जन आधार कार्ड कैसे बनाएं विस्तृत प्रक्रिया के साथ यहां से जाना जा सकता है। नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर जैसे विभिन्न पहचानकर्ताओं का उपयोग करके जन आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया को जल्दी और आसानी से पूरा कर सकते हैं। अगर आप भी जन आधार कार्ड कैसे बनाएं के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
जन आधार की शुरुआत राजस्थान सरकार ने की है। इस योजना के तहत पहचान के लिए एक नंबर, एक कार्ड और एक जन आधार कार्ड जारी किया जाएगा। अगर आप राजस्थान के निवासी हैं तो आपके लिए जन आधार कार्ड बनाना जरुरी हो जाता है।
आज हम जन आधार कार्ड कैसे बनाएं इस बारे में विस्तार से जानेंगे जिससे आप अपने घर से मोबाइल द्वारा जन आधार कार्डबना सकते हैं। राजस्थान सरकार ने Jan Aadhar 2.0 Portal लॉंच किया है। जिसकी मदद से आप जन आधार कार्ड की सेवाओं का लाभ जैसे जन आधार एनरोलमेंट, अपडेट,करेक्शन, आदि सेवाओं को बहुत आसानी से प्रयोग कर सकेंगे और लाभ उठा पाएंगे।
जन आधार कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिसके माध्यम से राजस्थान की महिलाओं को परिवार की मुखिया के रूप में सम्मानित किया जाएगा। यानी जिन परिवारों के पास भामाशाह कार्ड नहीं है, उन्हें परिवार की महिला मुखिया को जन आधार कार्ड की सुविधा दी जाएगी।
सीधे शब्दों में कहें तो यह जनाधार कार्ड भामाशाह कार्ड जैसा ही होगा। जिसमें महिलाओं को मुखिया के रूप में उनके नाम से कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, इस कार्ड के माध्यम से बीमा और ई-कॉमर्स सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।
Jan Aadhar Card Kaise Banaye
- स्टेप 1. राजस्थान जन आधार पोर्टल पर जाएं।
- स्टेप 2. ‘Citizen Registration’ पर जाएं।
- स्टेप 3. ‘Citizen Enrolment’ पर जाएं।
- स्टेप 4. ‘Upload Document’ पर जाएं।
- स्टेप 5. OTP वेरीफाई करें और आगे बढ़ें।
- स्टेप 6. अंत में फॉर्म सबमिट कर दें।
जन आधार कार्ड कैसे बनाएं Online
जन आधार कार्ड कैसे बनाएं की चरण-दर-चरण प्रक्रिया निम्नलिखित है:-
स्टेप 1. राजस्थान जन आधार पोर्टल पर जाएं।
घर बैठे मोबाइल से जन आधार कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान जन आधार योजना पोर्टल पर जाना होगा। या आप डायरेक्ट इस लिंक https://janapp.rajasthan.gov.in/janaadhaar/citizenDashboard/ पर क्लिक करके भी जा सकते हैं।
स्टेप 2. ‘Citizen Registration’ पर जाएं।
इसके बाद ‘Citizen Registration’ पर जाना है। और यहाँ दिया गया फॉर्म भरना होगा। फैमिली के मुखिया का नाम लिखे अंग्रेजी में, मुखिया का आधार नंबर, मोबाइल नंबर, DOB और लिंग का चयन करें और सबमिट कर दें। इसके बाद स्क्रीन पर नोटिफिकेशन दिखाई देगी ‘क्या आप सेव करना चाहते है’ यहाँ आपको OK करना है और फिर स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्रदर्शित होगा इसे Note कर लें।
स्टेप 3. ‘Citizen Enrolment’ पर जाएं।
अब आपको राजस्थान जन आधार योजना पोर्टल के होमपेज में आना है और ‘Citizen Enrolment’ के विकल्प पर जाना होगा। जन आधार रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और दिए गए खोजे बटन पर क्लिक करें।
आपका जन आधार सिटीजन एनरोलमेंट फॉर्म ओपन होगा आपको यहाँ ‘Choose file’ पर क्लिक करके पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना होगा। मुखिया का विवरण दिए गए सेक्शन में ध्यानपूर्वक भरें। जो सेक्शन अनिवार्य है उसको आप भर सकते है अन्यथा आप खली छोड़ सकते हैं।
मुखिया का विवरण और सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको ‘सदस्य जोड़े’ पर क्लिक करना होगा। अब अगले पेज में आपको सभी फॅमिली मेंबर कोजोड़ना होगा। और फिर आपको नीचे एक विकल्प ‘क्या परिवार पूरा हो गया है?’ इस विकल्प में हाँ सेलेक्ट करना है। और फिर ‘सेव करे’ बटन पर क्लिक करके OK करना होगा।
स्टेप 4. ‘Upload Document’ पर जाएं।
अब अगले स्टेप में आपको वापस राजस्थान जन आधार योजना पोर्टल के होमपेज में आना है और इस बार ‘Upload Document’ के विकल्प पर जाना होगा। फिर मुखिया का आधार सँख्या दर्ज करे और खोजे पर क्लीक करें।
