लाडली बहना योजना की तीसरी किस्त 10 अगस्त 2023 को सभी पात्र महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। लेकिन पहली और दूसरी किस्त की तरह ही इस बार भी कुछ महिलाओं के खाते में तीसरी किस्त की राशि प्राप्त नहीं हुई। आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही अंतिम सूची जारी की गई थी हालाकि पात्र सूची में शामिल होने के बाद भी कुछ महिलाओं के खाते में तीसरी किस्त के पैसे प्राप्त नहीं हुई हैं।
तीसरी किस्त की राशि प्राप्त ना होने वाली महिलाओं की एक सूची जारी की गई है। जिसे आप बहुत आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही वंचित महिलाओं को तीसरी किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए क्या करना होगा इस बारे में भी हम विस्तार से बताएंगे। आज का यह आर्टिकल बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है इस लिए अंत तक ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें।
इन बहनों की नहीं मिली तीसरी किस्त की राशि
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की तीसरी किस्त में वंचित महिलाओं की सूची जारी की गई है। साथ ही अलग-अलग श्रेणी में महिलाओं को विभाजित किया गया है। हम यहां अपात्र महिलाओं की श्रेणी और फिर सूची को देखेंगे।
- लाडली बहना योजना अपडेट के बाद लाभ परित्याग करने वाली महिलाओं एवं बहनों को तीसरी किस्त की राशि ट्रांसफर नहीं की गई है।
- लाडली बहना योजना के दूसरे चरण में आवेदन करने वाली महिलाओं एवं बहनों को तीसरी किस्त की राशि नहीं दी गई है। दूसरे चरण में आवेदन करने वाली महिलाओं को 10 सितंबर 2023 को सहायता राशि प्राप्त होगी।
- 21 वर्ष से 23 वर्ष की महिलाओं एवं बहनों को (पात्र श्रेणी में आने के बावजूद) भी तीसरी किस्त प्राप्त नहीं होगी। इस श्रेणी में आने वाली बहनों को भी 10 सितंबर को सहायता राशि दी जाएगी।
- वे सभी महिलाएं एवं बहनें जिनको उम्र 23 से 60 वर्ष हो दूसरे चरण में ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन की मदद से आवेदन किया हुआ। तो इस तरह की महिलाओं को भी तीसरी किस्त की सहायता राशि नहीं दी गई है।
- ऐसी महिलाएं एवं बहनें जिनके बैंक खाते में डीबीटी सक्रिय ना हो या फिर आधार लिंक ना होने पर भी ऐसी महिलाओं एवं बहनों को तीसरी किस्त की राशि ट्रांसफर नहीं की गई है।
- वे सभी महिलाएं जो लाभ परित्याग करने की श्रेणी में आती हों लेकिन उन्होंने लाभ परित्याग ना किया हो तो ऑटोमेटिकली सिस्टम उन्हें अपात्र घोषित कर देगा। तो इस परिस्थिति में भी उपयुक्त महिलाओं को तीसरी किस्त की राशि प्राप्त नहीं होगी।
- लाडली बहना योजना तीसरी किस्त के लिए जारी अपात्र सूची में शामिल महिलाओं को भी राशि ट्रांसफर नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के बैंक DBT खाते में आ गई तीसरी किश्त, जल्दी चेक करें
लाडली बहना योजना तीसरी किस्त प्राप्त ना होने वाली महिलाओं की सूची
लाडली बहना योजना में तीसरी किस्त जारी करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर एक अपत्र सूची जारी की गई है। और इस सूची में शामिल महिलाओं को तीसरी किस्त में मिलने वाली सहायता राशि प्रदान नहीं की जाएगी। यह सूची हम घर बैठे अपने मोबाइल से ही देख सकते हैं।
लाडली बहना योजना तीसरी किस्त के लिए अपात्र सूची देखना बहुत ही आसान है इसके लिए सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर आना होगा। इसके बाद ‘अंतिम सूची’ विकल्प पर क्लिक करना होगा और फिर मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। आगे बढ़ने के लिए आपको ओटीपी वेरीफाई करना होगा और फिर आप स्थानीय निकाय का चयन कर अंतिम सूची देख सकते हैं।
लाडली बहना योजना तीसरी किस्त की राशि प्राप्त ना होने पर क्या करें?
लाडली बहना योजना में तीसरी किस्त की राशि प्राप्त ना होने पर सबसे पहले आपको आधार लिंक बैंक डीबीटी की जांच करना होगा और सब कुछ सही होने पर आपको 2 से 3 दिनों का इंतजार करना चाहिए क्योंकि सर्वर की समस्या के चलते तीसरी किस्त की राशि बैंक खाते में प्राप्त होने में अधिक से ज्यादा समय लगभग 2 से 3 दिन तक लग सकते हैं।
यह भी पढ़ें – लाड़ली बहना योजना तीसरी किश्त जिन महिलाओं के बैंक DBT खाते में 1000 नहीं आया तो जल्दी करें यह काम