आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक करने की अंतिम तिथि 30 जून है, अब बस 2 मिनट में करें लिंक

आधार कार्ड और पैन कार्ड दोनों ही आज जरूर दस्तावेजों में एक एक है। आप किसी होटल में रूम लेने से लेकर बैंक से लोन लेने तक किसी भी कार्य में पैन कार्ड और आधार कार्ड की उपयोगिता को देखा जा सकता है।

आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक करने की अंतिम तिथि सरकार द्वारा 2022 में निर्धारित की गई थी। लेकिन अधिक मात्रा में ऐसे पैन कार्ड थे जो आधार से लिंक नहीं किए गए थे जिसको वजह से सरकार द्वारा 2022 में 2 बार अंतिम तिथि को आगे बढाया गया। सबसे पहले 31 मार्च 2022 और फिर 30 जून 2022 पैन आधार लिंक लिंक करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई।

30 जून 2022 को सभी आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक ना होने के वजह से एक बार फिर से अंतिम तिथि को 31 मार्च 2023 तक के लिए बढाया गया। लेकिन बहुत से लोगों ने इसे नजरंदाज किया और लोगों ने इस बार भी पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक नही किया है। जिसकी वजह से सरकार और आयकर विभाग द्वारा पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करने की अंतिम तिथि को एक बार फिर से आगे बढाया गया। लेकिन इस बार सभी लोगों के लिए 1 हजार रूपये का जुर्माना रखा गया है।

पैन कार्ड और आधार लिंक 1 हजार रूपये जुर्माना

पैन कार्ड और आधार लिंक करना 31 मार्च से पहले बिलकुल फ्री थी। लेकिन अगर आप 31 मार्च के बाद से पैन कार्ड और आधार लिंक करते हैं तो आपको 1 हजार रूपये का जुर्माना देना होगा। साथ अब अगली अंतिम तिथि 30 जून है। साथ ही सरकार द्वारा एक और घोषणा की गई है कि अगर अंतिम तिथि से पहले आपका पैन कार्ड और आधार लिंक नहीं होता है तो आपके पैन को निरस्त कर दिया जाएगा। और फिर आप पैन कार्ड से सम्बंधित सेवाओं का लाभ नहीं ले पायेंगे।

अंतिम तिथि से पहले पैन कार्ड और आधार लिंक करें

आपको पैन कार्ड से सम्बंधित सेवाओं का लाभ लेने के लिए और सेवाओं का उपयोग करने के लिए अपने पैन कार्ड और आधार लिंक करना चाहिए। अगर आप पैन कार्ड और आधार लिंक नही करते है तो आयकर विभाग ने हाल ही ट्वीट करते हुए घोषणा की है कि आपके पैन कार्ड को निरस्त कर दिया जाएगा। जिससे आप पैन कार्ड से सम्बंधित सेवाओं का उपयोग नहीं कर सकते है।

पैन कार्ड और आधार लिंक 10 हजार जुर्माना

बहुत से लोगों का यह सवाल है कि हाल ही में आयकर विभाग और सरकार द्वारा 31 मार्च के बाद से पैन आधार लिंक करने में 1 हजार रूपये का जुर्माना रखा गया है और यह 30 जून 2023 तक के लिए है। इसके बाद आपके पैन कार्ड को निरस्त कर दिया जाएगा। आयकर विभाग और सरकार द्वारा ऐसा कोई भी ट्वीट या घोषणा आधिकारिक तौर पर नही की गई है कि अंतिम तिथि के बाद 10 हजार रूपये का जुर्माना लगेगा। यह महज़ एक अफवाह है।

अगर आपने अब तक अपने पैन कार्ड और आधार लिंक नही किया है तो आपको अंतिम तिथि से पहले पैन आधार लिंक जरूर करना चाहिए। ऐसा ना करने पर आपने पहले ही देख लिया है कि अब आपको 1 हजार रूपये का जुर्माना देना होगा लेकिन इसके बाद भी आप लिंक नही करते है तो 30 जून 2023 के बाद से आपका पैन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा।

पैन कार्ड और आधार लिंक कैसे करें

पैन कार्ड और आधार लिंक करने के लिए आपको आयकर विभाग कि आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आयकर विभाग की वेबसाइट पर जानें के बाद आपको “Quick links” सेक्शन के अंतर्गत “आधार लिंक करें” विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड नंबर दर्ज करना है और OTP वेरिफाई करना होगा। फिर 1 हजार रूपये का भुगतान आयकार विभाग को करना है और फार्म सबमिट करना होगा। आपका पैन कार्ड और आधार लिंक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना

पैन कार्ड के क्या उपयोग हैं

पैन कार्ड के उपयोग की सूची हमने आपको निचे दी है जिसे आप चेक कर सकते हैं।

  1. ITR दाखिल करने में पैन कार्ड का उपयोग।
  2. बैंक खाता खोलने में पैन कार्ड का उपयोग।
  3. किसी भी कंपनी में निवेश करने के लिए।
  4. ज्वेलरी खरीदने में पैन कार्ड का उपयोग।
  5. होटल रूम लेने में पैन कार्ड का उपयोग।
  6. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने में पैन का उपयोग।

आज के समय में पैन कार्ड सभी जगह इस्तेमाल किया जाता है होटल में रूम लेने से लेकर टैक्स भरने तक, बैंक खाता खोलने और ज्वेलरी खरीदने जैसे सभी तरह के कार्यों में आज पैन कार्ड हमारे लिए जरुरी है।

यह भी पढ़ें – पीएम किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन कैसे करें

हमे उम्मीद है आपको इस आर्टिकल में आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक करने की अंतिम तिथि से संभंधित सभी जानकारी मिल गई होगी और आपको यह आर्टिकल पसंद भी आया होगा, इसके अलावा आपको कोई संदेह या सवाल तो आप हमे नीचे कमैंट्स बॉक्स में पूछ सकते हैं।

धन्यवाद !!!

Author

Leave a Comment

Your Website
error: Alert: Content selection is disabled!!