लाडली बहना योजना का लाभ ले रही सभी पात्र महिलाओं के लिए एक जरूरी सूचना है। 10 अगस्त 2023 को लाडली बहना योजना की तीसरी किस्त जारी की जाएगी और लेकिन इसके पहले 3 अगस्त को अधिकारिक वेबसाइट पर लाभ परित्याग का नया विकल्प जारी किया गया है। जिसके बारे में सभी लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं को जानना बहुत जरूरी है। और आपकी एक गलती आपको इस योजना के लाभ से वंचित कर सकती है।
लाडली बहना योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर लाभ परित्याग फॉर्म जारी किया गया है। हालाकि यह फार्म सभी लाडली बहनों के लिए जरूरी नहीं है। इसलिए लाभ परित्याग फार्म को भरने के पहले लाडली बहनों को आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है क्योंकि इस फार्म को भरने के बाद लाडली बहनों को आने वाली किस्तों का लाभ नहीं मिल पाएगा और जिन महिलाओं के लिए यह फार्म है और उनके द्वारा फार्म नहीं भरा जाता है तो ऐसी महिलाओ और बहनों पर आगे चल कर जुर्माना लगाया जा सकता है।
लाडली बहना लाभ परित्याग फॉर्म क्या है?
लाडली बहना योजना लाभ परित्याग फॉर्म अन्य फॉर्म की भांति है जिसमें लाडली बहना आवेदन क्र. / सदस्य समग्र क्र. दर्ज कर कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर की मदद से OTP भी वेरीफाई करना होगा। इस फॉर्म के जरिए लाडली बहना योजना की पात्र महिलाएं स्वेक्षा से फॉर्म भरकर लाभ का परित्याग कर सकती हैं। ये फॉर्म सभी महिलाओं के लिए जरूरी नहीं है कुछ विशेष स्थिति में यह फार्म कुछ वर्ग की महिलाओं के लिए अनिवार्य है। जिसके बारे में हम यहां विस्तार से भी जानेंगे।
लाडली बहना योजना में लाभ परित्याग करना किसके लिए जरूरी है।
लाडली बहना योजना में लाभ परित्याग करना उन सभी महिलाओं के लिए जरूरी है। जिन्हें इस योजना का लाभ बिना पात्रता श्रेणी को पूर्ण किए बिना मिल रहा है। या फिर वे सभी महिलाएं एवं बहनें जो पहले इस योजना के लिए पात्रता रखती थी लेकिन अब किसी कारण की वजह से पात्रता नहीं रखती हैं।
इसके साथ ही ऐसी महिलाएं एवं बहनें जो अब सरकारी पद, नौकरी, शासकीय विभाग आदि में कार्यरत हो। या फिर स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो चुकी हो या फिर सांसद/विधायक आदि पर नियुक्त होने की परिस्थिति में भी लाभ परित्याग फॉर्म भरना होगा।
यह भी पढ़ें – लाडली बहनें तीसरी किस्त से पहले ऐसे करें DBT और NPCI सर्वर की जांच
लाभ परित्याग करने से क्या होगा।
लाडली बहना योजना में अगर किसी महिला अथवा बहन के द्वारा लाभ परित्याग फॉर्म भरा जाता है तो उसे लाडली बहना योजना की आने वाली किस्तों का लाभ नहीं मिल पाएगा। फॉर्म फिल करने वाली महिलाओं एवं बहनों को लाडली बहना योजना की पात्र सूची से हटा दिया जाएगा और आने वाली सभी किस्तों सहित अन्य लाभों से वंचित कर दिया जाएगा।
लाभ परित्याग फॉर्म कैसे भरें
लाडली बहनों को लाभ परित्याग फॉर्म भरने के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। और मेनू में दिए गए विकल्प ‘लाभ परित्याग’ पर क्लिक करना होगा। आप डायरेक्ट https://cmladlibahna.mp.gov.in/profitrelinquishment.aspx इस लिंक पर क्लिक करके भी जा सकते हैं। और फिर आपको लाड़ली बहना आवेदन क्र. / सदस्य समग्र क्र. और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद पंजीकृत मोबाइल की मदद से OTP वेरिफाई कर आगे बढ़ना होगा।
यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र बैच-2: बिना परीक्षा सरकारी नौकरी करने का दूसरा मौका