15 साल बाद MP में सरकारी फैकल्टी भर्ती, RGPV भोपाल में 354 पदों पर होगी नियुक्ति

By
On:
Follow Us

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका सामने आया है। भोपाल की राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में करीब 15 साल बाद फैकल्टी पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो रही है। और यह भर्ती प्रक्रिया में जुलाई 2025 से आवेदन मांगे जाएंगे, और इसके पहले चरण में ही 100 से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

MP में सरकारी फैकल्टी भर्ती

भोपाल की राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में लंबे समय से शिक्षकों की भारी कमी रही है। लेकिन अब 15 साल बाद शुरू हो रही इस भर्ती से न केवल युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर मिलेगा, बल्कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में भी सुधार होगा। और शिक्षकों की कमी भी दूर हो जाएगी। 

354 पदों पर होगी भर्ती

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कुल 424 स्वीकृत पद हैं, हलाकि जिनमें 354 पद खाली हैं। और इन्हीं पदों पर भर्ती होने जा रही है। और इन पदों में शामिल है:- 232 असिस्टेंट प्रोफेसर, 107 एसोसिएट प्रोफेसर, 42 प्रोफेसर, 4 ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (TPO), 4 पॉलिटेक्निक HOD और 27 व्याख्याता। 

देखें किस संस्थान में कितनी भर्ती

इस बार भर्ती विभिन्न यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट्स और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में होगी। जिनका पूरा विवरण और रिक्त पद आप नीचे सूचीबद्ध देख सकते हैं।

  • यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (UTD) – 61 पद
  • UIT भोपाल – 111 पद
  • UIT झाबुआ – 77 पद
  • UIT शहडोल – 77 पद
  • UIT शिवपुरी – 65 पद
  • यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक – 65 पद

सरकारी फैकल्टी भर्ती आवेदन प्रक्रिया

सरकारी फैकल्टी की यह भर्ती जुलाई 2025 में शुरू होगी। और आवेदन के लिए उम्मीदवारों को RGPV की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rgpv.ac.in/ पर जाना होगा। आपको यहाँ विज्ञापन, पात्रता शर्तें और ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध होंगे। सभी दस्तावेज़ जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव आदि के साथ आवेदन जमा करना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको आवेदन की अंतिम तारीख और चयन प्रक्रिया का पूरा विवरण विज्ञापन में दिया जाएगा। और आपकी सुविधा के लिए अपना कल की इस वेबसाइट में भी आपको भर्ती का अगला अपडेट दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें – MP में अंगदान करने वालों को अब मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर, CM मोहन यादव ने किया आधिकारिक ऐलान

सरकारी फैकल्टी की इस भर्ती के लिए आरक्षण रोस्टर तैयार कर उच्च शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि योग्य उम्मीदवारों की भर्ती हो और शिक्षण व्यवस्था में सुधार हो। युवा और छात्र वर्ग भी इस भर्ती को लेकर खुश होंगे। इसके साथ ही शिक्षक वर्ग भी इस भर्ती को लेकर खुश होंगे क्योंकि इससे शिक्षकों का भार कम होगा और छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा।

मेरे अनुसार भी RGPV फैकल्टी भर्ती 2025 न सिर्फ नौकरी चाहने वालों के लिए बल्कि राज्य की शिक्षा प्रणाली के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। अगर आप योग्य हैं और सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो ये मौका न गंवाएं। जैसे ही आवेदन फॉर्म जारी होगा, हम आपको सबसे पहले अपडेट देंगे। तब तक इस पोस्ट को शेयर करें और तैयारी शुरू करें। क्या आप आवेदन करना चाहेंगे? नीचे कमेंट में ज़रूर बताएं। और मध्य प्रदेश से जुडी ऐसी ख़बरों, रोजगार समाचार और सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए अपना कल न्यूज़ के साथ जुड़े रहें। 

यह भी पढ़ें – MP Tarbandi Yojana 2025: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, खेतों में तारबंदी के लिए 80% सब्सिडी

Leave a Comment

Your Website