स्टेप 5. OTP वेरीफाई करें और आगे बढ़ें।
पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जायगा। OTP दर्ज करें और खोजे बटन पर क्लिक करें। खोजे बटन पर क्लिक करते ही फॅमिली मेंबर्स के नाम देखने को मिलेंगे मुखिया के नाम के साइड में ‘Show List’ पर क्लिक करें और और आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड औरजन्म प्रमाण पत्र अपलोड करें। इसी तरह सभी मेंबर्स के दस्तावेज अपलोड करें।
फिर नीचे दिए गए विकल्प ‘क्या मुखिया सहित सभी सदस्यों के दस्तावेज अपलोड हो चुके हैं?’ को हाँ सेलेक्ट करें। अंत में ‘दस्तावेज अपलोड करे’ इस बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6. अंत में फॉर्म सबमिट कर दें।
अब आपकी स्क्रीन पर जन आधार रजिस्ट्रेशन Acknowledgement Receipt दिखाई देगी। Receipt को प्रिँट पर कर सुरक्षित रखें। यह प्रोसेस पूरा करते ही आपका जन आधार कार्ड बन गया है। Acknowledgement Slip से आप अपना जन आधार कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं। और आप इसकी मदद से जन आधार एनरोलमेंट स्टेटस चेक भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें –जन आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें
जन आधार कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- UIDAI का आधार कार्ड
- सक्रीय राशन कार्ड
- मान्य मोबाइल नंबर
- अपना पासपोर्ट फोटो
- आपका बैंक पासबुक
- जन्म प्रमाण पत्र
- पता का दस्तावेज
- आय प्रमाण पत्र (वैकल्पिक)
- जाति प्रमाण पत्र (वैकल्पिक)
- स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र (वैकल्पिक)
राजस्थान जन आधार योजना पोर्टल की आवश्यकता
राजस्थान जन आधार योजना पोर्टल का उद्देश्य जन-आधार संख्या प्रदान करना है जो एक परिवार और एक व्यक्ति की एकल पहचान होगी। यह एकमात्र वाहन है जिस पर सभी प्रकार के नकदी के साथ-साथ गैर-नकदी लाभ और सेवाएं वितरित की जा रही हैं और ई-मित्र कियोस्क के एक जुड़े हुए नेटवर्क के माध्यम से निवासियों के घर-घर तक पहुंच रही हैं।
राजस्थान जन आधार योजना में कुछ बुनियादी और कुछ सबसे नवीन विशेषताएं हैं। इनमें राज्य को सेवाओं के वितरणको उच्च स्तर तक ले जाने के लिए ई-बाजार, ई-कॉमर्स, वित्तीय समावेशन, संस्थागत वित्त, बीमा और महिला सशक्तिकरण शामिल हैं। यह janaadhaar.rajasthan.gov.in पोर्टल एक कार्ड और एक पहचान के माध्यम से निवासियों के जीवन को सुगम बनाएगा।
उम्मीदवार हेल्पडेस्क नंबर पर कॉल कर सकते हैं: 1800-180-6127 (9:00 AM से 6:00PM | सोमवार से शुक्रवार)
– अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट janaadhaar.rajasthan.gov.in पर भी सकते हैं।
यह भी पढ़ें – स्टेट बैंक के एटीएम से पैसे कैसे निकाले
जन आधार कार्ड के लाभ
2014 में, राजस्थान की राज्य सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भामाशाह योजना और भामाशाह कार्ड पेश किया। योजना के तहत, गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों की महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से लाभान्वित किया जाता है। योजना के लाभार्थी को राशि सीधे उनके बैंक खाते में मिलती है।
भामशाह कार्ड एक परिवार कार्ड है जो महिला के नाम से जारी किया जाता है क्योंकि वह परिवार की मुखिया मानी जाती है। इसके अलावा, जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र का दावा करने के लिए भामाशाह कार्ड अनिवार्य है। हालाँकि, यह कार्ड लाभार्थियों के लिए सबसे बड़ी बाधा बन गया है क्योंकि वे प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAYG), मुख्यमंत्री राजश्री योजना आदि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित हैं।
प्रारंभ में, योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भामाशाह कार्ड अनिवार्य नहीं था, लेकिन राज्य सरकार ने जून 2017 में कार्ड को अनिवार्य कर दिया। इसलिए, बिना कार्ड वाले लाभार्थी को बाहर रखा गया है।
जन आधार कार्ड से समबन्धित अन्य जानकारी
