MP Police Bharti: नमस्कार दोस्तों, अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप सभी के लिए बड़ी खुशखबरी है मध्यप्रदेश सरकार बहुत ही जल्द 8500 पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके लिए गृह विभाग ने खाली पदों की रिपोर्ट भेज दी है, और अब भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। यह भर्ती न केवल पुलिस बल को मजबूत करेगी बल्कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहतर बनाएगी।
सभी बेरोजगार युवाओं को इस भर्ती का बहुत लम्बे समय से इंतजार था आपको बता दें इस बार की भर्ती प्रक्रिया में कुल 8500 पद भरे जाएंगे जिसमें भर्ती के अंतर्गत पदों का विवरण भी किया गया है यहाँ नीचे हम आपको इन पदों का विवरण प्रदान कर रहे हैं जिन्हे आप देख सकते हैं –
- 7500 सिपाही (कांस्टेबल)
- 500 सब इंस्पेक्टर (एसआई)
- 500 ऑफिस स्टाफ (कार्यालय कर्मचारी)
आपको बता दें मध्यप्रदेश में करीब 8 साल के बाद सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती होने जा रही है जो कि प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी राहत की बात है। गृह विभाग ने इस बार भर्ती नियमों में काफी संशोधन किया है, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी करने का मौका मिलेगा। आइये हम इस नए संशोधन के बारे में जानते हैं –
सब इंस्पेक्टर भर्ती 8 साल बाद मौका
आपको बता दें कि यह पहली बार है जब राज्य में एक ही साल के अंदर 15,500 पुलिसकर्मियों की भर्ती होने जा रही है इससे पहले 2 महीने पहले ही 7500 पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई थी और अब 8500 पदों पर भर्ती से कानून-व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।
मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में आवेदन कैसे करें
- मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
- उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले योग्यता और नियमों को ध्यान से पढ़ना होगा।
- भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होगा।”
मध्यप्रदेश भर्ती परीक्षा की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे साथ जुड़ें रहिये और दिए गए व्हाट्सप्प बटन पर क्लिक कर हमें फॉलो करिये।
इसे भी पढ़े – किसानों को मिलेगी ₹5 में स्थायी बिजली कनेक्शन, सबसे पहले इस जिले के किसानों को मिलेगा योजना का लाभ