लाडली बहना योजना अपडेट: इन बहनों को लौटाने होंगे पैसे, सरकार ने जारी किये आदेश

लाडली बहना योजना की तीसरी किस्त जारी होने ही वाली है। और अब अधिकारिक पोर्टल पर नया विकल्प जारी किया गया हैं इस विकल्प को लाडली बहना योजना की राशि प्राप्त करने वाली कुछ विशेष वर्ग की महिलाओं के लिए जारी किया गया हैं। जिन्हें योजना में मिलने वाली मासिक आर्थिक सहायता राशि का परित्याग करना होगा।

लाडली बहना योजना में अब तक 2 किस्तों को जारी किया गया है। जिसमें प्रत्येक किस्त में 1 हजार रुपए की राशि महिलाओं को प्राप्त हुई हैं। और अब अधिकारिक वेबसाइट पर ‘लाभ परित्याग’ विकल्प जारी कर उन सभी महिलाओं को स्वयं ही योजना के लाभ का परित्याग करना होगा। मतलब आगे से योजना का लाभ ना लेने के लिए फॉर्म भरना होगा। लेकिन यह विकल्प सभी के लिए लागू नहीं होता है और कुछ विशेष वर्ग की महिलाओं में अनिवार्य रूप से लागू होता है। जिसके बारे में हम यहां विस्तार से जानने वाले हैं।

ये सभी लाडली बहनों को लाभ परित्याग करना होगा।

लाडली बहना योजना में मासिक आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही ये सभी महिलाओं को लाभ परित्यगा करना होगा जिसकी सूची निम्नलिखित है।

  • वे सभी महिलाएं और बहनें जिन्होंने पहली और दूसरी किस्त प्राप्त कर लिया है और फिर बाद में किसी सरकारी पद, नौकरी में कार्यरत हों उन्हें लाभ परित्याग विकल्प का इस्तेमाल करना होगा।
  • वे सभी महिलाएं जिनका नाम लाडली बहना योजना के अधिकारिक पोर्टल अनुसार अपात्र सूची में शामिल हो और फिर उन्हें मासिक सहायता राशि प्राप्त हो रही हो ऐसे महिलाओं और बहनों को भी लाभ परित्याग करना होगा।
  • ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र पहली और दूसरी किस्त प्राप्त करने के बाद अब 60 वर्ष से अधिक हो चुकी हो उन्हें भी लाभ परित्याग करना होगा।
  • ऐसी महिलाएं जो किसी घटना का शिकार होकर अब पेंशन आदि प्राप्त करने लगी हों उन्हें भी लाभ परित्याग करना होगा।
  • शासकीय विभाग/मण्डल/स्थानीय निकाय में नियमित/स्थायीकर्मी/संविदाकर्मी या पेंशन आदि प्राप्त करने वाली महिलाओं और बहनों को भी लाभ परित्याग करना होगा।
  • लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने वाली ये सभी महिलाएं और बहनें जो बाद में प्रदेश सरकार के निगम/मंडल द्वारा मनोनीत अध्यक्ष या सदस्य हों। सांसद/विधायक आदि बन जाने पर भी लाभ परित्याग करना होगा।

लाडली बहनें लाभ परित्याग कैसे करें?

  • लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
  • होमपेज पर आपको ‘लाभ परित्याग’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • लाभ परित्याग विकल्प पर जाने के लिए आप https://cmladlibahna.mp.gov.in/profitrelinquishment.aspx इस लिंक पर क्लिक कर डायरेक्ट भी जा सकते हैं।
  • अब आपको लाड़ली बहना आवेदन क्र. / सदस्य समग्र क्र. दर्ज करना होगा साथ ही नीचे दिया गया कैप्चा कोड भी दर्ज करना होगा।
  • आगे आपको OTP भेजें विकल्प दिखाई देगा। इसमें क्लिक कर आप ओटीपी प्राप्त कर सकते हैं।
  • ओटीपी वेरीफाई करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर में प्राप्त ओटीपी को दिए गए बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • आगे आपको “ मैं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 में पात्र हितग्राही हूँ। मैं स्वेछा से इस योजना में प्राप्त होने वाली मासिक आर्थिक सहायता राशि का परित्याग करना चाहती हूँ।” विकल्प में टिक मार्क कर आगे बढ़ना होगा।

यह भी पढ़ें – शिवराज कैबिनेट में अहम फैसला: चौथे समयमान वेतनमान की सौगात, खुलेंगे नए आईटीआई

लाडली बहना योजना में लाभ परित्याग का विकल्प ऐसी महिलाओं और बहनों के लिए हैं जो इस योजना में लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता नहीं रखती हैं लेकिन फिर भी लाभ प्राप्त कर रही हैं। या फिर पहले पात्रता रखती थी लेकिन अब नहीं रखती हो। वे सभी महिलाओं को लाभ परित्याग करना होगा। ऐसा ना करने पर आपको दिया गया लाभ जुर्माने के तौर पर वापस लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रधानमंत्री 6000 देंगे तो मामा भी 6000 देगा

Author

Leave a Comment

Your Website
error: Alert: Content selection is disabled!!