MP News: मध्यप्रदेश सरकारी कर्मचारियों के मार्च के महीने में मजे ही मजे होने वाले हैं क्योंकि इस महीने सरकार अपने कर्मचारियों पर खूब मेहरबान है। 8वे वेतन के ऐलान के बाद अब सरकार सभी सरकारी कर्मचारियों को ढेर सारी छुट्टियां देने वाली है। आपको बता दें कि इस महीने होली जैसे त्योहारों के साथ-साथ कई अन्य सरकारी और बैंक छुट्टियां हैं, जो लोगों को अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का शानदार मौका प्रदान करती हैं। मार्च 2025 में लगातार तीन दिनों की छुट्टियां मिल रही हैं जो आपकी यात्रा की योजना बनाने के लिए एक बहुत अच्छा समय है।
मार्च 2025 में सरकारी कर्मचारियों को कई छुट्टियां मिल रही हैं, जिससे वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। होली के दौरान लगातार तीन दिनों की छुट्टी सरकार ने अपने कर्मचारियों को देने का फैसला लिया है। मार्च का महीना मध्य प्रदेश में घूमने के लिए एक अच्छा समय भी माना जाता है।
मार्च 2025 में मध्य प्रदेश की प्रमुख छुट्टियां
- होली (14 मार्च 2025) – होली इस बार मार्च महीने के बीच में आ रहा है, होली के अवकाश के साथ 15 मार्च (शनिवार) और 16 मार्च (रविवार) को भी छुट्टी है, जिससे सरकारी कर्मचारियों को लगातार तीन दिनों की छुट्टी मिलेगी।
- रंगपंचमी (19 मार्च 2025) – उज्जैन, घटिया, नागदा और बडनगर तहसीलों में रंगपंचमी के दिन छुट्टी रहेगी। यह छुट्टी उज्जैन के कलेक्टर नीरज सिंह द्वारा घोषित की गई है।
- ईद-उल-फितर (31 मार्च 2025) – इस दिन कुछ बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।
- बैंक छुट्टियां – मार्च 2025 में बैंकों में कई छुट्टियां हैं। प्रदेश के सभी बैंक 9, 16, 23 और 30 मार्च को रविवार के कारण बंद रहेंगे। इसके अलावा, 8 और 22 मार्च को क्रमशः दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी रहेगी।
इसे भी पढ़ें – मध्यप्रदेश में किसानों को मिलेगा सिर्फ 5 रुपए में बिजली कनेक्शन – सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान