close

CM Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को बड़ी खुशखबरी, सरकार ने एक्स पर बताई नई किस्त की राशि

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की पात्र महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। योजना की नई किस्त की तारिख और राशि तय कर दी गई है। प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। हालांकि एक बुरी खबर भी है की अब तक इस योजना के तीसरे चरण की कोई नवीन अपडेट सामने नहीं आई है और अपात्र महिलाओं को आगामी क़िस्त की राशि नहीं मिलेगी। 

नई किस्त की जानकारी

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 1.27 करोड़ महिलाओं और बहनों के बैंक खातों में हर माह तय राशि जमा की जाती है। लाड़ली बहना योजना की अब तक 20 क़िस्त की राशि जारी की जा चुकी है। और अब 21वीं किस्त 10 फरवरी 2025 को जारी की जाएगी। इस बार पात्र महिलाओं के खाते में ₹1250 की राशि अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवास जिले के सोनकच्छ में आयोजित एक कार्यक्रम में इस राशि को सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे।

महिला एवं बाल विकास विभाग की घोषणा

राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट करके जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 फरवरी को प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपये की मासिक किस्त ट्रांसफर करेंगे।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अपडेट
तिथि: 10 फरवरी 2025
स्थान: सोनकच्छ, देवास
राशि: 1250 रुपये

यह भी पढ़ें – MP News: CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, एक बार फिर मिलेगा लैपटॉप और पसंद की स्कूटी

किन महिलाओं को नहीं मिलेगी 21वीं किस्त?

हाल ही में कुछ महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया गया है, जिसके कारण उन्हें आगामी किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

योजना से बाहर होने के कारण

  • उम्र सीमा: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को योजना की पात्रता से हटा दिया गया है।
  • आर्थिक स्थिति: जिन महिलाओं की वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक हो गई है, उन्हें योजना से बाहर किया गया है।
  • अन्य दस्तावेजी कारण: जिन लाभार्थियों के बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं, या जिनका केवाईसी अपडेट नहीं हुआ है, उन्हें भी इस बार की किस्त नहीं मिलेगी।

योजना की पात्रता शर्तें

  • मध्य प्रदेश की मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • लाभार्थी की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आधार कार्ड से बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
  • डीबीटी (DBT) खाता सक्रिय होना चाहिए।

किस्त की संभावित बढ़ोतरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी किस्त में योजना की राशि में वृद्धि की जा सकती है। यदि सरकार फैसला लेती है, तो अब 1250 रुपये की जगह 1500 रुपये बहनों के खाते में ट्रांसफर किए जा सकते हैं। सरकार ने यह वादा किया है कि इस योजना की राशि धीरे धीरे 3000 रुपये प्रति माह देंगे लेकिन यह कब तक होगा और किस तारिख से दिए जायेंगे इसकी कोई, अभी तक इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। फरवरी 2025 की 21वीं किस्त 10 तारीख को पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। जो महिलाएं योजना की पात्रता पूरी नहीं करती हैं, वे इस बार की किस्त से वंचित रह जाएंगी।

यह भी पढ़ें – MP Vacancy 2015: मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में निकली बंफर भर्ती, फटाफट करें आवेदन

Author

  • Uma ApnaKAl

    मैं उमा, अपना कल की लेखिका हूँ। नीति, योजनाओं और सामाजिक विषयों पर लिखती हूँ, खासतौर पर मध्य प्रदेश और देश से जुड़े मुद्दों पर। मेरा लक्ष्य जटिल विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत कर जागरूकता बढ़ाना है।

    View all posts

Leave a Comment

Your Website