MP Sarkari Naukri 2025: एक साथ चार विभाग में निकली सरकारी नौकरी, यहाँ नौकरी पाना बहुत आसान

By
On:
Follow Us

MP Sarkari Naukri 2025: अगर आप एक अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो अब इंतजार खत्म हुआ मध्य प्रदेश में जुलाई और अगस्त 2025 में सरकारी नौकरियों की लाइन लग चुकी है। MPPSC से लेकर MPTRANSCO और MPPGCL तक कई विभागों में भर्ती निकली है। जिसमें एक तरफ मप्र लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 67 पद और परिवहन विभाग में सब इंस्पेक्टर में 35 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। हमारे द्वारा इसकी पूरी जानकारी दी गई है जिसे आप नीचे दिए गए आर्टिकल में देख सकते हैं। 

MPPSC खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2025 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने Food Safety Officer के 67 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह मौका उन छात्रों के लिए है जिन्होंने Food Technology, Biotechnology, Agriculture या Chemistry जैसे विषयों में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या Ph.D. किया है। इस पद के लिए उम्र सीमा 21 से 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 से होगी। आरक्षित वर्गों को नियम अनुसार छूट दी जाएगी भर्ती में चयन प्रक्रिया के बारे में ज़्यादा जानकारी जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपडेट होगी।

वेतन: ₹36,200 से ₹1,14,800 प्रतिमाह + महंगाई भत्ता और अन्य सरकारी लाभ भी मिलेंगे।
आवेदन की तारीखें –

  • आवेदन शुरू: 11 जुलाई 2025
  • अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2025 (दोपहर 12:00 बजे)
  • त्रुटि सुधार: 16 जुलाई से 12 अगस्त 2025 तक

MPPSC परिवहन उप निरीक्षक भर्ती 2025

MPPSC द्वारा परिवहन विभाग में Sub Inspector (RTO) के लिए 35 पदों पर भर्ती का मौका है। इसके लिए उम्मीदवार को Automobile या Mechanical Engineering में डिप्लोमा या डिग्री होना जरूरी है। साथ ही valid driving license भी अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 21 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए (गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार)। इसके अलावा कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा और शारीरिक व मानसिक रूप से फिट होना भी ज़रूरी है।

फिजिकल के लिए जरुरी नियम 

  • पुरुषों की ऊँचाई: 1.68 मीटर (General), 1.60 मीटर (SC/ST)
  • सीना: 84–89 से.मी. (General), 76–81 से.मी. (SC/ST)
  • महिलाओं की ऊँचाई: कम से कम 1.55 मीटर

वेतन –₹5,200 – ₹20,200 + ₹2,800 ग्रेड पे
अंतिम आवेदन तिथि –19 जुलाई 2025 (दोपहर 12:00 बजे)

MPPGCL ITI ट्रेनी भर्ती 2025 

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने ITI ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। ये पोस्ट उन युवाओं के लिए हैं जो ITI पास हैं और Training के साथ स्टाइपेंड भी पाना चाहते हैं। उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन केवल ITI में प्राप्त अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा इसके बाद Medical Test भी होगा। अधिक जानकारी ले लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं – mppgcl.mp.gov.in

स्टाइपेंड – 1 साल कोर्स: ₹7,700 प्रति माह, 2 साल कोर्स: ₹8,050 प्रति माह
आवेदन की अंतिम तिथि –  10 जुलाई 2025

इसे भी पढ़ें –  CM मोहन यादव ने बढ़ाया MP-अहमदाबाद कनेक्शन, 15,710 करोड़ के निवेश से मिलेंगे नए रोजगारों

MPTRANSCO भर्ती 2025

MP Power Transmission Company Limited (MPTRANSCO) ने कुल 633 पदों पर भर्ती निकाली है इसमें टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों तरह के पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं – mptransco.in

पदों का विवरण – Assistant Engineer (Transmission): 63 पद, Junior Engineer (Transmission): 247 पद, Junior Engineer (Civil): 12 पद, Line Attendant: 67 पद, Substation Attendant: 229 पद, Surveyor Attendant: 14 पद, Law Officer: 1 पद। 

योग्यता – हर पद के लिए संबंधित डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है। जैसे कि Engineering, Law या Technical Field की डिग्री होनी चाहिए साथ ही इसमें आवेदन करने के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष  आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।
पद के अनुसार वेतन 

  • AE/LO: ₹56,100 – ₹1,77,500
  • JE: ₹32,800 – ₹1,36,000
  • Line/Substation/Surveyor Attendant: ₹19,500 – ₹62,000

चयन प्रक्रिया- 100 अंकों की CBT परीक्षा होगी जिसमें 25% न्यूनतम अंक अनिवार्य हैं साथ ही तकनीकी पदों पर चयन के लिए Physical Test भी होगा। आवेदन तिथियां – शुरू: 4 जुलाई 2025, अंतिम तिथि – 4 अगस्त 2025

इसे भी पढ़ें –  ओलंपिक संघ की सभा में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव, मध्य प्रदेश बनेगा खेल महाशक्ति

Leave a Comment

Your Website