आधार कार्ड असली है या नकली कैसे पता करें इस बारे में आज हम आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं। आधार नंबर से आधार कार्ड असली है या नकली इसकी पहचान करना एक सरल और मजेदार प्रक्रिया है। हम आपको यहां बहुत आसान तरीका बताने जा रहे है जिससे आप अपने आधार कार्ड की पहचान कर सकते है।
आधार कार्ड आज के समय में सबसे ज्यादा उपयोग किया जानें वाला दस्तावेज है। आधार कार्ड से आज हम बैंक खाता खोलना, लोन लेना, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने जैसी अनेक जगहों पर एक पहचान के रुप में करते है और आधार कार्ड के बिना आज ये सारे काम असंभव है। आपको एक होटल में रूम लेने के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत होगी।
UIDAI अपडेट 2023
सरकार और UIDAI द्वारा समय समय पर आधार से सम्बंधित अपडेट किए जाते है, जिसका अनुसरण करना हमारे लिए जरुरी हो जाता है। जैसे अगर आपका आधार कार्ड पुराना है और उसमे किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नजदीकी आधार सेवा केंद्र में जाकर आधार अपडेट करा सकते हैं।
पैन कार्ड और आधार लिंक 2023
आज के समय में आधार कार्ड को सबसे सुरक्षित दस्तावेज माना जाता है, और सरकार द्वारा सभी जरुरी दस्तावेज जिनकी जरूरत हमे भारत में होती है जैसे पैन कार्ड, राशन कार्ड, समग्र आइडी या बैंक अकाउंट जैसे सभी उपयोगी दस्तावेजों को आधार कार्ड से लिंक करना जरुरी कर दीया गया है। आयकर विभाग ने भी पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करना जरुरी कर दिया है, और अगर निर्धारित तिथि से पहले आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नही होता है तो आपका पैन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा। इस लिए आप पैन कार्ड से सम्बंधित सेवाओं का सुचारू रूप से उपयोग करने के लिए निर्धारित तिथि 30 जून 2023 से पहले अपने पैन आधार को लिंक जरूर कराएं।
आधार कार्ड असली है या नकली कैसे पता करें
आधार कार्ड असली है या नकली पता करने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आने के बाद आपको My Aadhar सेक्शन के अंतर्गत Verify Aadhar पर क्लिक करना होगा। या आप सीधा https://myaadhaar.uidai.gov.in/verifyAadhaar इस लिंक पर क्लिक करके भी जा सकते हैं। इसके बाद आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और Proceed And Verify Aadhaar पर क्लिक करना है और आपके सामने आपके आधार कार्ड असली है या नकली इसकी जानकारी स्क्रीन में प्रदर्शित होगी।
आधार कार्ड फर्जी होने पर क्या करें
अगर आपका आधार कार्ड नकली या फर्जी रहता है और आपने इसका पता कर लिया है तो आपको घबराने और परेशान होने की जरूरत नहीं है आप इसकी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज़ करना है या फिर आप 1947 डायल करके कॉल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते है। अगर आप ऑफलाइन शिकायत दर्ज करना चाहते है तो आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा और उचित अधिकारी से सम्मुख शिकायत दर्ज करनी होगी।
यह भी पढ़ें – पीएम किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन कैसे करें
हमे उम्मीद है आपको इस आर्टिकल में आधार कार्ड असली है या नकली कैसे पता करें से कैसे बचाएं से संभंधित सभी जानकारी मिल गई होगी और आपको यह आर्टिकल पसंद भी आया होगा, इसके अलावा आपको कोई संदेह या सवाल तो आप हमे नीचे कमैंट्स बॉक्स में पूछ सकते हैं।
धन्यवाद !!!
Mene check kar liya aadhar verify h mera