फर्जी पैन कार्ड और आधार कार्ड से किया करोड़ों की हेरा फेरी, हैरान कर देगा इनका फर्दीवाड़ा

नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह पर कार्यवाही की है। जिन्होंने करोड़ों का फर्जीवाड़ा किया है। पुलिस की पूछताछ में इन्होंने बताया की खराब सिबील स्कोर पर भी लोन दिला देता था यह गिरोह। इनका फर्जी आधार कार्ड बनाने का तरीका आपको हैरान कर देगा।

यूपी के नोएडा में थाना सेक्टर 63 पुलिस ने एक शिकायत पर कार्यवाही करते हुऐ एक गिरोह के 6 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास आधार कार्ड, कंप्यूटर और सिलिकॉन से बने अंगूठे के निशान बरामद हुए है।

पुलिस की पूछताछ में बताया फर्जी पैन कार्ड और आधार कार्ड

पुलिस की पूछताछ में इन्होंने बताया की फर्जी पैन कार्ड और आधार कार्ड बनाने का काम यह गिरोह करता था। और लोगों को इन फर्जी दस्तावेज की सहायता से लोन दिलाने में मदद करते थे। अगर किसी व्यक्ति का सिविल स्कोर खराब भी रहता था तो भी फर्जी दस्तावेज तैयार करके लोन दिला देता था यह गिरोह।

आगे की पूछताछ में बताया की एक ही व्यक्ति के कई पैन कार्ड और आधार कार्ड बनाने का भी काम करते थे ये लोग।

यह भी पढ़ें – 45 दिन शेष पैन कार्ड में ये सभी काम जरूर कराएं, वरना किसी भी योजना का नही मिलेगा लाभ

कैसे बनाते थे फर्जी पैन और आधार कार्ड

नोएडा का यह गिरोह किसी भी व्यक्ति की जानकारी गलत तरीके से कंप्यूटर में दर्ज करते थे और फिंगर स्कैन करने के बजाए पैरों की उंगलियों को स्कैन किया जाता या फिर सिलिकॉन के बने अंगूठे के निशान का प्रयोग किया जाता था और किसी अन्य व्यक्ति की आंखों का रेटीना स्कैन कर फर्जी आधार कार्ड जारी किया जाता था।

एक फर्जी आधार कार्ड की कीमत 20 हजार रूपये

यह गिरोह फर्जी आधार कॉर्ड और अन्य दस्तावेज से लोन दिलाने का काम करता था। एक आधार कार्ड को एवरेज ये 20 हजार रूपये में बनाते थे। इस गिरोह में कुल 6 सदस्य काम करते थे। फिलहाल पुलिस ने सभी पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें – क्या एक से अधिक बैंक खाता होने पर होगा जुर्माना? देखें RBI के नए नियम

आप इस गिरोह के बारे में क्या कहना चाहेंगे कृपया हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही इस तरह कि खबरों के लिए हमसे जुड़ें रहें। धन्यवाद!!!

Author

Leave a Comment

Your Website
error: Alert: Content selection is disabled!!