MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 15 अगस्त को भोपाल में तिरंगा फहराएंगे। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर राज्य के मंत्रियों ने खास योजनाएं बनाई हैं। जिसके बारे में हम यहां जानने वाले हैं।
2023 का स्वतंत्रता दिवस
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में 15 अगस्त को ध्वजारोहण करेंगे। साथ ही, राज्य के 31 जिलों में शिवराज सरकार के मंत्री भी तिरंगे का ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ ही, 20 जिलों में कलेक्टर भी तिरंगे का ध्वजारोहण करने वाले हैं।
मध्यप्रदेश में ध्वजारोहण कहां-कहां होगा
राज्य प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंत्रियों की सूची जारी की है, जिसमें बताया गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर इन जगहों पर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं, कई जिलों में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के लिए परेड भी आयोजित की गई है। मध्यप्रदेश में इस बार के स्वतंत्रता दिवस को विशेष बनाने के लिए राज्य प्रशासन खास तैयारियों में जुटा है, जिसमें जिले के कलेक्टर भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस अब सिर्फ 3 दिन दूर है, लेकिन इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी चुनावी तैयारियों के संदर्भ में भोपाल का दौरा कर जनता के समीप जाकर उनके वोटों को अपनी पक्ष में रखने की तैयारी कर रहे हैं।
मंत्रियों की तिरंगे के साथ ध्वजारोहण की सूची
राज्य शासन ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंत्रियों की ध्वजारोहण की सूची जारी की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में तिरंगा फहराएंगे। वहीं, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया में, गोपाल भार्गव सागर में, तुलसीराम सिलावट इंदौर, विजय शाह खंडवा, जगदीश देवड़ा मंदसौर, बिसाहू लाल साहू अनूपपुर में तिरंगे का ध्वजारोहण करेंगे।
इसके अलावा, ज्योतिरादि सिंधिया शिवपुरी में, भूपेंद्र सिंह जबलपुर, मीना सिंह उमरिया, कमल पटेल हरदा, गोविंद सिंह राजपूत दमोह, बृजेंद्र प्रताप सिंह पन्ना, विश्वास सारंग विदिशा, प्रभुराम चौधरी रायसेन में तिरंगा फहराएंगे। इसी प्रकार, महेंद्र सिंह सिसोदिया गुना, प्रद्युमन सिंह तोमर ग्वालियर, प्रेम सिंह पटेल बड़वानी, ओमप्रकाश सकलेचा नीमच में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी देंगे।
यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में मिलने वाले सभी लाभ की सूची
इस सूची में उषा ठाकुर को देवास, अरविंद भदोरिया को भिंड, मोहन यादव को उज्जैन, हरदीप सिंह डंग को सीहोर, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को धार, भारत सिंह कुशवाह को मुरैना, इंदर सिंह परमार को शाजापुर, रामखेलावन पटेल को सतना, रामकिशोर कावरे को बालाघाट, बृजेंद्र सिंह यादव को अशोकनगर, सुरेश धाकड़ को श्योपुर और ओपीएस भदोरिया को रतलाम जिले में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित
मध्यप्रदेश के 31 जिलों के अलावा आगर मालवा, अलीराजपुर, कटनी, खरगोन, छतरपुर, छिंदवाड़ा में कलेक्टर तिरंगे का ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही, झाबुआ, टीकमगढ़, नरसिंहपुर, बुरहानपुर, मंडला, डिंडोरी, राजगढ़, सिवनी, सीधी, शहडोल, सिंगरौली, नर्मदापुरम, बैतूल, निवाड़ी में भी कलेक्टर तिरंगे का ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
यह भी पढ़ें – हर घर तिरंगा अभियान में भाग लें और तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड कर सर्टिफिकेट प्राप्त करें
अपना कल टीम की अपील
अपना कल की टीम जो निरंतर आप सभी को भारत और मध्यप्रदेश से जुडी खास ख़बरों को आप तक पहुँचाती है। केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार से जुडी ख़बरों के लिए आप हमें गूगल न्यूज़ और सोशल मीडिया में फॉलो कर सकते हैं। इसके साथ ही हमारे देश भारत के इस स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ना चाहिए।
“जय हिन्द”