close

CM Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग के लिए मिले 55.95 करोड़ रुपये

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने बड़ी सौगात दी है। मध्य प्रदेश की 1.27 करोड़ बहनों के खातों में 1552.73 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं। इसके अलावा, 26 लाख महिलाओं को सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 55.95 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने बड़ी घोषणाएं की है जिसके बारे में हम यहाँ विस्तार से जानेंगे। 

महिला दिवस पर सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

महिला सशक्तिकरण को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने एक और बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में फांसी का प्रावधान किया जाएगा। सीएम मोहना यादव जी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में धर्मांतरण किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चियों के साथ अत्याचार करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त है और दुराचारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

“भारत ही है जो मातृ सत्ता को स्वीकार करता है”

महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री मोहना यादव जी ने कहा कि भारत दुनिया का एकमात्र देश है, जो मातृ सत्ता को स्वीकार करता है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि, “दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।” मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने ने आगे कहा कि 2028-29 के चुनावों में यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन महिलाओं को असली महत्व देता है।

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम मोहन यादव जी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस कहती थी कि हम लाड़ली बहनों को पैसा नहीं देंगे। लेकिन तुम रोते रहो, हम तो पैसे देते रहेंगे!” उन्होंने यह भी बताया कि अब तक 19 हजार से अधिक कन्याओं का विवाह सरकार की योजनाओं के तहत करवाया जा चुका है।

यह भी पढ़ें – CM Ladli Behna Yojana: 22वीं किस्त के मिले 1250 रु, लाड़ली बहनों को मिला गैस सिलेंडर का भी लाभ, अप्रैल में आएगी 23वीं अगली किस्त

महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ते कदम

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उद्योगों में महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में भी विशेष आरक्षण की योजना पर काम किया जा रहा है।

उम्मीद है आपको यह खबर पसंद आई होगी तो कृपया इस तरह की मध्य प्रदेश की हर ताजा खबर के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। 

यह भी पढ़ें – Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को सीएम मोहन यादव ने होली से पहले दी खुशखबरी, 1.27 करोड़ महिलाओं को सौगात

Author

  • ApnaKal Logo

    I have been writing for the Apna Kal for a few years now and I love it! My content has been Also published in leading newspapers and magazines.

    View all posts
Your Website