पैन कार्ड और आधार कार्ड फ्री में लिंक कैसे करें | Pan-Aadhar Link Kaise Kare 2023

पैन कार्ड और आधार कार्ड फ्री में लिंक कैसे करें विस्तृत प्रक्रिया के साथ यहां से जाना जा सकता है। पैन कार्ड और आधार नंबर का उपयोग करके पैन कार्ड और आधार कार्ड फ्री में लिंक करने की प्रक्रिया को जल्दी और आसानी से ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं। अगर आप भी पैन कार्ड और आधार कार्ड फ्री में लिंक करना चाहते हैं तो, इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से आप सभी, नए पैन कार्ड के लिए आवेदन भी कर सकते हैं और अगर आपका पहले से पैन कार्ड है तो आप फ्री में पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक भी कर सकते हैं। पैन कार्ड के साथ आधार लिंक करने की प्रक्रिया बहुत आसान और मजेदार है।

फ्री में पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक किसके लिए है 

आयकर विभाग के अनुसार पैन कार्ड और आधार लिंक करने के लिए 31 मार्च तक की समय सीमा दी गई थी लेकिन अब सरकार द्वारा अंतिम तिथि 30 जून कर दी गई। आयकर विभाग की सूचना के अनुसार अगर आप अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक नहीं करते हैं तो आपके पैन कार्ड से सम्बंधित सभी सेवाएं बंद कर दी जायगी।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पैन कार्ड और आधार लिंक करना सभी के लिए जरुरी है लेकिन एक विशेष समुदाय के लोगों के लिए पैन कार्ड और आधार लिंक करना फ्री है जैसे मेघालय, जम्मू कश्मीर में रहने वाले लोग और आयकर अधिनियम 1961 के तहत अनिवासी और 80 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति और जो भारत के नागरिक नहीं है। इन सभी के लिए पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करना पूरी तरह से फ्री है।

note

लेकिन अगर आप ऊपर दी गई सूची में नहीं आते हैं तो आपको पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करने के लिए 1 हजार रुपये की फीस देनी होगी।

पैन कार्ड और आधार लिंक करने की प्रक्रिया बहुत आसान और मजेदार है बस आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आना है उसके बाद पैन कार्ड और आधार नंबर दर्ज करके OTP वेरीफाई करना होगा। अगर आप पैन और आधार में दी गई जानकारी के अनुसार मेघालय, जम्मू कश्मीर या अनिवासी है या फिर आपकी उम्र 80 साल से अधिक है तो आपके लिए यह प्रक्रिया फ्री रहेगी और पैन आधार लिंक करना इन लोगों के लिए जरुरी भी नहीं है।

पैन कार्ड और आधार कार्ड फ्री में लिंक कैसे करें

पैन कार्ड और आधार कार्ड फ्री में लिंक कैसे करें की चरण-दर-चरण प्रक्रिया निम्नलिखित है: –

स्टेप 1. आयकर की वेबसाइट पर जाएं।

पैन कार्ड और आधार कार्ड फ्री में लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। या आप डायरेक्ट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal इस लिंक पर क्लिक करके भी इस वेबसाइट तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

स्टेप 2. इसके बाद ‘Quick Links’ पर जाएं।

पैन कार्ड और आधार कार्ड फ्री में लिंक करने के लिए आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको ‘Quick Links’ के सेक्शन पर आ जाना है।

स्टेप 3. अब ‘Link Aadhaar’ पर जाएं।

पैन कार्ड और आधार कार्ड फ्री में लिंक करने के लिए आपको तीसरे स्टेप्स में ‘Quick Links’ सेक्शन के अंतर्गत दिए गए ‘Link Aadhaar’ के विकल्प पर क्लिक करना है। या आप https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/bl-link-aadhaar पर क्लिककरके भी जा सकते हैं।

स्टेप 4. पैन और आधार नंबर दर्ज करें।

अब आपको यहाँ अपना पैन कार्ड नंबर और आधार नंबर दर्ज करना है जिसे आप आपस में लिंक करना चाहते हैं। नीचे दिए Validate के बटन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5. इसके बाद OTP वेरीफाई करें।

अगले स्टेप में आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का OTP प्राप्त होगा। यह OTP 15 मिनट तक ही वैध रहेगा। OTP की वैधता समाप्त होने के बाद स्क्रीन पर टाइमर सूचित करेगा। आपको इस OTP को अपनी स्क्रीन पर Verification पेज पर दर्ज करना होगा। एक बार जब आप OTP दर्ज करते हैं, तो उस विकल्प पर क्लिक करें जो ‘Agree’ कहता है।

Note:- आपको सही OTP दर्ज करने के तीन प्रयास मिलेंगे। यदि आप सही OTP दर्ज करने में विफल रहते हैं, तो आपको अपने पैन को अपने आधार नंबर से जोड़ने की प्रक्रिया फिर से शुरू करनी होगी।

स्टेप 6. अंत में अनुरोध सबमिट करें।

एक बार जब आप सही OTP दर्ज करते है तो आपका Verification हो जायगा। और आपको स्क्रीन में एक पॉप-अप दिखाई देगा किआपके आधार से लिंक करने का अनुरोध सबमिट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें – आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक कैसे चेक करें

पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करने से पहले आपको अपना स्टेटस चेक करना होगा की आपका पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक है या नहीं क्योकि जितने भी नए पैन कार्ड है वो सभी आधार कार्ड की मदद से बनाये जाते है जो की पहले  के साथ लिंक रहते है। सरकार द्वारा आधार और पैन करेड़ लिंक करना जरुरी कर दिया गया है लेकिन यह सिर्फ उनके लिए ही है जिन्होंने बहुत पहले आपने पैन कार्ड बनवाया है और उनका पैन आधार के साथ लिंक नहीं है।

यह भी पढ़ें –

हमे उम्मीद है आपको इस आर्टिकल में पैन कार्ड और आधार कार्ड फ्री में लिंक कैसे करें से संभंधित सभी जानकारी मिल गई होगी और आपको यह आर्टिकल पसंद भी आया होगा, उसके अलावा आपको कोई संदेह या सवाल तो आप हमे नीचे कमैंट्स बॉक्स में पूछ सकते हैं। साथ ही आप पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करने में लगने वाली फीस के बारे में क्या बोलना चाहेंगे हमे कमैंट्स करके जरूर बताएं।

धन्यवाद !!!

Author

4 thoughts on “पैन कार्ड और आधार कार्ड फ्री में लिंक कैसे करें | Pan-Aadhar Link Kaise Kare 2023”

Leave a Comment

Your Website
error: Alert: Content selection is disabled!!