45 दिन शेष पैन कार्ड में ये सभी काम जरूर कराएं, वरना किसी भी योजना का नही मिलेगा लाभ

45 दिन शेष पैन कार्ड में ये सभी काम जरूर कराएं, वरना किसी भी योजना का नही मिलेगा लाभ। सरकार द्वारा इस बात की पुष्टि कर दी गई है की आपको पैन कार्ड के ये सभी काम जल्द से जल्द कराने होंगे।

पैन कार्ड और आधार लिंक करने के लिए पिछले एक साल से आयकर विभाग द्वारा घोषणा की गई थी। कि सभी पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। लेकिन एक साल बाद भी पैन कार्ड धारकों द्वारा अब तक पैन आधार लिंक नही किया गया है। पैन आधार लिंक करने के लिए अधिकारिक तौर पर आयकर विभाग द्वारा ट्वीट भी किया गया है।

28 मार्च 2023 के बाद से आयकर विभाग द्वारा पैन आधार लिंक जिन लोगों ने नही किया है, अब 28 मार्च के बाद से सभी पैन आधार लिंक करने वाले को 1 हजार रूपये जुर्माने के तौर पर देना होगा। इसके साथ ही अब पैन आधार लिंक करने की अन्तिम तिथि 30 जून है और अगर आप अन्तिम तिथि तक पैन आधार लिंक नहीं करते हैं तो आपका पैन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा।

पैन कार्ड और आधार लिंक करने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें

पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करने से पहले आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथी जरूर चेक करें अगर आपके नाम और जन्मतिथी समान नहीं है तो आपको आगे दिक्कत हो सकती है।

इसके साथ ही पैन कार्ड और आधार पहले से लिंक तो नही है इस बात का भी आपको ध्यान रखना होगा। क्योंकी ऐसे बहुत से आधार कार्ड और पैन कार्ड है जो पहले से ही आधार कार्ड और पैन कार्ड के साथ लिंक है। इस लिए पैन कार्ड और आधार लिंक करने से पहले आपको एक बार यह जरूर चेक करना चाहिए।

अगर आपकी उम्र 80 वर्ष से अधिक है या आप मेघालय, जम्मू कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश से है तो आपको पैन कार्ड और आधार लिंक करने में छूट दी गई है। अगर आप इस श्रेणी में आते है तो आपको पैन कार्ड और आधार लिंक करने की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़ें – क्या एक से अधिक बैंक खाता होने पर होगा जुर्माना? देखें RBI के नए नियम

पैन कार्ड और आधार लिंक करने के लिए आपको आयकर विभाग की अधिकारिक वेबसाइट का प्रयोग करना होगा। और किसी भी तरह के फर्जी कॉल में पैन कार्ड और आधार लिंक करने के लिए OTP देने से बचना चाहिए।

पैन आधार लिंक करने का आसान तरीका

पैन कार्ड और आधार लिंक करने के लिए आपको आयकर विभाग की अधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद मेनू में दिए गए Link Aadhaar विकल्प पर क्लिक करना होगा। Link Aadhaar विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म ओपन होगा जिसमे आपको पैन कार्ड और आधार नंबर दर्ज करना होगा। अब Validate पर क्लिक करना होगा और OTP वेरिफाई करना होगा।

पैन आधार लिंक करने के अगले चरण में आपको Income Tax वाले टैब में Proceed पर क्लिक करना होगा। और आपके सामने पेमेंट करने का ऑप्शन दिखाई देगा। पेमेंट की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पैन आधार लिंक करने का प्रोसेस सफलता पूर्वक पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें – MP Board ने जारी किया 5वीं और 8वीं का रिजल्ट, यहां से देखे ऑनलाइन अपने मोबाइल से

पैन आधार लिंक है अथवा नहीं कैसे पता करें

आपका पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक है अथवा नहीं यह आपको जरूर चेक करना चाहिए। इसके बाद ही पैन कार्ड और आधार लिंक करने की प्रक्रिया में आपको आगे बढ़ना है। पैन आधार लिंक चेक करने के लिए आयकर विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर ‘Quick Links’ सैक्शन के अंतर्गत Link Aadhaar Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा। और फिर अपना पैन कार्ड और आधार नंबर दर्ज करना होगा।

पैन कार्ड और आधार लिंक स्टेटस चेक करने के लिए आगे के चरण में आपको View Link Aadhaar Status पर क्लिक करना है। इस बटन पर क्लिक करते ही आपके पैन कार्ड और आधार लिंक है अथवा नहीं यह स्क्रीन पर दिखाई देगा। और आप इस आसान प्रक्रिया को फ़ॉलो करते हुऐ पैन आधार लिंक स्टेटस बहुत आसानी से चेक कर सकते है।

अगर आप पैन आधार लिंक नही करते है तो आप पैन कार्ड की किसी भी सेवाओं का लाभ नहीं उठा सकते। आयकर विभाग की अधिकारिक सूचना के अनुसार अगर आप अन्तिम तिथि 30 जून से पहले पैन कार्ड और आधार लिंक नही करते है तो आपका पैन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें – बेटी को नहीं मिलेगा पिता की सम्पति पर हक़, जान लीजिये बेटी संपत्ति के लिए कब कर सकती है दावा

पैन कार्ड और आधार लिंक करना हमारे लिए बहुत जरुरी हो तो समय रहते पैन कार्ड और आधार लिंक जरूर कराएं। साथ ही पैन आधार लिंक करने के विषय में आपके क्या विचार है कृपया कॉमेंट करके जरूर बताएं। और इस तरह की जानकारी के लिए हमसे जुड़ें रहें।

धनयवाद!!!

Author

Leave a Comment

Your Website
error: Alert: Content selection is disabled!!