केंद्र और राज्य सरकार अपनी देश/प्रदेश की जनता के लिए तरह तरह की योजनाएं संचालित करते हैं। हाल ही में लाडली बहना योजना, नारी सम्मान योजना, फ्री लैपटॉप योजना, किसान कल्याण योजना, राहत शिविर केंद्र और चरण पादुका योजना जैसे तमाम योजनाएं लागू की गई है। ठीक इसी तरह महिलाओं, बहनों के लिए इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की शुरूआत की गई। इस योजना के जरिए राजस्थान सरकार फ्री में Mi और Realme के फोन प्रदान कर रही है। जिसके बारे में हम यहां विस्तार से जानेंगे।
इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना
“इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना” राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई है जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। इस योजना के अंतर्गत, राजस्थान के चिरंजीवी परिवार की 1.3 करोड़ महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, उन्हें तीन साल तक मुफ्त डेटा और कॉलिंग सुविधा भी प्रदान की जाएगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री, अशोक गहलोत ने इस योजना की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से महिलाओं को तकनीकी उन्नति का अवसर प्राप्त होगा। इसका उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के अंतर्गत, प्रत्येक महिला को महीने में 5GB इंटरनेट डेटा प्रदान किया जाएगा जो कि उनके शिक्षा, स्वास्थ्य, और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में मदद करेगा। यह योजना महिलाओं के समृद्धि और विकास के प्रति सरकार समाज में उनकी भूमिका को मजबूती देने के लिए कई उपाय कर रही है।
इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का लाभ कैसे मिलेगा
पहले चरण में केवल 40 लाख महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन उपलब्ध कराएं जाएंगे। इसके लिए चयनित चिरंजीवी परिवारों का चयन किया जाएगा। इस योजना की विशेषता यह है कि स्मार्टफोनों का वितरण जन-जन तक पहुँचाने के लिए कैम्प स्थापित किए जाएंगे। पहले चरण में, 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्राओं के साथ-साथ विधवा महिलाओं को भी स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे।
इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के नियम
सरकारी आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। अगर आप सरकारी कॉलेज में पढ़ रहे हैं, तो आपको भी यह योजना का अधिकार होगा। इसके साथ ही, मनरेगा कार्यक्रम के तहत 100 दिन तक काम करने वाले परिवारों की महिलाएं भी इस योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन प्राप्त करने के पात्र होंगी। वैसे ही, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना में 50 दिनों तक काम करने वाले परिवारों की महिलाएं भी स्मार्टफोन प्राप्त करेंगी।
यह भी पढ़ें – हर घर तिरंगा अभियान में भाग लें और तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड कर सर्टिफिकेट प्राप्त करें
इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना पंजीकरण प्रक्रिया
इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://igsy.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा। होमपेज पर दिए गए IGSY पात्रता जांचे सेक्शन में जाकर अपना जन आधार नंबर दर्ज करना होगा और श्रेणी का चुनाव करना होगा। पात्रता पाए जाने पर आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को पहले पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए सरकार द्वारा प्रत्येक ब्लॉक में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में जाने से पहले पात्र महिलाएं अपने साथ आधार कार्ड, पेन कार्ड और मोबाइल फोन जरूर ले कर जाएं। वहीं, कॉलेज में पढ़ रही छात्राओं को आईडी कार्ड के साथ शिविर में उपस्थिति होना होगा।
अपना कल पर आपको राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं की सबसे पहले सूचना दी जाएगी। आप हमे गूगल न्यूज़ और सोशल मीडिया में फॉलो भी कर सकते हैं। आज का यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा, आपके किसी भी सेवक या शंका को दूर करने के लिए हम हमेसा उपस्थित है। आप हमे अपने सवाल या सुझाव कमेंट करके बता सकते हैं।
यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 में मिल रहे हैं ये सभी लाभ