार का माध्यम है, बल्कि महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का रास्ता भी है।
MP Anganwadi Bharti 2025 IMP date
MP Anganwadi Bharti | तारीख |
---|---|
आवेदन शुरू | 20 जून 2025 |
अंतिम तिथि | 4 जुलाई 2025 |
फॉर्म एडिट करने की आखिरी तारीख | 7 जुलाई 2025 |
मेरिट लिस्ट/रिजल्ट | अगस्त 2025 (संभावित) |
MP Anganwadi Bharti – कुल पद 19,504
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता – 2,027 पद
- आंगनवाड़ी सहायिका – 17,477 पद
ये पद पूरे मध्यप्रदेश के लगभग हर जिले में हैं। तो चाहे आप भोपाल में हों या बालाघाट में आपके लिए मौका मौजूद है।
MP Anganwadi Bharti योग्यता और शर्तें
MP Anganwadi Bharti में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। और सहायिका पद के लिए 8वीं पास होना भी मान्य हो सकता है (स्थानीय नियमों के अनुसार) इसके अलावा आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है आरक्षण के अनुसार छूट भी संभव है।
इसके अलावा आप जिस ग्राम या वार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहीं की निवासी होना जरूरी है। दूसरे वार्ड या गांव से आवेदन किया तो फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
MP आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन प्रक्रिया
MP आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन प्रक्रिया बहुत आसान है, आप अपने मोबाइल से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आपको नीचे स्टेप by स्टेप प्रक्रिया साझा की गई है। इसके साथ ही अगर आपको आवेदन करने में किसी तरह की परेशानी या समस्या का सामना करते है तो आप नजदीकी ई मित्र की मदद से भी आवेदन कर सकते हैं।
MP आंगनवाड़ी भर्ती Step-by-step प्रक्रिया
- https://chayan.mponline.gov.in पर जाएं।
- “WCD Anganwadi Recruitment” सेक्शन चुनें।
- अपने जिले का नाम और पद का चयन करें।
- सभी जरूरी जानकारी भरें जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि।
- दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें।
- ₹118 (₹100 + GST) शुल्क भरें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए एक प्रिंट या PDF सेव जरूर कर लें।
MP आंगनवाड़ी भर्ती के लिए जरूरी दस्तावेज़
- 10वीं/12वीं की मार्कशीट
- निवासी प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विवाह प्रमाण पत्र (यदि विवाहित हैं)
- ग्राम सचिव या नगर निगम से प्राप्त स्थानीयता प्रमाण पत्र।
MP आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन शुल्क
विवरण | राशि |
---|---|
आवेदन शुल्क | ₹100 |
GST (18%) | ₹18 |
कुल | ₹118 |
MP आंगनवाड़ी भर्ती चयन प्रक्रिया
MP आंगनवाड़ी भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं है। चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जिसमें आपके 12वीं के नंबर और स्थानीयता देखि जाएगी।
- Merit List (12वीं के आधार पर)
- Document Verification
- Medical Test (सरकारी अस्पताल से)
MP आंगनवाड़ी भर्ती सैलरी/मानदेय
पद | प्रति माह मानदेय |
---|---|
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता | ₹11,500/- |
आंगनवाड़ी सहायिका | ₹7,000/- |
यह भी पढ़ें – MP Food Safety Officer Bharti 2025: MP खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदों पर आवेदन शुरु
MP आंगनवाड़ी भर्ती के इन पदों पर नियमित सरकारी वेतन नहीं, बल्कि मानदेय होता है। लेकिन स्थायित्व और सुविधाएं मिलती हैं।
MP आंगनवाड़ी भर्ती को लेकर कुछ जरूरी बातें
- आवेदन करते समय अपने ग्राम/वार्ड की सूची एक बार जरूर चेक कर लें।
- कोई गलती हुई है तो 7 जुलाई से पहले फॉर्म को “Edit” कर सकते हैं।
- अपने दस्तावेजों को साफ और स्पष्ट स्कैन करें।
- मेरिट लिस्ट आने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लेकर जाएं।
MP Anganwadi Bharti 2025 न केवल एक सरकारी नौकरी पाने का अवसर है, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम भी है। यदि आप पात्र हैं, तो बिना देर किए आवेदन करें, क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। और इस तरह की ख़बरों के लिए अपना कल के साथ जुड़े रहे।
यह भी पढ़ें – MP पुलिस अब चलेगी AI के साथ, जंगल, बस्ती और चोरों पर होगी हाईटेक ट्रेनिंग