पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करने की धोखाधड़ी से बचें वरना हो सकती है बड़ी दुर्घटना

हाल ही में पैन कार्ड को लेकर आयकर विभाग ने नया नियम जारी किया है, और इस नियम के अनुसार आपके पैन-आधार लिंक होना जरुरी है। लेकिन साथ ही आपको पैन आधार लिंक करने में हो रही धोखाधड़ी से बचना चाहिए वरना आपके साथ भी एक बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

पैन आधार लिंक अपडेट

पैन कार्ड और आधार लिंक करना आयकर विभाग द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है, इस खबर के बात से हर कोई अपने पैन आधार को लिंक करने के लिए बेताब है और पैन आधार लिंक करने के लिए सभी कुछ भी करने के लिए तैयार है। ऐसा हो भी क्यों ना आयकर विभाग ने एक और बड़ी घोषणा जो कि है कि पैन आधार लिंक करने की अंतिम तिथि के पहले अगर आपने ये नही किया तो आपका पैन कार्ड रद्द हो जायेगा। और पैन कार्ड से सम्बंधित किसी भी सेवा का आप उपयोग नहीं कर सकते।

पैन आधार लिंक धोखाधड़ी

पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करने में हो रही है धोखाधड़ी से हम सभी को बचना चाहिए। आयकर विभाग ने पैन आधार लिंक करने की अंतिम तिथि 30 घोषित की है। और इस अंतिम तिथि तक पैन आधार लिंक ना होने पर आपका पैन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा।

इस समास्या का फायदा उठाते हुए बहुत से अपराधियों ने इसी बात को मुद्दा बना लिया है। और कभी आयकर विभाग की टीम से बात करके तो कभी आधार सेवा केंद्र तो कभी बैंक कर्मचारी बन कर फर्जी कॉल कर रहे हैं और पैन आधार लिंक करने सम्बंधित OTP ले रहे है और इस तरह आपके खाते से लाखो रूपये की चोरी को अंजाम दे रहे हैं। आप इस तरह के कॉल से सावधान रहें और कॉल में किसी भी अंजान व्यक्ति को OTP साझा ना करें।

पैन आधार लिंक करने के लिए सरकार ने लेट फीस और जुर्माना 1 हजार रूपये का रखा हुआ है तो आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा की अगर आप पैन आधार लिंक करते है तो आपको 1 हजार रूपये का भुगतान करना होगा।

पैन आधार लिंक करने से सम्बंधित किसी भी फेक कॉल से सतर्क रहें। और साथ ही किसी भी अंजान व्यक्ति को OTP और पैन कार्ड, आधार नंबर और जन्मतिथि ना बताएं। साथ ही किसी भी ऑनलाइन साइट में अपने बैंक और पैन कार्ड संबंधी जानकारी ना डालें जहां तक हो आधार, वोटर आइडी और ड्राइविंग लाइसेंस की मदद से ही अपनी पहचान स्थापित करे और इन दस्तावेजों का ही प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें।

पैन कार्ड और आधार कार्ड धोखाधड़ी से कैसे बचें

पैन कार्ड और आधार कार्ड धोखाधड़ी से बचने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक समझना होगा।

  1. अपने बैंक और पैन कार्ड की जानकारी किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ साझा ना करें।
  2. पैन कार्ड और आधार लिंक करने के लिए आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें।
  3. पैन कार्ड और आधार की जानकारी किसी भी 3rd party वेबसाइट में ना डालें।
  4. अपना पूरा नाम पैन कार्ड और जन्मतिथि सोशल मीडिया आदि में साझा करने से बचें इससे आपके पैन को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है।
  5. किसी भी अनजान क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनी या लोन पास करने वाली कंपनी से हाथ मिलाने के पहले पुख्ता जानकारी हासिल करें।
  6. पैन कार्ड से अपना सिविल स्कोर समय समय पर जांच करते रहें। और किसी भी तरह के invalid activity की रिपोर्ट दर्ज कराएं।

पैन कार्ड और आधार लिंक कैसे करें

पैन कार्ड और आधार लिंक करने के लिए आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। आयकर विभाग की वेबसाइट पर आने के बाद आपको Quick Links के अंतर्गत ‘आधार लिंक करे’ विकल्प पर क्लिक करना है और इसके बाद अपना पैन-आधार नंबर दर्ज करने के बाद आधार के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर में प्राप्त OTP वेरिफाई करना होगा।

आपको इस बात का ध्यान रखना चहिए कि 31 मार्च से पहले यह बहुत पैन आधार लिंक करने में किसी भी तरह का भुगतान नहीं करना पड़ता था लेकिन अब आपको पैन आधार लिंक करने के लिए 1 हजार रूपये का जुर्माना देना होगा।

हमे उम्मीद है आपको इस आर्टिकल में पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करने की धोखाधड़ी से संभंधित सभी जानकारी मिल गई होगी और आपको यह आर्टिकल पसंद भी आया होगा, इसके अलावा आपको कोई संदेह या सवाल तो आप हमे नीचे कमैंट्स बॉक्स में पूछ सकते हैं।

धन्यवाद !!!

Author

1 thought on “पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करने की धोखाधड़ी से बचें वरना हो सकती है बड़ी दुर्घटना”

Leave a Comment

Your Website
error: Alert: Content selection is disabled!!