मऊगंज बना मध्य प्रदेश का 53वां जिला, जानिये कौन बने यहाँ के पहले कलेक्टर और SP

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश में विकास की रफ़्तार बहुत तेजी से चल रही है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद प्रदेश के हर जिले में जाकर विकास पर्व कार्यक्रम कर रहे हैं। विकास पर्व कार्यक्रम के दौरान ही उन्होंने प्रदेश के जिलों को हजारों करोड़ों की सौगात दे दी है। अपने विकास पर्व अभियान को जारी रखते हुए मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में एक और जिला बनाने का ऐलान कर दिया है इसी के साथ मध्य प्रदेश के जिलों में अब मऊगंज का भी नाम जुड़ गया है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद राजस्व विभाग ने रविवार को जिला गठन का आदेश जारी कर दिया है, इसी के साथ अब प्रदेश में जिलों की संख्या 53 हो गई है। मऊगंज को तीन नए तहसील और और 1070 ग्राम पंचायत को मिलाकर यह जिला बनाया गया है जिसमें मऊगंज जिला मुख्यालय होगा। रीवा में अब कुल 9 तहसीलें होंगी। 15 अगस्त से पहले रीवा से अलग कर बनाए गए मऊगंज जिले में कलेक्टर और एसपी की भी पोस्टिंग भी कर दी गई है। 

मऊगंज के पहले कलेक्टर और SP

नए जिला बने मऊगंज के पहले कलेक्टर श्री अजय श्रीवास्तव को बनाया गया है। वीरेन्द्र जैन सेनानी विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा को नवगठित जिले मऊगंज का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। दोनों अधिकारियों के पद-स्थापना आदेश रविवार देर रात जारी हो गया है। वही अन्य अधिकारियों की नियुक्ति भी इसी हफ्ते हो जाएगी।

15 अगस्त को नए जिले में फहराया जायगा तिरंगा 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मार्च में ही मऊगंज को नया जिला बनाने का एलान कर दिया था और इस काम को जल्द से जल्द पूर्ण कर 15 अगस्त को नए जिले में राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा। 

नागदा भी जल्द बनेगा जिला

अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मऊगंज जिले की पूरी प्रक्रिया होने के बाद नागदा को जिला बनाने का प्रोसेस भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा, क्योंकि सीएम शिवराज सिंह चौहान पिछले महीने नागदा को भी जिला बनाने का एलान कर चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें – हर घर तिरंगा अभियान में भाग लें और तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड कर सर्टिफिकेट प्राप्त करें

Author

Leave a Comment

Your Website
error: Alert: Content selection is disabled!!