MP News: मध्य प्रदेश में हर दिन कुछ ऐसा होता है जो चौंका देता है। कहीं स्कॉलरशिप में करोड़ों का घोटाला, तो कहीं घर में घुस आया मगरमच्छ। मध्य प्रदेश में ऐसा ही घटनाएं लगातार हो रही हैं जिनके बारे में हम यहाँ एक एक करके जानेंगे।
आज 4 जुलाई को जब पूरा देश विकास की बात कर रहा है, तब एमपी में कहीं गोलियां चल रही हैं, तो कहीं डॉक्टरों ने बैट्री से चलती डिवाइस लगाकर ज़िंदगी बचा ली है। भोपाल, इंदौर, नीमच और ग्वालियर तक की सभी जरुरी ख़बरें हम यहाँ जानेंगे। तो चलिए, जानते हैं आज मध्यप्रदेश में क्या कुछ हुआ…
मध्य प्रदेश में स्कॉलरशिप घोटाले में 40 कॉलेजों पर FIR
भोपाल के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने बड़ा खुलासा किया है। राज्य के 40 कॉलेजों ने छात्रवृत्ति में गड़बड़ी की है। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर 420 जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। सरकार ने कार्रवाई की बात कही है, लेकिन छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। और यह सिर्फ घोटाला नहीं जबकि उन छात्रों के साथ अन्याय है जो छात्रवृत्ति के सहारे पढाई लिखाई करते हैं।
भोपाल में बनेगा 70 मीटर लंबा स्काईवॉक
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और भोपाल मेट्रो को जोड़ने के लिए 70 मीटर लंबा स्काईवॉक बनने जा रहा है। इससे यात्रियों को न सिर्फ सुविधा मिलेगी बल्कि शहर को मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात भी मिलेगी। इस योजना को जल्द ही हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।
ग्वालियर में चौड़ा होगा फोरलेन, 22 इलाकों से गुजरेगी सड़क
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में फोरलेन सड़क के लिए 40 मीटर तक विस्तार किया जा रहा है। इससे 22 इलाकों को सीधी और तेज़ कनेक्टिविटी मिलेगी। हालांकि ज़मीन अधिग्रहण को लेकर लोगों में चिंता भी है।
नीमच में घर में घुसकर की गई अंधाधुंध फायरिंग
मध्य प्रदेश के नीमच में नकाबपोश बदमाशों ने स्कार्पियो से आकर दशरथ सिंह के घर में अंधाधुंध गोलियां चलाईं। घटना CCTV में कैद हो गई, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक की जानकारी के मुताबिक आरोपी फरार हैं।
नीमच के डॉक्टरों का चमत्कार – बैट्री से धड़कता दिल!
मध्य प्रदेश के नीमच ज्ञानोदय अस्पताल में डॉक्टरों ने पहली बार बैट्री से चलने वाली ICD डिवाइस लगाकर 65 वर्षीय बुज़ुर्ग की जान बचाई है।
यह डिवाइस हार्ट को रुकने से रोकती है और भारत के छोटे शहरों में इस तरह की मेडिकल सफलता एक नई उम्मीद है।
कमरे में निकला मगरमच्छ, महिला ने दिखाई बहादुरी
मध्य प्रदेश में बीते दिन एक महिला अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थी तभी उसके बेडरूम में मगरमच्छ दिखाई दिया। महिला ने सूझबूझ दिखाई और मगरमच्छ को कमरे में बंद कर दिया। वन विभाग की टीम ने बाद में मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाला।
कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन, आंदोलन की चेतावनी
एमपी कर्मचारी मंच का कहना है कि पिछले 6 महीने से हजारों कर्मचारियों को वेतन, पेंशन और पीएफ नहीं मिला है। अब उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। सवाल है कि कर्मचारियों की मेहनत का पैसा कहां जा रहा है?
IIT इंदौर की वैज्ञानिकों की नई खोज
IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने एक नई केमिकल प्रोसेस तैयार की है जिससे एलर्जी, कैंसर और डिप्रेशन जैसी बीमारियों की दवाएं सस्ते में बन सकेंगी। इसमें कम तापमान और नीली लाइट का इस्तेमाल होता है जो इसे पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित बनाता है।
गांधीसागर अभयारण्य में आएंगे और चार चीते
गांधीसागर अभयारण्य में पहले से मौजूद दो चीतों के साथ अब दक्षिण अफ्रीका से चार और चीते लाने की योजना है। इससे मध्यप्रदेश वन्यजीव पर्यटन का बड़ा केंद्र बन सकता है।
संविदाकर्मियों को सेवा समाप्ति के बाद भी लाखों का भुगतान
रायपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी निशा मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर 9 संविदाकर्मियों को हटाने के बाद भी उन्हें लाखों रुपये वेतन दे दिया। यह खुलासा गोपनीय प्रतिवेदन के आधार पर हुआ है।
यह भी पढ़ें – MP जल जीवन मिशन घोटाला क्या है? संपतिया उइके पर जांच के आदेश
टाइगर रिजर्व घूमना हुआ महंगा – 10% बढ़ी एंट्री फीस
1 अक्टूबर से मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्कों में एंट्री फीस 10% बढ़ा दी जाएगी। सरकार इसे इको-टूरिज्म विकास का हिस्सा बता रही है, लेकिन पर्यटक इस फैसले से नाराज़ हैं।
मेरे अनुसार स्कॉलरशिप घोटाले से पढ़ाई करने वाले बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है, और एक तरफ सरकार चुप्पी साधे हुए है। वहीं, नीमच की फायरिंग और मगरमच्छ वाली घटना ने लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। दूसरी ओर, IIT इंदौर की खोज और डॉक्टरों की सफलता जैसी खबरें मध्यप्रदेश की सच्ची ताकत दिखाती हैं। जनता चाहती है कि घोटालों और हिंसा पर लगाम लगे, और विकास की ये अच्छी खबरें आगे बढ़ें।
यह भी पढ़ें – MP के 18 आयुर्वेद कॉलेजों को मिली बड़ी मान्यता, नीट के ज़रिए होंगे अब दाखिले
तो आप किस जिले या गाँव से ये खबर देख रहे थे? और आपके इलाके में आज क्या खास हुआ? नीचे कमेंट में हमें ज़रूर बताएं, हम आपकी भेजी हुई खबर को आपके नाम के साथ अगली वीडियो या ब्लॉग में शामिल करेंगे। और हां ऐसी ही मध्य प्रदेश की ताज़ा और ज़मीनी खबरों के लिए अपना कल न्यूज़ के साथ जुड़े रहें।