मध्यप्रदेश की महिलाओं को प्रति माह ₹1000 मिलेंगे जिसे आगे बढ़कर ₹3000 कर दिया जाएगा। मतलब ₹3000 प्रतिमाह लाडली बहनों को मिलेंगे। इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपनी बहनों को राखी गिफ्ट देने का ऐलान कर दिया है यह अधिकारी घोषणा सीएम शिवराज सिंह ने तीसरी किस्त की राशि 10 अगस्त को ट्रांसफर करते हुए की थी और अब सभी महिलाएं राखी गिफ्ट के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं।
सीएम शिवराज सिंह की बड़ी प्लानिंग
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के कई जिलों में घोषणा की है, कि इस बार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को तोहफा दिया जाएगा, तोहफे को लेकर प्रदेश की महिलाएं काफी खुश हैं, मुख्यमंत्री का कहना है कि इस बार सवा करोड़ से अधिक लाडली बहनों को इस योजना के तहत तोहफा मिलने वाला है। रक्षाबंधन के इस तोहफे को लेकर मध्यप्रदेश में महिलाओं ने अपनी अपनी सोच सामने रखी है कि मुख्यमंत्री उनको रक्षाबंधन के अवसर पर क्या दे सकते हैं।
अलग-अलग महिलाओं के मन में अलग-अलग बातें चल रही हैं, की रक्षाबंधन पर हमें क्या तोहफा मिलने वाला है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान साड़ी या अन्य कोई आकर्षक उपहार बहनों को देगें। लेकिन सभी बहनों को एक साथ ये गिफ्ट देने के लिए खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे जिससे सभी महिलाएं अपने पसंद का गिफ्ट या अन्य कोई भी वस्तु खरीद सकती है।
शिवराज सरकार ने महिलाओं को किया खुश
वैसे तो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी चुनाव वर्ष में बहुत महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणाएं की हैं, लेकिन इन सभी योजनाओं में से लाडली बहना योजना को ज्यादा महत्व दिया गया है, इस प्रकार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री यहां की महिलाओं से उम्मीद लगाए हैं, कि आने वाले चुनाव में लाडली बहनों के सहारे वह चुनाव लड़ सके इसी वजह से सीएम लगातार महिलाओं के लिए कुछ ना कुछ घोषणाएं करते रहते हैं, जो कि उनके हित में होती हैं इस बात को लेकर महिलाएं काफी खुश भी हैं।
सीएम शिवराज सिंह चौहान का इस बार महिलाओं के माध्यम से चुनाव में सफल होने का प्रयास चल रहा है, क्योंकि प्रदेश में महिलाओं की संख्या भारी मात्रा में है और लाडली बहना योजना के माध्यम से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यहां की महिलाओं के लिए काफी घोषणाएं की हैं, और सुविधाएं भी उपलब्ध कराई हैं, इसी वजह से ऐसा लगता है कि इस बार महिलाएं शिवराज सिंह चौहान को आगामी चुनाव में जीत दिलवा सकती हैं।
यह भी पढ़ें – लाडली बहना योजना रक्षाबंधन उपहार के लिए महिलाओं की सूची जारी, जल्दी से देखें आपको मिलेगी या नहीं
मध्यप्रदेश में महिला मतदाताओं की क्या है सूची
मध्यप्रदेश में 5 करोड़ 39 लाख मतदाता है। नई मतदाता सूची में 13 लाख 39000 मतदाता बढ़े हैं। इसमें महिलाओं की संख्या 7 लाख 7 हजार से अधिक है। इस प्रकार सरकार की लाडली बहना योजनाओं का प्रभाव महिलाओं की मतदाता सूची पर भी स्पष्ट रूप से प्रकट होता है, यदि महिला मतदाताओं के बारे में चर्चा की जाए, तो मध्यप्रदेश में यह आंकड़ा दो करोड़ के आसपास होता है। करोड़ों की संख्या में महिलाओं को देखते हुए ऐसा लगता है, कि सीएम शिवराज सिंह चौहान इस बार आगामी चुनाव में महिलाओं पर अपना ध्यान बनाए हुए हैं, ताकि आगामी चुनाव में मध्य प्रदेश में महिलाओं के माध्यम से चुनाव पर भारी मात्रा में जीत हासिल की जा सके।
यह भी पढ़ें – सरकारी कर्मचारियों द्वारा लगातार बढ़ रही मांग पुरानी पेंशन योजना और नयी पेंशन योजना में क्या अंतर है ?