MP News: सिरोंज बनेगा मध्यप्रदेश का नया जिला, विधायक की मांग पर गरमाई सियासत

By
On:
Follow Us

MP News: मध्यप्रदेश में एक बार फिर नए जिले की मांग उठी है। इस बार आवाज उठी है विदिशा जिले की सिरोंज तहसील से, जहां के विधायक उमाकांत शर्मा और भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से मुलाकात कर सिरोंज को जिला बनाने की पुरानी मांग दोहराई है। लेकिन देखना अब ये होगा की क्या बरसों पुरानी ये मांग अब हकीकत बन पाएगी?

सिरोंज को जिला बनाने की उठी पुराणी मांग

विदिशा जिले की ऐतिहासिक तहसील सिरोंज को जिला बनाने की मांग कोई नई नहीं है। लंबे समय से यहां के स्थानीय नेता, जनप्रतिनिधि और आम जनता यह मांग कर रहे हैं। इस बार विधायक उमाकांत शर्मा ने भाजपा नेताओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से भोपाल में भेंट की और जनभावनाओं का हवाला देते हुए मांगपत्र सौंपा।

लोगों का मानना है कि सिरोंज और लटेरी जैसे बड़े और प्रशासनिक रूप से सक्रिय इलाके को जिला बना देना चाहिए ताकि स्थानीय विकास में तेजी लाई जा सके।

राजनीतिक हलचल और मांगों की लंबी लिस्ट

मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से मुलाकात के दौरान केवल जिला बनाने की मांग ही नहीं रखी गई, बल्कि गुना-भोपाल और बीना-ब्यावरा रेललाइन का सर्वे कराकर स्वीकृति देने की बात भी कही गई। साथ ही राजधानी परियोजना में सिरोंज और लटेरी को जोड़ने और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने की मांग भी नेताओं ने की।

इस मुलाकात ने यह साफ कर दिया कि सिरोंज अब सिर्फ जिला बनने का सपना नहीं देख रहा, बल्कि विकास की नई रफ्तार चाहता है।

देखें सिरोंज क्यों बनना चाहता है जिला?

सिरोंज की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या, और प्रशासनिक चुनौतियाँ इसे जिला बनने के लिए उपयुक्त बनाती हैं। दूर-दराज के गांवों के लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए विदिशा जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है।
यदि सिरोंज को जिला बना दिया जाता है, तो न सिर्फ शासन-प्रशासन की पहुंच नजदीक होगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास भी तेज़ी से संभव होगा।

यह भी पढ़ें – MP News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर खाद की मारामारी, किसान मांगे खाद देखिए पूरी रिपोर्ट

स्थानीय लोगों का कहना भी यही है कि सिरोंज में हर वो सुविधा और ज़रूरत मौजूद है, जो एक जिले के लिए जरूरी होती है। चाहे वो अस्पताल हो, कोर्ट हो या कलेक्टरेट जैसी सभी सुविधाएँ यहाँ उपलब्ध है।

सोशल मीडिया पर भी सिरोंज जिला बनाओ अभियान को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। कई यूजर्स ने सरकार से अपील की है कि वर्षों से लंबित इस मांग पर अब निर्णय लिया जाना चाहिए। अब आपकी बारी आप बताओ क्या आपको लगता है कि सिरोंज को अब जिला बना देना चाहिए? अपनी राय ज़रूर बताएं। और ऐसी ख़बरों के लिए अपना कल के साथ जुड़े रहें। 

यह भी पढ़ें – MP में होगा IAS की तर्ज पर प्रमोशन, जानिए क्या है डीपीसी, डेपुटेशन वाले कर्मचारी को क्यों होगा नुकसान

Leave a Comment

Your Website