मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है। और अब तक तीन किस्तों के पैसे महिलाओं के खाते में दे दिए गए हैं। तीसरी किस्त की राशि ट्रांसफर करने के दौरान सीएम शिवराज सिंह ने ऐलान किया था कि, लाडली बहनों को रक्षाबंधन के तीन दिन पहले 27 अगस्त को राखी का गिफ्ट दिया जाएगा और अब राखी गिफ्ट के लिए एक सूची तैयार की गई है और इस सूची में शामिल महिलाओं को ही रक्षाबंधन का यह गिफ्ट दिया जाएगा। अगर आप भी लाडली बहना योजना में शामिल हैं और गिफ्ट प्राप्त करना हैं तो इस लिस्ट में अपना नाम और पात्रता की जांच जरूर करें।
कैसे मिलेगा लाडली बहना योजना का राखी गिफ्ट
लाडली बहन योजना का राखी गिफ्ट सभी पात्र बहनों को 27 अगस्त के दिन मिलेगा इसके लिए सभी पात्र बहनों को नजदीकी पंचायत या वार्ड कार्यालय में एकत्र होना होगा जिसमें सीएम शिवराज सिंह बहनों से संवाद करेंगे लाइव प्रसारण आप टीवी और यूट्यूब चैनल के माध्यम से देख सकते हैं या फिर अपनी सुविधा के अनुसार आप अपना कल का यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं जहां आपको लाइव प्रसारण की आधिकारिक लिंक दे दी जाएगी।
रक्षाबंधन के तीन दिन पहले रविवार को आकर्षक उपहार लाडली बहनों को दिए जाएंगे इस बात की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है कि गिफ्ट क्या रहने वाला है। हालाकी यह अनुमान लगाया जा सकता है कि 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को एक साथ गिफ्ट, साड़ी या अन्य आकर्षक उपहार देना मुमकिन नहीं होगा। इस लिए सीएम शिवराज सिंह बैंक खाते में लाडली बहनों को पैसे दे सकते हैं। जिसके लिए आप सभी को बैंक डीबीटी सक्रिय करके रखना होगा।
इन बहनों को नहीं मिलेगा राखी गिफ्ट
लाडली बहना योजना में शामिल महिलाओं राखी का गिफ्ट मिलेगा। लेकीन ऐसी महिलाएं जो इस योजना के लिए पात्रता नहीं रखती हैं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक होने पर या आयकरदाता होने पर इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। शासकीय विभाग, मंडल, स्थानीय निकाय में नियमित वा संविदा कर्मी या पेंशन प्राप्त करता को भी इस योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले आकर्षक उपहार नहीं दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें – सीएम शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश कर्मचारियों को किया खुश, सितंबर से खाते में 41814 रुपये अतिरिक्त
लाडली बहना योजना रक्षाबंधन उपहार के लिए महिलाओं की सूची
ताली बहन योजना में शामिल महिलाओं को सीएम शिवराज सिंह रक्षाबंधन के ठीक 3 दिन पहले 27 अगस्त 2023, रविवार के दिन राखी का आकर्षक उपहार देंगे जिसकी एक सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है और इस सूची में शामिल महिलाओं को ही लाडली बहन योजना का लाभ और आकर्षक उपहार प्राप्त होंगे आप इस सूची को नीचे दिए गए चरणों की मदद से देख सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- मेनू में दिए गए सूची विकल्प पर क्लिक करें
- या फिर आप डायरेक्ट इस लिंक पर भी जा सकते हैं। (https://cmladlibahna.mp.gov.in/)
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- पंजीकृत मोबाइल नंबर से OTP वेरीफाई करें और आगे बढ़ें।
- आगे आपको अंतिम सूची (पात्र) में क्लिक करना होगा।
- अब आपको स्थानीय निकाय का चुनाव करना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर लाडली बहनों की सूची दिखाई जाएगी।
- इस सूची में आप नाम, स्थान आदि देख सकते हैं। और इस सूची में शामिल महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ और आकर्षक उपहार प्राप्त होगा।
लाडली बहनों को रक्षाबंधन का आकषर्क उपहार प्राप्त करने के लिए निर्धारित पात्रता को पूरा करना होगा। जैसे सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना में आवेदन करना होगा और अंतिम सूची में अपना नाम जुड़वाना होगा। जिसके लिए आपको मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है और आपकी उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश राज्य बीमारी सहायता योजना 2023: देखें आवेदन, पात्रता और लाभ