- जन आधार कार्ड चेक करें
- जन आधार कार्ड डाउनलोड PDF
- जन आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें
- आधार कार्ड में नाम, एड्रेस कैसे सुधारें
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे जोड़े
- घर बैठे लाडली बहना योजना eKYC कैसे करें
राजस्थान जन आधार कार्ड योजना का उद्देश्य
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी परिवारों को “एक नंबर, एक कार्ड, एक पहचान” प्रदान कर सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए सुविधा प्रदान करना है।
- जन आधार कार्ड के माध्यम से परिवारों का डेटाबेस तैयार किया जा सकता है और सभी के लिए योजनाओं और सेवाओं का लाभ निर्धारित किया जा सकता है।
- इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा और ई-कॉमर्स सेवाओं का विस्तार किया जा सकता है। इससे सभी लोग अपने घर के नजदीक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
- यह कार्ड घर की महिला को परिवार की मुखिया मानते हुए जारी किया जाएगा, जिससे महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।
- इस कार्ड के माध्यम से डेटाबेस का उपयोग करने से सरकारी योजनाओं के लिए परिवारों की पात्रता निर्धारित करने में आसानी होगी।
- ई-मित्र प्रणाली का नियमन और प्रभावी संचालन आसान होगा, साथ ही महिला सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा।
जन आधार कार्ड की विशेषताएं
- आवेदक स्थायी रूप से राजस्थान का निवासी होना चाहिए।
- जन आधार कार्ड को जारी करने के लिए राजस्थान सरकार को लगभग 17-18 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा।
- राज्य प्रशासन के अनुसार, यह नया कार्ड पहले से कहीं अधिक पहलों को जोड़ने में सक्षम होगा।
- जहां भामाशाह कार्ड में एक चिप शामिल है, वहीं इस जनाधार कार्ड में एक QR Code है।
- इस QR Code को स्कैन करने के बाद कार्डधारक का Resume मॉनीटर पर दिखाया जाएगा।
खोया हुआ जन आधार कार्ड कैसे निकाले
- आधिकारिक जनाधार वेबसाइट पर जाएं।
- ‘Forgot Registration’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- अब खोजे बटन पर क्लिक करें।
- OTP वेरीफाई करें और आगे बढ़ें।
- खोया हुआ जन आधार कार्ड प्राप्त करें।
जन आधार पुस्तिका कैसे डाउनलोड करें
- आधिकारिक राजस्थान जन आधार वेबसाइट पर जाएं।
- मुख्य पृष्ठ पर, जन आधार हैंडबुक विकल्प चुनें।
- आपके सामने गाइड पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगी।
- आपको डाउनलोड विकल्प का चयन करना होगा।
- अब आप जन आधार हैंडबुक डाउनलोड कर सकेंगे।
- डाउनलोड करने के बाद PDF खोलें।
जन आधार कार्ड कैसे बनाएं FAQs
जन आधार कार्ड कैसे बनाएं के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न और उत्तर यहां दिए गए हैं:
क्या जन आधार, आधार कार्ड के समान है?
राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए एक नई आधार कार्ड योजना शुरू की गई है। इसे जन आधार कार्ड के नाम से जाना जाता है। जन आधार कार्ड राज्य के नागरिकों को आधार कार्ड सेवाओं के वितरण की प्रक्रिया को सरल बनाने में मदद करेगा।
आधार कार्ड किसे मिल सकता है?
राजस्थान राज्य के सभी निवासी परिवार जन आधार कार्ड के लिए पात्र होंगे। कार्ड अन्य सभी कार्ड जैसे आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड आदि को बदल देगा। भामाशाह कार्ड के समान, परिवार की मुखिया के रूप में महिला के साथ परिवार की पहचान होगी।
यह भी पढ़ें –
- खोया हुआ आधार कार्ड प्राप्त करें मोबाइल में
- मोबाइल नंबर से आधार कार्ड कैसे निकाले
- घर बैठे आधार कार्ड में नाम ऑनलाइन कैसे बदलें
हमे उम्मीद है आपको इस आर्टिकल में जन आधार कार्ड कैसे बनाएं से संभंधित सभी जानकारी मिल गई होगी और आपको यह आर्टिकल पसंद भी आया होगा, उसके अलावा आपको कोई संदेह या सवाल तो आप हमे नीचे कमैंट्स बॉक्स में पूछ सकते हैं।
धन्यवाद !!!
मेरा नाम अंशिका है आपने इस लेख में बहुत ही सरल तरीके से जन आधार के बारे में बताया है जिससे में जन आधार को आसानी से डाउनलोड कर ली हूं
धन्यवाद उमा